राष्ट्रवाणी (रायपुर ब्यूरो): प्रतिनिधि, रायपुर: प्रदेश की महिला क्रिकेट प्रतिभाओं ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ (सीएससीएस) की दो होनहार खिलाड़ी पलक सिंह और महक नरवसे का चयन भारतीय महिला अंडर-19 टी-20 टीम में किया गया है।
दोनों खिलाड़ी इंग्लैंड की महिला अंडर-19 टीम के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की टी-20 सीरीज में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी। यह सीरीज 26 नवंबर से आयोजित होगी। दोनों खिलाड़ियों के चयन से छत्तीसगढ़ के क्रिकेट जगत में खुशी का माहौल है।
प्रतिनिधि, रायपुर: प्रदेश की महिला क्रिकेट प्रतिभाओं ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ (सीएससीएस) की दो होनहार खिलाड़ी पलक सिंह और महक नरवसे का चयन भारतीय महिला अंडर-19 टी-20 टीम में किया गया है। दोनों खिलाड़ी इंग्लैंड की महिला अंडर-19 टीम के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की टी-20 सीरीज में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी।
यह सीरीज 26 नवंबर से आयोजित होगी। दोनों खिलाड़ियों के चयन से छत्तीसगढ़ के क्रिकेट जगत में खुशी का माहौल है। पलक सिंह मध्यम तेज गेंदबाज हैं, जबकि महक नरवसे गेंदबाजी आलराउंडर के रूप में अपनी पहचान बना चुकी हैं।
दोनों ने घरेलू क्रिकेट में लगातार बेहतर प्रदर्शन कर चयनकर्ताओं का ध्यान आकर्षित किया है। महक भारतीय अंडर-19 महिला टीम की उपकप्तान भी रह चुकी हैं। 106 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी कर चुकी हैं पलक पलक सिंह छत्तीसगढ़ की उभरती हुई मध्यम तेज गेंदबाज हैं।
अपनी गति, गेंदबाजी कौशल और अनुशासन के दम पर उन्होंने कम समय में अपनी अलग पहचान बनाई है। पिछले वर्ष आयोजित वुमेंस प्रीमियर लीग की स्पीड क्वीन प्रतियोगिता में पलक ने 106 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंककर स्वर्ण पदक हासिल किया था। उनकी तेज गेंदबाजी और निरंतर बेहतर प्रदर्शन ने उन्हें भारतीय अंडर-19 टीम तक पहुंचाया है।
पिछले वर्ष घरेलू क्रिकेट में उन्होंने आठ मैचों में पांच विकेट हासिल किए थे।

