राष्ट्रवाणी: ‘वास्ते’, ‘लुट गए’ और ‘लेजा रे’ के बाद राधिका राव-विनय सापरू की नई पेशकश’वास्ते’, ‘लुट गए’ और ‘लेजा रे’ के बाद राधिका राव-विनय सापरू की नई पेशकश, रहस्य और रोमांस से भरी है ‘मॉन्स्टर एंड दुल्हन’Written by:Agency:Last Updated:November 21, 2026, 16:49 IST‘वास्ते’, ‘लुट गए’ और ‘लेजा रे’ जैसे सुपरहिट गानों से संगीत प्रेमियों के बीच पहचान बनाने वाली राधिका राव और विनय सापरू की जोड़ी एक बार फिर नई कहानी के साथ लौट आई है. इस बार दोनों ‘मॉन्स्टर एंड दुल्हन’ नाम की म्यूजिकल पेशकश लेकर आए हैं, जिसमें एक श्रापित राक्षस और धोखा खाई दुल्हन की रहस्यमयी प्रेम कहानी देखने को मिलेगी. इसका गाना ‘ये रात खास है’ रोमांस, फैंटेसी और रहस्य का अनोखा मेल पेश करता है.ख़बरें फटाफटफैंस हुए एक्साइटेड नई दिल्ली. ‘वास्ते’, ‘लुट गए’ और ‘लेजा रे’ जैसे सुपरहिट गानों से लोगों के दिलों में जगह बनाने वाली मशहूर फिल्ममेकर जोड़ी राधिका राव और विनय सापरू एक बार फिर कुछ नया लेकर आई है. इस बार दोनों सोनी म्यूजिक के साथ मिलकर ‘मॉन्स्टर एंड दुल्हन’ नाम की एक दिलचस्प म्यूजिकल कहानी पेश कर रहे हैं. इसका पहला गाना ‘ये रात खास है’ रिलीज किया गया है, जो प्यार, रहस्य और रोमांच से भरी एक अनोखी कहानी की झलक दिखाता है. मुंबई में सामने आई इस पेशकश की कहानी एक श्रापित राक्षस और धोखा खाई दुल्हन के इर्द-गिर्द घूमती है. दोनों की मुलाकात पूर्णिमा की एक ऐसी रात में होती है, जो आगे चलकर उनकी जिंदगी बदल देती है. दिल जीत लेगी कहानी इस कहानी का राक्षस दुल्हनों के आंसुओं में अपनी मुक्ति तलाशता है. उनके खून के प्रति उसका जुनून है और लाल जोड़े में सजी दुल्हन उसका पसंदीदा शिकार होती है. वह सदियों पुराने श्राप और दर्द के साथ जी रहा है. लेकिन एक रात उसकी मुलाकात ऐसी दुल्हन से होती है, जो उससे डरने के बजाय उसकी कहानी जानना चाहती है. यहीं से कहानी एक नया मोड़ लेती है. आखिर उस रात ऐसा क्या हुआ, जिसने राक्षस और दुल्हन की जिंदगी को हमेशा के लिए बदल दिया. यही इस म्यूजिकल पेशकश का सबसे दिलचस्प पहलू है. पहले भी जोड़ी दे चुकी कई हिट गाने Advertisementराधिका राव और विनय सापरू की जोड़ी अपने शानदार म्यूजिक वीडियो और यादगार गानों के लिए जानी जाती है. दोनों ने ‘मैंने पायल है छनकाई’, ‘याद पिया की आने लगी’ और ‘तेरे मस्त मस्त दो नैन’ जैसे गानों को अपने खास अंदाज में पेश किया है. वहीं, नई पीढ़ी के बीच ‘वास्ते’, ‘लेजा रे’ और ‘लुट गए’ जैसे गानों ने खूब लोकप्रियता हासिल की. इन गानों को अरबों बार देखा जा चुका है. बता दें कि अपनी नई पेशकश को लेकर राधिका राव और विनय सापरू का कहना है कि वे ‘मॉन्स्टर एंड दुल्हन’ के जरिए ऐसी दुनिया बनाना चाहते थे, जिसमें रहस्य, रोमांच और रोमांस का अनोखा मेल हो. उनके मुताबिक, ‘ये रात खास है’ दर्शकों को इस कहानी की सिर्फ एक झलक दिखाता है. उन्हें उम्मीद है कि इसकी कहानी और संगीत लोगों को पसंद आएंगे और लंबे समय तक याद रहेंगे. कुल मिलाकर, ‘मॉन्स्टर एंड दुल्हन – ये रात खास है’ में फैंटेसी, रोमांस, रहस्य और संगीत का दिलचस्प मेल देखने को मिलने वाला है. अब देखना होगा कि राधिका राव और विनय सापरू की यह नई म्यूजिकल कहानी दर्शकों को कितना पसंद आती है.About the AuthorSenior sub editor न्यूज 18 हिंदी में एंटरटेनमेंट सेक्शन में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार दिल्ली के रहने वाले हैं. डिजिटल मीडिया में उन्हें 10 साल का अनुभव है.राजधानी कॉलेज (DU) से पॉलिटिकल साइंस (ऑनर्स) की पढ…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :New Delhi,New Delhi,DelhiFirst Published :November 21, 2026, 16:49 ISTऔर पढ़ें
Trending
- कुंभकरण की 6 महीने की नींद वरदान नहीं बल्कि एक चूक का नतीजा थी! जानें ब्रह्माजी और मां सरस – राष्ट्रवाणी
- दंतेवाड़ा: के बैलाडीला में भूस्खलन, तीन किमी तक बहा मलबा—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- पब्लिक हो गई ट्रंप-जेडी वेंस की कलह, डैमेज कंट्रोल में ये क्या बोल गए अमेरिकी राष्ट्रपति? – राष्ट्रवाणी
- सर्दियों में बनाना है बाजार वाला सिरका? गोरखपुर की मुरब्बा गली के प्राणनाथ ने बताई ट्रिक – राष्ट्रवाणी
- महाराष्ट्र के सोलापुर में बंधक बने छत्तीसगढ़ के 40 श्रमिक मुक्त कराए गए, सकुशल लौटे अपने गांव – राष्ट्रवाणी
- मुख्यमंत्री बोलते रहे और प्रधानमंत्री मोदी सुनते रहे, आत्मविश्वास से लबरेज अलग अंदाज में सम्राट – राष्ट्रवाणी
- ‘वास्ते’, ‘लुट गए’ और ‘लेजा रे’ के बाद राधिका राव-विनय सापरू की नई पेशकश, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- त्वचा दिख रही है रूखी बदरंग? इंस्टेंट ग्लो के लिये चेहरे पर लगाएं ये देसी फेस पैक – राष्ट्रवाणी

