राष्ट्रवाणी: कड़ाके की सर्दी में पालतू बिल्लियों को नहीं लगेगी ठंड, अपनाएं ये तरीके Pet Care : दूध देना जरूरी नहीं…कड़ाके की सर्दी में पालतू बिल्लियों को नहीं लगेगी ठंड, अपनाएं ये तरीकेReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 21, 2026, 14:59 ISTCats care in winter : सर्दियां शुरू हो चुकी हैं. इस मौसम में पालतू बिल्लियों की देखभाल के लिए खानपान, रहने की जगह, साफ-सफाई और स्वास्थ्य का ध्यान रखना जरूरी है. बागेश्वर की कैट ओनर रिचा जोशी लोकल 18 बताती हैं कि पहाड़ों में सर्दियों के दौरान रात का तापमान काफी कम हो जाता है. बिल्ली को सीधे ठंडी फर्श पर सोने न दें. उसके बिस्तर को ऐसी जगह रखें, जहां तेज हवा न आती हो और बारिश या नमी का असर न पड़े. उम्र और वजन के अनुसार अच्छी गुणवत्ता वाला कैट फूड दें. छोटे बच्चों, बड़ी बिल्लियों और बुजुर्ग बिल्लियों की भोजन संबंधी जरूरतें अलग-अलग होती हैं. बिल्ली को दूध देना जरूरी नहीं है. प्याज, लहसुन, चॉकलेट, चाय-कॉफी और मसालेदार भोजन भी बिल्कुल न दें. बागेश्वर. उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में बदलते मौसम और ठंड का असर इंसानों के साथ-साथ पालतू जानवरों पर भी पड़ने लगा है. घरों में पाली जाने वाली बिल्लियों की देखभाल के लिए खानपान, रहने की जगह, साफ-सफाई और स्वास्थ्य का ध्यान रखना जरूरी है. सर्दियों के मौसम में तापमान गिरने और नमी बढ़ने से बिल्लियों को सर्दी लगने और बीमार होने का खतरा रहता है. ऐसे में कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखकर अपनी पालतू बिल्ली को स्वस्थ और सुरक्षित रखा जाता है. बागेश्वर की कैट ओनर रिचा जोशी लोकल 18 बताती हैं कि पहाड़ों में सर्दियों के दौरान रात का तापमान काफी कम हो जाता है. ऐसे में पालतू बिल्ली के सोने के लिए घर के अंदर गर्म, सूखी और हवादार जगह तैयार करें. उसके लिए मुलायम कंबल, पुराना गर्म कपड़ा या आरामदायक बिस्तर रखते हैं. बिल्ली को सीधे ठंडी फर्श पर सोने न दें. उसके बिस्तर को ऐसी जगह रखें, जहां तेज हवा न आती हो और बारिश या नमी का असर न पड़े. हीटर या अंगीठी के बिल्कुल पास बिल्ली को न सुलाएं, क्योंकि इससे जलने या दम घुटने का खतरा हो सकता है. खिलाएं क्या-क्या बिल्ली के स्वस्थ रहने के लिए संतुलित और पौष्टिक भोजन जरूरी है. उसे उसकी उम्र और वजन के अनुसार अच्छी गुणवत्ता वाला कैट फूड दें. छोटे बच्चों, बड़ी बिल्लियों और बुजुर्ग बिल्लियों की भोजन संबंधी जरूरतें अलग-अलग होती हैं. भोजन में पर्याप्त प्रोटीन होना चाहिए. बिल्ली को दिन में तय समय पर दो से तीन बार भोजन दिया जा सकता है. हर समय साफ और ताजा पानी उपलब्ध रखें. ठंड के मौसम में भी पानी की कमी न होने दें. बिल्ली को दूध देना जरूरी नहीं है, क्योंकि कई बिल्लियों को दूध पचाने में परेशानी होती है. प्याज, लहसुन, चॉकलेट, चाय-कॉफी और मसालेदार भोजन बिल्ली को बिल्कुल न दें. Advertisementबालों की देखभाल जरूरी रिचा जोशी बताती हैं कि बिल्लियों के शरीर और बालों की नियमित सफाई भी जरूरी है. घने बालों वाली बिल्लियों को सप्ताह में कई बार ब्रश करें, जिससे बालों में गांठ न पड़े और झड़ने वाले बाल हट सकें. उनके कान, आंख और पंजों की भी समय-समय पर जांच करें. जरूरत पड़ने पर ही उन्हें नहलाएं और नहलाने के बाद शरीर को अच्छी तरह सुखाएं. बिल्ली के रहने की जगह और टॉयलेट ट्रे को नियमित रूप से साफ करें. गंदगी के कारण संक्रमण और दूसरी बीमारियां फैल सकती हैं. खेलने के लिए दें समय रिचा जोशी के मुताबिक, बिल्लियों को केवल खाना और सोने की जगह देना ही पर्याप्त नहीं है. उन्हें शारीरिक गतिविधियों और मानसिक मनोरंजन की भी जरूरत होती है. घर में उनके खेलने के लिए गेंद, खिलौने और खरोंचने वाला बोर्ड रख सकते हैं. रोजाना कुछ समय उनके साथ खेलें. अगर बिल्ली को बाहर जाने की आदत है तो उसे बिना निगरानी के सड़क या जंगल की ओर न जाने दें. पहाड़ी क्षेत्रों में आवारा कुत्तों, जंगली जानवरों और वाहनों से उन्हें खतरा होता है. क्या बोले पशु चिकित्सक लोकल 18 से फोन पर हुई बातचीत में बागेश्वर के पशु चिकित्सक डॉ. गौरव कोहली ने बताया कि सर्दियों में बिल्ली के व्यवहार, भूख और गतिविधियों पर नजर रखें. अगर वह खाना छोड़ दे, लगातार सुस्त रहे, उल्टी करे, दस्त हो, सांस लेने में परेशानी हो या शरीर में कोई असामान्य बदलाव दिखाई दे तो पशु चिकित्सक से संपर्क करें. समय-समय पर टीकाकरण, कृमिनाशक दवा और स्वास्थ्य जांच भी जरूरी है. बिल्ली को उसकी जरूरत के अनुसार रेबीज सहित दूसरे जरूरी टीके लगवाएं. पहाड़ी बिल्लियों से न करें छेड़छाड़ उत्तराखंड के जंगलों और ग्रामीण क्षेत्रों में जंगली बिल्ली की कई प्रजातियां भी पाई जाती हैं. खेतों, जंगलों या गांव के आसपास कोई जंगली बिल्ली अथवा उसका बच्चा दिखाई दे तो उसे पकड़ने या घर लाने की कोशिश न करें. उसे छूने, खिलाने या उसके प्राकृतिक आवास में हस्तक्षेप करने से बचें. पालतू कुत्तों और अन्य जानवरों को भी उससे दूर रखें. अगर कोई जंगली बिल्ली घायल या बीमार दिखाई दे, तो इसकी सूचना वन विभाग को दें, ताकि प्रशिक्षित कर्मचारी उसकी सुरक्षित देखभाल कर सकें.About the Authorप्रियांशु को एक दशक से ज्यादा हो गए पत्रकारिता में. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी कर (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. यहां लंबे समय तक हरिया…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Bageshwar,Uttarakhand First Published :November 21, 2026, 14:59 ISTऔर पढ़ें
Trending
- त्वचा दिख रही है रूखी बदरंग? इंस्टेंट ग्लो के लिये चेहरे पर लगाएं ये देसी फेस पैक – राष्ट्रवाणी
- Winter Recipes: सरसों के साग से मटर के निमोना तक, बेहद खास हैं ये देसी व्यंजन, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- शिव सौंपेंगे विष्णु को सृष्टि के संचालन की जिम्मेदारी, आधी रात होगा हरि-हर मिलन – राष्ट्रवाणी
- कम बारिश से घटा मूंगफली का उत्पादन, भाव 10 हजार रुपए क्विंटल तक पहुंचे – राष्ट्रवाणी
- गुजरात पुलिस में निकली 3,000 पदों पर भर्ती, 26 नवंबर से आवेदन शुरू – राष्ट्रवाणी
- धैर्य, अनुशासन और 13वां टेस्ट शतक… बल्ला अड़ाने की आदत छोड़ी और मिला फल—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- बच्चों को कब तक अपने साथ सुलाएं और कब बनाएं आत्मनिर्भर? जानिए एक्सपर्ट टिप्स – राष्ट्रवाणी
- घर पर बनाएं बाजार जैसी चॉकलेटी कुकीज, बोरनविटा से तैयार होगी ये मजेदार रेसिपी – राष्ट्रवाणी

