राष्ट्रवाणी: पब्लिक हुई ट्रंप-जेडी वेंस की कलह, डैमेज कंट्रोल में क्या बोल गए US राष्ट्रपतिपब्लिक हो गई ट्रंप-जेडी वेंस की कलह, डैमेज कंट्रोल में ये क्या बोल गए अमेरिकी राष्ट्रपति?Written by:Agency:Last Updated:November 21, 2026, 17:00 ISTअमेरिका में मिडटर्म चुनाव हारने के बाद ईरान युद्ध पर उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के बयान से ट्रंप और उनके बीच खटपट की खबरें तेज हो गई थीं. हालांकि, ट्रंप ने इन बातों को गलत बताते हुए वेंस की राय को ‘एकदम सटीक’ कहा है. इसके साथ ही ट्रंप ने ये भी साफ कर दिया कि ईरान को परमाणु हथियार बनाने से रोकने के लिए वे दोबारा भी जंग का ही फैसला लेते, वहीं वेंस ने भी सीनेट में बहुमत खोने के सवाल पर गोलमोल जवाब देते हुए राष्ट्रपति के फैसले के साथ खड़े होने की बात कही.ट्रंप और जेडी वेंस के बीच बवाल (रॉयटर्स)अमेरिका में मिडटर्म चुनाव के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कि कुर्सी हिल गई है. डेमोक्रैट्स को मिली भारी जीत के बाद रिपब्लिक पार्टी के अंदर ब्लेम-गेम शुरू हो चुका है. इस बीच खबरें हैं कि ट्रंप और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के बीच सबकुछ ठीक नहीं है. वेंस शुरुआत से ईरान पर अटैक के फेवर में नहीं थे. मिडटर्म में मिली हार का जिम्मेदार वेंस को मौका मिल गया और उन्होंने एक बार फिर से ईरान जंग के फैसले को ही जिम्मेदार ठहराया. इसके बाद से ट्रंप-वेंस फाइट की चर्चा और तेज हो गई. अब जाकर ट्रंप ने इस कॉन्ट्रोवर्सी पर खुलकर बात की है और बताया है कि वेंस और उनके बीच में आखिर चल क्या रहा है?
डोनाल्ड ट्रंप और जेडी वेंस के विवाद की शुरुआत कहां से हुई? चुनाव के ठीक बाद उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखकर पार्टी की हार के पीछे की वजहों का एनालिसेस किया था. अपने पोस्ट में वेंस ने लिखा कि इस हार के लिए कई बड़े मुद्दे जिम्मेदार हैं, जिनमें ईरान के साथ चल रहा युद्ध, बढ़ती महंगाई, कॉस्ट ऑफ लिविंग और इजरायल के साथ अमेरिका के रिश्ते शामिल हैं. वेंस के इस बयान के बाद पॉलिटिकल एक्सपर्ट्स और मीडिया में ये चर्चा तेज हो गई कि उपराष्ट्रपति ने सीधे तौर पर राष्ट्रपति की विदेश नीति और युद्ध के फैसले को पार्टी की हार के लिए जिम्मेदार ठहरा दिया है. न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट ने बढ़ाई हलचल वेंस के सोशल मीडिया पोस्ट के बाद अमेरिकी अखबार ‘द न्यूयॉर्क टाइम्स’ में एक रिपोर्ट छपी, जिसने इस मामले को और हवा दे दी. मामले से जुड़े जानकार लोगों के हवाले से अखबार ने दावा किया कि डोनाल्ड ट्रंप निजी तौर पर अपने सहयोगियों और करीबियों के सामने जेडी वेंस के इस बयान को लेकर नाराजगी जता चुके हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप का मानना था कि वेंस ने हार के कारणों में ईरान युद्ध का जिक्र तो कर दिया, लेकिन उन्हें साथ ही ये भी बताना चाहिए था कि युद्ध में जाने का राष्ट्रपति का फैसला क्यों जरूरी था. इसी रिपोर्ट के बाद ये बात फैलने लगी कि व्हाइट हाउस के दो सबसे ताकतवर चेहरों के बीच सब कुछ सामान्य नहीं चल रहा है. Advertisementट्रंप ने मीडिया के सामने क्या सफाई दी?
जब व्हाइट हाउस में पत्रकारों ने डोनाल्ड ट्रंप से सीधे सवाल पूछा कि क्या वो जेडी वेंस के बयान से निराश या नाराज हैं, तो ट्रंप ने इन दावों को गलत बताया. ट्रंप ने कहा, ‘मैंने ऐसा कभी नहीं कहा कि मैं इससे नाखुश हूं. मुझे लगा कि वो बयान बिल्कुल ठीक था. वहां कोई समस्या ही नहीं है’. हालांकि, अपनी बात रखते हुए ट्रंप ने एक अहम पहलू जरूर जोड़ा. उन्होंने कहा कि वो चाहते थे कि जेडी वेंस अपनी बात में एक और प्वाइंट शामिल करते, और वो ये कि क्या ट्रंप दोबारा मौका मिलने पर भी यही फैसला लेते?
ट्रंप ने खुद ही इस सवाल का जवाब देते हुए दोहराया, ‘और निश्चित रूप से, इसका जवाब ‘हां’ है, क्योंकि हम ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने की इजाजत बिल्कुल नहीं दे सकते’. ट्रंप ने एक तरह से इशारा किया है कि वेंस चाहे जितना बोलते रहे, लेकिन वो ईरान को लेकर अपने फैसले पर अड़े रहेंगे. हालांकि, वो दुनिया को दिखाना चाहते हैं कि उनकी पार्टी में कोई कलह नहीं है. सवालों के घेरे में जेडी वेंस की प्रतिक्रिया दूसरी तरफ, इस पूरे विवाद पर उपराष्ट्रपति जेडी वेंस का रुख भी काफी सधा हुआ नजर आया है. जब मीडिया ने वेंस से पूछा कि क्या ईरान के साथ जंग की वजह से सीनेट का कंट्रोल खोने की राजनीतिक कीमत चुकाना सही था, तो वेंस ने इस सवाल का सीधा ‘हां’ या ‘ना’ में जवाब देने से परहेज किया. उन्होंने बहुत संभलकर कहा, ‘फैसला लेने वाले राष्ट्रपति होते हैं और राष्ट्रपति खुद कह चुके हैं कि वो दोबारा भी यही करेंगे’. अपना स्टैंड क्लियर करते हुए वेंस ने कहा, ‘मेरा मानना है कि मेरा टारगेट और मेरा काम अमेरिका के राष्ट्रपति का समर्थन करना है’. ट्रंप की पार्टी के अंदर चल क्या रहा है?
वाशिंगटन की राजनीति को समझने वालों का मानना है कि मिडटर्म चुनावों में तगड़ा झटका लगने के बाद किसी भी सत्ताधारी पार्टी के अंदर हलचल मचना और हिसाब-किताब लगाना आम बात है. जेडी वेंस ने जनता के मूड को भांपते हुए महंगाई और युद्ध जैसे मुद्दों को हार की वजह बताया, जिससे साफ दिखता है कि जमीनी स्तर पर लोगों में कितनी नाराजगी थी. उधर, डोनाल्ड ट्रंप ने वेंस का साथ देकर ये दिखाने की कोशिश की है कि मीडिया और विरोधी चाहे जो भी बातें बनाएं, लेकिन उनकी टीम और सरकार के अंदर सब एकजुट हैं. ट्रंप ने एक तरफ ईरान को परमाणु ताकत बनने से रोकने के अपने फैसले को सही ठहराकर अपने समर्थकों को कड़ा संदेश दिया, तो दूसरी तरफ वेंस की बात को ‘सटीक’ कहकर ये भी मान लिया कि चुनाव में इन मुद्दों का असर तो पड़ा ही है. अभी के बयानों से दोनों नेताओं के बीच खटपट की खबरों पर ब्रेक लगता जरूर दिख रहा है, लेकिन आगे चलकर विदेश नीति और महंगाई से निपटने के लिए सरकार क्या कदम उठाती है, इस पर सबकी नजरें बनी रहेंगी.About the AuthorIntroduction: If world leaders are arguing, borders are shifting, or a geopolitical storm is brewing somewhere on the planet, chances are Utkarsha Srivastava is already writing about it. Experience: A digita…न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए करें।
लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए देखें.First Published :November 21, 2026, 17:00 ISTऔर पढ़ें

