राष्ट्रवाणी: महंगे हेयर स्पा के बजाय घर पर दही और कुछ अन्य सामग्री का इस्तेमाल करके बालों को सिल्की, सॉफ्ट और शाइनी बनाया जा सकता है। घर बैठे बाल बनेंगे सॉफ्ट और शाइनी (एआई Generated Image) जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। आजकल बालों को सिल्की, सॉफ्ट और शाइनी बनाने के लिए लोग महंगे हेयर स्पा पर हजारों रुपए खर्च कर देते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि घर पर मौजूद साधारण चीजों से भी बालों की सेहत को सुधारा जा सकता है?
जी हां, हमारी रसोई में कुछ ऐसी चीजें मौजूद हैं, जो बालों को गहराई से पोषण देती हैं और बिना किसी केमिकल के इस्तेमाल के बालों को मुलायम, मजबूत और शाइनी बनाती हैं। इन्हीं में से एक है दही। दही के साथ कुछ खास चीजों को मिलाकर बालों में लगाने से बालों में चमक आती है और वो मुलायम बनते हैं।
आइए जानें दही के साथ कौन-सी चीजें मिलाकर बालों में लगाएं? इनमें से किसी भी कॉम्बीनेशन को बनाकर बालों की जड़ों से लेकर लंबाई तक अच्छी तरह लगाएं। 30-40 मिनट तक छोड़ दें और फिर माइल्ड शैम्पू से वॉश करें।
हफ्ते में 1-2 बार इसका इस्तेमाल करने से कुछ ही हफ्तों में फर्क नजर आने लगेगा।

