राष्ट्रवाणी: ऑनलाइन शॉपिंग का तरीका अब पूरी तरह बदलने जा रहा है, क्योंकि अब आपकी जगह एआई Agents खुद सामान ढूंढेंगे, कार्ट में जोड़ेंगे और दाम गिरते ही ऑर्डर भी प्लेस कर देंगे। ऑनलाइन शॉपिंग में एआई एजेंट्स की शुरुआत। Photo- ChatGPT. टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली।
अब शॉपिंग के मामले में एआई आपकी पसंद का सामान ढूंढेगा, उसे कार्ट में जोड़ेगा और आपकी तरफ से पेमेंट करके ऑर्डर भी प्लेस कर सकेगा। इसके लिए कंपनियां ऐसे एआई एजेंट्स तैयार कर रही हैं, जिन्हें यूजर्स अपनी जरूरतें और स्पेंडिंग लिमिट बताकर शॉपिंग की जिम्मेदारी सौंप सकते हैं। OpenAI, गूगल और अमेजन जैसी कंपनियां इस दिशा में काम कर रही हैं।
कुछ सर्विसेज में एआई एजेंट्स शॉपिंग का पूरा प्रोसेस खुद संभाल सकते हैं, जबकि कुछ में यूजर का अप्रूवल जरूरी होता है। फिलहाल अमेरिका में ऐसी सुविधाएं शुरू हो चुकी हैं। भारत में भी UPI के जरिए एआई से पेमेंट इनेबल करने के लिए ट्रायल चल रहे हैं।
OpenAI ने 13 नवंबर को ChatGPT Wallet लॉन्च किया। इसके जरिए यूजर्स अपने कार्ड लिंक कर सकते हैं और ChatGPT के Agent Dots से खरीदारी कर सकते हैं। अमेरिका में 18 साल से ज्यादा उम्र के ChatGPT प्रो यूजर्स इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
भारत में ChatGPT पर Shopify से जुड़े ऑनलाइन स्टोर्स के प्रोडक्ट्स सर्च किए जा सकते हैं। कपड़ों और एक्सेसरीज के प्रोडक्ट्स पर ‘Try on’ का ऑप्शन मिलता है। इसे सेलेक्ट करके यूजर्स अपनी सेल्फी या फोटो अपलोड कर सकते हैं, जिसके बाद ChatGPT उस तस्वीर में प्रोडक्ट को पहने हुए दिखाता है।
Gemini के टास्क फीचर में यूजर्स अपनी जरूरतें और शर्तें बता सकते हैं। इसके बाद Gemini प्रोडक्ट सर्च करने से लेकर उसे कार्ट में जोड़ने और चेकआउट तक का प्रोसेस पूरा करता है। अमेरिका में गूगल Pay में सेव किए गए Visa और Mastercard से पेमेंट करने की सुविधा दी गई है।
यूजर्स पेमेंट से पहले अप्रूवल मांगने का ऑप्शन चुन सकते हैं और स्पेंडिंग लिमिट भी सेट कर सकते हैं। भारत में Gemini सामान ढूंढने और कार्ट तक पहुंचने में मदद कर सकता है, लेकिन पेमेंट यूजर को खुद ही करना होगा। अमेजन के एआई शॉपिंग असिस्टेंट में एक Auto-buy फीचर दिया गया है।
इसमें यूजर्स किसी प्रोडक्ट की मनचाही कीमत या जरूरी डिस्काउंट सेट कर सकते हैं। जैसे ही कीमत तय लिमिट तक पहुंचती है, एआई ऑर्डर प्लेस कर देता है। अमेरिका में प्रोडक्ट अपने-आप कार्ट में जुड़ जाता है और सेव किए गए कार्ड से पेमेंट भी हो जाता है।
किसी प्रोडक्ट के लिए ऑटो-बाय ट्रैकर छह महीने तक एक्टिव रहता है। भारत में आप प्रोडक्ट्स की कीमत ट्रैक कर सकते हैं और एआई के जरिए सामान को कार्ट में जुड़वा सकते हैं, लेकिन पेमेंट खुद ही करना होगा।

