राष्ट्रवाणी: कहीं मंदिर के तोरण तो कहीं बाबा के दरबार जैसा केक, अनूठी भक्ति ने खींचा ध्यानJodhpur News: 25 किलो तक के केक लेकर पहुंचे भक्त, भजनों और आतिशबाजी से मनाया खाटू श्याम बाबा का जन्मदिनReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 21, 2026, 15:01 ISTKhatu Shyam Baba Birthday: जोधपुर के चौपासनी हाउसिंग बोर्ड स्थित खाटू श्याम मंदिर में बाबा का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया. इस दौरान भक्त 5 से 25 किलो तक के आकर्षक केक लेकर पहुंचे. किसी ने मंदिर के तोरण तो किसी ने मंदिर की प्रतिकृति जैसा केक बनवाया. बाबा के विशेष श्रृंगार, भजन-कीर्तन और रात में हुई आतिशबाजी ने उत्सव को यादगार बना दिया. जोधपुर. शहर के चौपासनी हाउसिंग बोर्ड स्थित खाटू श्याम मंदिर में श्री मंछापूर्ण महादेव श्री श्याम सेवा संस्थान की ओर से खाटू श्याम बाबा का जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया. इस अवसर पर मंदिर में दिनभर धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ. बाबा के जन्मोत्सव को लेकर मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया. सुबह से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया, जो देर रात तक जारी रहा. भक्तों ने बाबा के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की. बाबा के जन्मोत्सव की सबसे खास बात श्रद्धालुओं की अनूठी भक्ति देखने को मिली, भक्त अपने-अपने भाव और श्रद्धा के अनुसार तरह-तरह के केक लेकर मंदिर पहुंचे. किसी श्रद्धालु ने मंदिर के तोरण के आकार का केक बनवाया तो कोई खाटू श्याम मंदिर की आकर्षक प्रतिकृति वाला केक लेकर आया. वहीं, कुछ भक्त 5 किलो तो कुछ 25 किलो तक के बड़े केक लेकर बाबा के दरबार में पहुंचे. इन केक की सजावट और बनावट श्रद्धालुओं के बीच आकर्षण का केंद्र रही. भक्तों ने मिलकर केक काटा और बाबा का जन्मदिन उत्साह के साथ मनाया. बाबा का आकर्षक श्रृंगार, भजन-कीर्तन में झूमे भक्त जन्मोत्सव के अवसर पर खाटू श्याम बाबा का विशेष और मनमोहक श्रृंगार किया गया. मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर बाबा को भोग लगाया गया. इसके बाद भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, भजन गायक प्रिंस लाडला ने एक से बढ़कर एक श्याम भजनों की प्रस्तुतियां दी. भजनों की मधुर धुन पर श्रद्धालु भक्ति में लीन होकर झूमते नजर आए, पूरा मंदिर परिसर बाबा के जयकारों और भजनों से गूंज उठा. श्रद्धालुओं ने भक्ति संगीत के माध्यम से बाबा की महिमा का गुणगान किया. Advertisementरात में आतिशबाजी से रोशन हुआ मंदिर परिसर जन्मोत्सव के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कार्यक्रम में भाग लिया, दिनभर चले धार्मिक आयोजनों के बाद रात में आतिशबाजी की गई, जिससे उत्सव का उल्लास और बढ़ गया. मंदिर परिसर को आकर्षक रोशनी और सजावट से सजाया गया था, हर तरफ श्याम बाबा के जयकारे सुनाई दे रहे थे. श्रद्धालुओं ने बाबा के चरणों में शीश नवाकर परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और जीवन में सुख-शांति की कामना की. पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल में सराबोर रहा और श्रद्धालुओं में जन्मोत्सव को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला.About the Authorनमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए करें।
राजस्थान की ताजा खबरें पढ़ने के लिए |Location :Jodhpur,RajasthanFirst Published :November 21, 2026, 15:01 ISTऔर पढ़ें

