राष्ट्रवाणी: धैर्य, अनुशासन और 13वां टेस्ट शतक… बल्ला अड़ाने की आदत छोड़ी और मिला फल बल्ला अड़ाने की आदत छोड़ी और मिला फल… 136 रनों की ऐतिहासिक पारी खेलने के बाद केएल राहुल का बड़ा बयानWritten by:Agency:Last Updated:November 21, 2026, 16:38 ISTkl rahul statement: केएल राहुल ने वेलिंगटन टेस्ट के तीसरे दिन 290 गेंदों पर 136 रन की शानदार पारी खेली, जो उनका 13वां टेस्ट शतक और चारों सेना देशों में पांचवां भारतीय शतक है. राहुल के मुताबिक, मुश्किल दौर में उनकी तकनीक नहीं बल्कि 15 महीने मध्यक्रम में खेलने से आई हर गेंद पर बल्ला अड़ाने की आदत बड़ी वजह थी. उन्होंने यशस्वी जायसवाल संग 130 रन की साझेदारी की सराहना की और कहा कि कम संपर्क व धैर्य ने उन्हें बड़ी सफलता दिलाई.केएल राहुल ने शतक जड़ने के बाद दिया पहला बयान. नई दिल्ली. भारत के अनुभवी बल्लेबाज केएल राहुल ने वेलिंग्टन में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन करियर की सबसे परिपक्व और यादगार पारियों में से एक खेलते हुए 290 गेंदों में 136 रन बनाए. यह उनके टेस्ट करियर का 13वां शतक रहा और इसी पारी के साथ राहुल दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया यानी चारों ‘सेना’ देशों में टेस्ट शतक लगाने वाले पांचवें भारतीय बल्लेबाज बन गए. राहुल की इस जुझारू पारी की बदौलत भारत ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक अपनी पहली पारी में 4 विकेट खोकर 486 रन बना लिए और 118 रनों की मजबूत बढ़त भी हासिल कर ली. तीसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए केएल राहुल (KL Rahul) ने साफ तौर पर कहा कि उनके करियर के उतार-चढ़ाव और मुश्किल दौर में उनकी तकनीक कभी कोई समस्या नहीं रही. राहुल का मानना है कि उन्हें हालिया सफलता सही मानसिक दृष्टिकोण अपनाने और हर गेंद पर खेलने के प्रलोभन से खुद को रोकने के कारण मिली है. Advertisement बल्लेबाजी क्रम में बदलाव और बल्ला अड़ाने की आदत अपने बल्लेबाजी क्रम में बार-बार हुए बदलावों को लेकर राहुल काफी स्पष्ट रहे. कभी उन्हें मध्यक्रम की जिम्मेदारी संभालनी पड़ी तो कभी नई गेंद के खिलाफ पारी की शुरुआत करनी पड़ी. उन्होंने माना कि करीब 15 महीने तक मध्यक्रम में बल्लेबाजी करते हुए उन्हें लगभग हर गेंद पर बल्ला अड़ाने की आदत पड़ गई थी. राहुल के मुताबिक, तेज गेंदबाजों के लिए मददगार और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में सबसे कारगर तरीका यह होता है कि बल्ले और गेंद के बीच अनावश्यक संपर्क कम से कम रखा जाए और छोड़ने लायक गेंदों को बखूबी छोड़ा जाए. न्यूजीलैंड में पहला टेस्ट और शांत मानसिकता 71 टेस्ट मैचों के लंबे करियर में न्यूजीलैंड की धरती पर यह राहुल का पहला टेस्ट मैच था, लेकिन उन्होंने बताया कि वह इस मौके को लेकर हद से ज्यादा उत्साहित या उत्तेजित नहीं थे. उनके शब्दों में, वह कभी उत्तेजित नहीं होते और यह उनके लिए एक ऐसा अवसर था जिसे वह किसी भी कीमत पर गंवाना नहीं चाहते थे. राहुल मानते हैं कि लंबे समय तक टेस्ट क्रिकेट खेलने का सबसे बड़ा आकर्षण यही है कि आपको दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आक्रमण के सामने खुद को परखने का मौका मिलता है. नेट्स में पसीना और वीडियो विश्लेषण की तैयारी इस दौरे पर आने से पहले राहुल करीब तीन सप्ताह तक न्यूजीलैंड में रहे, जहां भारत ए की ओर से उनका प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा था. हालांकि उन्होंने निराश होने के बजाय नेट्स में घंटों पसीना बहाया. राहुल ने बताया कि अभ्यास के दौरान उनका ध्यान किसी एक तकनीकी पहलू पर अटका नहीं था, बल्कि उन्होंने ढेर सारी गेंदें खेलीं ताकि यह समझ सकें कि सफल होने के लिए सही गार्ड और क्रीज पर संतुलित पोजीशन क्या होनी चाहिए. इसके साथ ही उन्होंने उन बल्लेबाजों के वीडियो भी देखे, जिन्होंने अतीत में न्यूजीलैंड की कठिन परिस्थितियों में रन बनाए थे. वेलिंगटन की पिच का बदलता मिजाज पिच के मिजाज पर बात करते हुए राहुल ने कहा कि वेलिंगटन की सतह अब स्पिनरों के लिए मददगार बनती जा रही है. खेल आगे बढ़ने के साथ गेंदें नीची रहने लगी हैं और विकेट पर खुरदुरे पैच बन रहे हैं, जो समय के साथ और बड़े हो सकते हैं. राहुल ने उम्मीद जताई कि पिच और खराब हो सकती है , लेकिन तब नहीं जब भारतीय टीम बल्लेबाजी कर रही हो. यशस्वी जायसवाल के साथ साझेदारी और तालमेल राहुल ने अपनी पारी के दौरान सलामी जोड़ीदार यशस्वी जायसवाल के साथ हुई 130 रनों की अहम साझेदारी और उनके जुझारूपन की भी खुलकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि जायसवाल बेहद मेहनती खिलाड़ी हैं और आक्रामक बल्लेबाज बनने के पीछे उनकी कड़ी मेहनत है, यह कोई संयोग नहीं है. राहुल के अनुसार, मैदान के बाहर भी दोनों के बीच जो मजबूत तालमेल और अच्छे संबंध हैं, उसका सीधा फायदा बीच मैदान पर बल्लेबाजी करते समय मिलता है.About the Authorचीफ सब एडिटरकमलेश कुमार राय नेटवर्क18 ग्रुप में बतौर चीफ सब एडिटर जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. वह बीते 15 सालों से खेल पत्रकारिता की पिच पर डटे हुए हैं. हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में वह खेल कंटेंट की गहरी समझ, सटीक विश्लेषण और ब…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :New Delhi,New Delhi,DelhiFirst Published :November 21, 2026, 16:38 ISTऔर पढ़ें
Trending
- त्वचा दिख रही है रूखी बदरंग? इंस्टेंट ग्लो के लिये चेहरे पर लगाएं ये देसी फेस पैक – राष्ट्रवाणी
- Winter Recipes: सरसों के साग से मटर के निमोना तक, बेहद खास हैं ये देसी व्यंजन, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- शिव सौंपेंगे विष्णु को सृष्टि के संचालन की जिम्मेदारी, आधी रात होगा हरि-हर मिलन – राष्ट्रवाणी
- कम बारिश से घटा मूंगफली का उत्पादन, भाव 10 हजार रुपए क्विंटल तक पहुंचे – राष्ट्रवाणी
- गुजरात पुलिस में निकली 3,000 पदों पर भर्ती, 26 नवंबर से आवेदन शुरू – राष्ट्रवाणी
- धैर्य, अनुशासन और 13वां टेस्ट शतक… बल्ला अड़ाने की आदत छोड़ी और मिला फल—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- बच्चों को कब तक अपने साथ सुलाएं और कब बनाएं आत्मनिर्भर? जानिए एक्सपर्ट टिप्स – राष्ट्रवाणी
- घर पर बनाएं बाजार जैसी चॉकलेटी कुकीज, बोरनविटा से तैयार होगी ये मजेदार रेसिपी – राष्ट्रवाणी

