राष्ट्रवाणी: Akshaya Navami 2026: मथुरा में क्यों होती है तीन वन परिक्रमा? जानें मान्यताAkshaya Navami 2026: मथुरा में क्यों लगाई जाती है तीन वन की परिक्रमा? भगवान श्रीकृष्ण और कंस वध से जुड़ी है अनोखी मान्यताReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 21, 2026, 15:59 ISTAkshaya Navami Mathura: धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान श्रीकृष्ण ने कंस वध के प्रायश्चित और ब्रजवासियों को अन्याय के विरुद्ध एकजुट करने के लिए अक्षय नवमी पर तीन वन की परिक्रमा शुरू की थी. कार्तिक शुक्ल पक्ष की नवमी को मथुरा की पंचकोसी परिक्रमा लगाने से सभी पापों का नाश होता है और अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है. इस पावन अवसर पर भगवान विष्णु और आंवले के पेड़ की पूजा का भी विशेष महत्व है. Akshaya Navami Mathura: कार्तिक शुक्ल पक्ष की नवमी यानी अक्षय नवमी के पावन अवसर पर धर्मनगरी मथुरा में आस्था का सैलाब उमड़ता है. इस विशेष दिन हजारों श्रद्धालु पुण्य लाभ की कामना से ‘तीन वन’ या पंचकोसी परिक्रमा लगाते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस परिक्रमा की शुरुआत स्वयं भगवान श्रीकृष्ण ने कंस वध के प्रायश्चित और ब्रजवासियों को अन्याय के विरुद्ध एकजुट करने के लिए की थी?
आइए जानते हैं इस ऐतिहासिक और पौराणिक परिक्रमा से जुड़ी अनसुनी मान्यताएं और आंवला पूजन का विशेष महत्व. कंस वध के प्रायश्चित से जुड़ी है परिक्रमा की शुरुआत धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान श्रीकृष्ण ने कंस के वध के प्रायश्चित और ब्रजवासियों को अन्याय के विरुद्ध एकजुट करने के उद्देश्य से अक्षय नवमी के अवसर पर तीन वन की परिक्रमा की थी. लोककथाओं के अनुसार, कंस का वध करने के बाद उसके प्रायश्चित स्वरूप भगवान श्रीकृष्ण ने ब्रजवासियों के साथ यह परिक्रमा की. धार्मिक परंपराओं में इसे अन्याय और अत्याचार के विरुद्ध ब्रजवासियों व ग्वाल-बालों को संगठित करने का प्रतीक माना जाता है. मथुरा और वृंदावन की परिक्रमा को दो वन या जुगल-परिक्रमा कहा जाता है. जब इसमें गरुड़-गोविंद को भी शामिल कर लिया जाता है, तो यह तीन वन की परिक्रमा कहलाती है. यहां कृष्ण ने अनेक लीलाएं कीं. कृष्ण की लीलाओं के दर्शन आज भी आपको यहां देखने और सुनने को मिलेंगे. मथुरा की पंचकोसी परिक्रमा अक्षय नवमी के दिन लगाई जाती है. अक्षय पुण्य और आंवला पूजन का विशेष महत्व माथुर चतुर्वेदी परिषद के मंत्री ने अक्षय नवमी की मान्यता के बारे में जानकारी देते हुए लोकल18 से बात की. लोकल 18 से बातचीत करते हुए श्याम मोनू चतुर्वेदी ने बताया कि अक्षय नवमी का पर्व मथुरा में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है. हजारों श्रद्धालु पंचकोसी परिक्रमा करते हैं और पुण्य लाभ कमाते हैं. पंचकोसी परिक्रमा अक्षय नवमी के दिन लगाने का एक अपना ही अलग महत्व है. उन्होंने कहा कि आज के दिन कार्तिक शुक्ल पक्ष नवमी यानी अक्षय नवमी को भगवान विष्णु को आंवला व तुलसी बहुत प्रिय होती है. Advertisementअक्षय नवमी पर आंवला पेड़ की पूजा का महत्व है. मान्यता है कि अक्षय नवमी पर भगवान विष्णु व आंवला पूजन से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है. श्याम मोनू चतुर्वेदी ने यह भी बताया कि वृषभानु वन (वृक्ष वन), अंबिका वन और वृंदावन की परिक्रमा करने से सभी पापों का तो नाश होता ही है, वहीं भगवान के साथ परिक्रमा लगाने का भी पुण्य लाभ अर्जित होता है. श्रद्धालुओं में दिखा भक्ति और उत्साह का माहौल परिक्रमा कर रही श्रद्धालुओं से जब बातचीत की गई, तो रामवती देवी और लता अग्रवाल ने लोकल 18 से बात की. उन्होंने बताया कि अक्षय नवमी के दिन मथुरा की पंचकोसी परिक्रमा लगाई जाती है. सभी लोग यहां पर कृष्ण की भक्ति में रमे हुए नजर आते हैं. उन्होंने कहा कि अक्षय नवमी के दिन परिक्रमा लगाने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है और भगवान विष्णु व आंवले के पेड़ की पूजा करने से सुख-समृद्धि में भी वृद्धि होती है.About the AuthorRahul Goel is a senior journalist with over 15 years of experience in print and digital media. He currently serves as a Coordinator and Publisher at News18 Hindi, managing State and Local18 content operations a…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Mathura,Uttar PradeshFirst Published :November 21, 2026, 15:59 ISTऔर पढ़ें
