राष्ट्रवाणी (रायपुर ब्यूरो): प्रतिनिधि, रायपुर: ठगी और ब्लैकमेलिंग के आरोप में गिरफ्तार दीपक उर्फ अंबेडकर टंडन की पहुंच और उसके नेटवर्क को लेकर नए खुलासे सामने आ रहे हैं। अब तक आम लोगों और कारोबारियों को निशाना बनाने की चर्चा के बीच यह जानकारी भी सामने आई है कि आठ से 10 पुलिसकर्मी भी उसके झांसे में आकर लाखों रुपये गंवा चुके हैं।
बताया जा रहा है कि इन पुलिसकर्मियों ने ट्रांसफर-पोस्टिंग कराने के लिए दीपक को रकम दी थी, लेकिन काम नहीं होने के बाद भी उसने पैसे वापस नहीं किए। पुलिसकर्मी होने के कारण वे खुलकर शिकायत करने से बच रहे हैं। प्रतिनिधि, रायपुर: ठगी और ब्लैकमेलिंग के आरोप में गिरफ्तार दीपक उर्फ अंबेडकर टंडन की पहुंच और उसके नेटवर्क को लेकर नए खुलासे सामने आ रहे हैं।
अब तक आम लोगों और कारोबारियों को निशाना बनाने की चर्चा के बीच यह जानकारी भी सामने आई है कि आठ से 10 पुलिसकर्मी भी उसके झांसे में आकर लाखों रुपये गंवा चुके हैं। बताया जा रहा है कि इन पुलिसकर्मियों ने ट्रांसफर-पोस्टिंग कराने के लिए दीपक को रकम दी थी, लेकिन काम नहीं होने के बाद भी उसने पैसे वापस नहीं किए।
पुलिसकर्मी होने के कारण वे खुलकर शिकायत करने से बच रहे हैं। फिलहाल तेलीबांधा पुलिस दीपक से लगातार पूछताछ कर रही है। उसके बैंक खातों, लेन-देन और आर्थिक गतिविधियों की जानकारी जुटाई जा रही है।
इसके बावजूद अब तक पुलिस के हाथ कोई बड़ा सुराग नहीं लगा है। बिलासपुर पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की थी। इसके बाद रायपुर पुलिस भी दो बार उसकी पुलिस रिमांड ले चुकी है।
कई दौर की पूछताछ के बावजूद ठगी की रकम, कथित संपर्कों और नेटवर्क को लेकर कोई ठोस सुराग नहीं मिला है।

