राष्ट्रवाणी: ‘मैडम फांसी की सजा डिक्लेयर हुई तो…’, ADM ऑफिस क्यों पहुंचे ओवैसी-चंद्रशेखर?यूपी चुनाव: ‘मैडम फांसी की सजा डिक्लेयर हो गई है तो क्या वह मरेगा ही’, ADM लवी त्रिपाठी के ऑफिस क्यों पहुंचे असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद?Written by:Agency:Last Updated:November 21, 2026, 14:54 ISTउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले आजाद समाज पार्टी और AIMIM ने ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’ गठबंधन बनाया है. दोनों पार्टियां 26 नवंबर को लखनऊ में बड़ी रैली करेंगी. इसकी तैयारियों के सिलसिले में 21 नवंबर को असदुद्दीन ओवैसी सहारनपुर में चंद्रशेखर आजाद के आवास पहुंचे थे. इसी दौरान कलेक्ट्रेट परिसर की मस्जिद गिराए जाने की शिकायत पर दोनों नेता ADM लवी त्रिपाठी से मिले और ज्ञापन सौंपा. चंद्रशेखर और ओवैसी ने प्राकृतिक न्याय, अदालत में अपील के अधिकार और प्रशासनिक कार्रवाई में भेदभाव का मुद्दा उठाया. ADM ने आश्वासन दिया कि सभी नोटिस की जांच होगी और कार्रवाई कानून व संविधान के दायरे में की जाएगी.मस्जिद गिराए जाने की शिकायत लेकर असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद एडीएम (प्रशासन) लवी त्रिपाठी के ऑफिस पहुंचे.सहारनपुर: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) (ASP-K) और एआईएमआईएम (AIMIM) ने ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’ गठबंधन बनाया है. ASP-(K) और AIMIM 26 नवंबर को लखनऊ में विशाल रैली करने जा रही है. चर्चा है कि दोनों पार्टियां मिलकर इस रैली के जरिए यूपी चुनाव से पहले अपनी ताकत का प्रदर्शन करेंगे. इसी रैली की तैयारियों को लेकर AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी 21 नवंबर की सुबह ASP-(K) के मुखिया चंद्रशेखर आजाद के सहारनपुर वाले घर में लंच पर रैलियों की तैयारियों पर बात करने के लिए पहुंचे थे. चंद्रशेखर अभी ओवैसी के स्वागत सत्कार में हीं जुटे थे तभी सहारनपुर के कुछ लोग वहां पहुंचे और बताया कि कलेक्ट्रेट परिसर में बने मस्जिद को प्रशासन गिराने जा रहा है. पहले तो वरिष्ठ अधिवक्ता ओवैसी ने शिकायतकर्ताओं की पूरी बात ध्यान से सुनी. इसके बाद चंद्रशेखर आजाद से कहा कि फौरन कलेक्ट्रेट पहुंचे. असदुद्दीन ओवैसी को साथ लेकर चंद्रशेखर आजाद कलेक्ट्रेट पहुंचे. यहां दोनों नेता सीधे एडीएम (प्रशासन) लवी त्रिपाठी से मिलने पहुंचे और उन्हें ज्ञापन देकर कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित मस्जिद के ध्वस्तीकरण को रोकने की अपील की. इस दौरान चंद्रशेखर और ओवैसी की एडीएम लवी त्रिपाठी से अच्छी खासी बात हुई, आइए जानते हैं तीनों के बीच-क्या बात हुई?
Trending
- त्वचा दिख रही है रूखी बदरंग? इंस्टेंट ग्लो के लिये चेहरे पर लगाएं ये देसी फेस पैक – राष्ट्रवाणी
- Winter Recipes: सरसों के साग से मटर के निमोना तक, बेहद खास हैं ये देसी व्यंजन, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- शिव सौंपेंगे विष्णु को सृष्टि के संचालन की जिम्मेदारी, आधी रात होगा हरि-हर मिलन – राष्ट्रवाणी
- कम बारिश से घटा मूंगफली का उत्पादन, भाव 10 हजार रुपए क्विंटल तक पहुंचे – राष्ट्रवाणी
- गुजरात पुलिस में निकली 3,000 पदों पर भर्ती, 26 नवंबर से आवेदन शुरू – राष्ट्रवाणी
- धैर्य, अनुशासन और 13वां टेस्ट शतक… बल्ला अड़ाने की आदत छोड़ी और मिला फल—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- बच्चों को कब तक अपने साथ सुलाएं और कब बनाएं आत्मनिर्भर? जानिए एक्सपर्ट टिप्स – राष्ट्रवाणी
- घर पर बनाएं बाजार जैसी चॉकलेटी कुकीज, बोरनविटा से तैयार होगी ये मजेदार रेसिपी – राष्ट्रवाणी

