राष्ट्रवाणी (छत्तीसगढ़ ब्यूरो): Wine कीमत Drop in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में दारू सस्ता, अंग्रेजी शराब के इन ब्रांड की कीमतों में आई भारी कमी, जानिए अब कितने में मिलेगी बोतल / Image: एआई Generated मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ वाणिज्यिक कर विभाग ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के शेष महीनों के लिए पांच प्रमुख कंपनियों के 33 विदेशी शराब ब्रांडों की नई लैंडिंग कीमतों और बेवरेजेस कॉरपोरेशन की खरीद दरों को स्वीकृति दी है।
नई सूची में जॉनी वॉकर, चिवास रीगल, रॉयल सैल्यूट, ग्लेनलिवेट, ड्यूअर्स, बॉलेंटाइन और सिंगलटन जैसे ब्रांड शामिल हैं। वाणिज्यिक कर विभाग की ओर से शराब की कीमतों में कमी किए जाने के बाद अब सबसे बड़ा सवाल ये है कि क्या खुदरा बाजार में किमतों में कमी आएगी? क्या शराब प्रेमियों को इसका फायदा मिलेगा?
तो आपको बता दें कि फिलहाल शराब दुकानों में कीमतों में कटौती किए जाने को लेकर किसी प्रकार का निर्देश जारी नहीं किया गया है। यानी कंपनियों की आयात लागत और सरकारी खरीद दरों में कमी आने का मतलब यह नहीं है कि खुदरा कीमतों में भी उतनी ही कटौती होगी। ग्राहकों को वास्तविक राहत कितनी मिलेगी, यह राज्य सरकार की खुदरा मूल्य निर्धारण नीति, वितरण खर्च और अन्य शुल्कों पर निर्भर करेगा।
बता दें कि भारत-ब्रिटेन व्यापक आर्थिक एवं व्यापार समझौता (सीईटीए) इस साल 15 जुलाई से लागू हुआ था। इसके तहत स्कॉच व्हिस्की पर आयात शुल्क 150 प्रतिशत से घटाकर 75 प्रतिशत किया गया है। समझौते के दसवें साल तक इसे और घटाकर 40 प्रतिशत किया जाएगा।
कुछ अन्य मादक पेय पदार्थों पर भी आयात शुल्क घटाकर 110 प्रतिशत किया गया है, जिसे समझौते के दसवें साल तक कम करके 75 प्रतिशत किया जाएगा। ये रियायतें न्यूनतम आयात मूल्य (एमआईपी) से अधिक कीमत वाले उत्पादों पर लागू हैं। यह मूल्य आम तौर पर एक लीटर के लिए पांच डॉलर, 750 मिलीलीटर की बोतल के लिए 3.75 डॉलर या उत्पाद के आधार पर इसी मात्रा के लिए छह डॉलर है।
यह मामला दो सीमा शुल्क कोड से जुड़ा है। आयातक थोक में मंगाई जाने वाली स्कॉच व्हिस्की के लिए एचएस कोड 22083092 का इस्तेमाल करते हैं, जबकि सीमा शुल्क विभाग इसे पेय पदार्थ बनाने में इस्तेमाल होने वाली तैयारियों के लिए निर्धारित एचएस कोड 21069051 के तहत वर्गीकृत कर रहा है। शोध संस्थान ग्लोबल ट्रेड रिसर्च इनिशिएटिव (जीटीआरआई) के अनुसार, आयातक थोक स्कॉच व्हिस्की को एचएस कोड 22083092 के तहत वर्गीकृत करते हैं।
यह दो लीटर से अधिक क्षमता वाले कंटेनर में स्कॉच व्हिस्की के आयात के लिए लंबे समय से इस्तेमाल किया जा रहा शुल्क कोड है। भारत-ब्रिटेन समझौते के तहत इस कोड पर आयात शुल्क 75 प्रतिशत तय किया गया है। जीटीआरआई ने कहा कि नवंबर से सीमा शुल्क अधिकारियों ने इन खेपों का वर्गीकरण बदलकर एचएस कोड 21069051 के तहत करना शुरू कर दिया है।
यह कोड ‘पेय पदार्थों के निर्माण में इस्तेमाल होने वाली मिश्रित मादक तैयारियों’ पर लागू होता है। भारत ने वित्त अधिनियम, 2026 के जरिये इस आठ अंकों वाले कोड को शामिल किया था, जो एक मई से प्रभावी हुआ। इस पर 150 प्रतिशत मूल सीमा शुल्क लगता है।
जीटीआरआई के अनुसार, भारत-ब्रिटेन समझौते की शुल्क सूची में इस कोड का उल्लेख नहीं है, क्योंकि इसे बाद में शामिल किया गया था। उत्तर: छत्तीसगढ़ में पांच प्रमुख कंपनियों के 33 विदेशी शराब ब्रांडों की नई लैंडिंग कीमतों और सरकारी खरीद दरों को मंजूरी दी गई है। “दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है।
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है।
दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं।
वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।” Web Title: Wine कीमत Drop in Chhattisgarh: Liquor कीमत Falls of 33 Brands in Chhattisgarh Mahasamund Suicide News: पेड़ में फांसी पर लटकता मिला आरक्षक का शव।
Police Control Room में पदस्थ था Mithlesh सोनिया गांधी और मारुति का क्या है कनेक्शन? निशिकांत दुबे के सनसनीखेज दावे ने बढ़ाई सियासी गर्मी! दोस्त बनाते रहे संबंध, सामने बैठकर देखता रहा प्रेमी, फिर लिव इन पार्टनर के गहने लेकर हुए फरार छत्तीसगढ़ में नक्सलियों की कायराना हरकत नाकाम, जवानों ने बरामद किया भारी भरकम IED बम पिता को मारकर बोरे में फेंका, बहन की दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या, जानिए युवक क्यों बन गया अपनों का कातिल?
7,000mAh बैटरी वाला दुनिया का अनोखा फोन लॉन्च, 200MP कैमरा और चौड़ी स्क्रीन ने मचाया तहलका! Balodabazar News: एक परिवार के 3 लोगों की संदिग्ध मौत। जहरीला पदार्थ के सेवन से मौत की आशंका Umaria में अतिक्रमण पर Bulldozer Action।
कार्रवाई के विरोध में दुकानदार ने की आत्मदाह की कोशिश

