राष्ट्रवाणी: ‘अपने बारे में कुछ बताओ’ सुनते ही अटक जाते हैं? 1 मिनट में जवाब देकर पाएं जॉब’अपने बारे में कुछ बताओ’ सुनते ही अटक जाती है जुबान? ये है इंटरव्यू क्रैक करने का सबसे आसान फॉर्मूलाWritten by:Agency:Last Updated:November 22, 2026, 11:36 ISTJob Interview Introduction Question: जॉब इंटरव्यू में ‘अपने बारे में कुछ बताओ’ सबसे अहम सवाल होता है. कुछ कंपनियां इसका जवाब ईमेल के जरिए मंगवा लेती हैं तो कुछ आमने-सामने पूछती हैं. जानिए लिखित और फेस-टू-फेस, दोनों इंटरव्यू के लिए सटीक, असरदार और बोलचाल वाला जवाब तैयार करने का आसान तरीका.Job Interview Introduction: जॉब इंटरव्यू में कई कॉमन सवाल पूछे जाते हैंनई दिल्ली (Job Interview Introduction). क्या आप जॉब इंटरव्यू की तैयारी कर रहे हैं?
अगर हां तो समझ लीजिए कि हर जॉब इंटरव्यू में कुछ कॉमन सवाल पूछे जाते हैं. इनमें से एक है- ‘अपने बारे में कुछ बताओ’ यानी ‘Tell me about yourself’. यह अक्सर सबसे पहला सवाल होता है. इसी जवाब से इंटरव्यू लेने वाले के मन में आपकी पहली छवि बनती है. कई उम्मीदवार इसमें पूरी बायोग्राफी सुनाने लगते हैं और कुछ घबराहट में सब भूल जाते हैं. आज-कल कंपनियां इस सवाल को 2 तरह से पूछती हैं. में कभी पहले फॉर्म या ईमेल में इसका लिखित जवाब मांगा जाता है और कभी पैनल आमने-सामने बैठकर इसे सुनता है. दोनों स्थितियों की डिमांड अलग होती है. इसलिए तैयारी भी उसी हिसाब से करनी चाहिए. इस सवाल से परखा जाता है कि आप अपने काम को लेकर कितने स्पष्ट हैं और इस रोल में कैसे फिट बैठते हैं. इंटरव्यूअर को आपकी लंबी कहानी में दिलचस्पी नहीं होती. उन्हें यह जानना है कि आपने अब तक क्या सीखा, कहां काम किया और उनकी टीम के लिए क्या वैल्यू जोड़ सकते हैं. आमने-सामने इंटरव्यू में क्या और कैसे बताएं?
आमने-सामने के इंटरव्यू में जवाब बातचीत जैसा, सहज और 60 से 90 सेकंड के अंदर होना चाहिए. इसे ‘पास्ट-प्रेजेंट-फ्यूचर’ के आसान ढांचे में बांट सकते हैं. शुरुआत अपने वर्तमान काम या पढ़ाई से करें. जैसे- अभी किस भूमिका में हैं और मुख्य रूप से क्या करते हैं. इसके बाद पिछले अनुभव या प्रोजेक्ट्स की 1-2 उपलब्धियां बताएं, जहां आपने कोई समस्या हल की हो. आखिर में बताएं कि इस रोल में क्यों दिलचस्पी है. रटी-रटाई भाषा के बजाय ऐसे बोलें जैसे किसी कोवर्कर से अपने काम की बात कर रहे हों. लिखित जवाब में किन बातों का ध्यान रखें?
कई कंपनियां इंटरव्यू से पहले ‘Tell me about yourself’ लिखवाती हैं. इसका मकसद आपकी राइटिंग स्टाइल, स्पष्टता और सोचने का तरीका देखना होता है. लिखित जवाब बोलते हुए दिए गए जवाब से थोड़ा ज्यादा स्ट्रक्चर्ड और शॉर्ट होना चाहिए. इसमें CV की लाइनों को ज्यों का त्यों न उतारें. छोटे पैराग्राफ या साफ पॉइंट्स में कोर स्किल्स, अनुभव का सार और इस रोल से कनेक्शन लिखें. ध्यान रखें कि लिखते वक्त शब्द सधे हुए हों, व्याकरण की गलती न हो और हर लाइन का कोई मतलब हो. दोनों में काम आने वाली स्मार्ट ट्रिक Advertisementज्यादातर लोग इसका जवाब देते समय एक बड़ी गलती करते हैं- ‘जनरल’ जवाब देना. हर कंपनी और हर पद की जरूरत अलग होती है. जवाब तैयार करने से पहले जॉब डिस्क्रिप्शन (JD) को ध्यान से पढ़ें. उसमें जिन स्किल्स या खूबियों पर जोर दिया गया है, अपने जवाब में उन्हीं से जुड़े उदाहरण शामिल करें. इससे इंटरव्यूअर को समझ में आता है कि आप इसी नौकरी के लिए बने हैं. जॉब इंटरव्यू में न करें यह गलती जवाब देते वक्त कुछ बातों से दूरी बनाना ही समझदारी है. अपनी पिछली नौकरी या बॉस की बुराई कभी न करें. सीवी में लिखी बातों को रिपीट न करें, बस उनके पीछे की कहानी बताएं. बहुत ज्यादा पर्सनल डिटेल्स देने से भी बचना चाहिए. समझ लीजिए कि ‘अपने बारे में कुछ बताओ’ सवाल कोई परीक्षा नहीं, बल्कि खुद को सही ढंग से प्रेजेंट करने का मौका है. चाहे जवाब लिखकर देना हो या सामने बैठकर बोलना हो, ईमानदारी, स्पष्टता और काम पर फोकस ही सबसे अलग बनाता है. She currently works with News18 Hindi, focusing on the Education and Career desk. She is kno…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :All IndiaFirst Published :November 22, 2026, 11:36 ISTऔर पढ़ें

