राष्ट्रवाणी: पिता के जाते वक्त बने इस गाने ने बदल दी कैलास खेर की दुनिया, जानें पूरा किस्सापिता के जाते वक्त बने इस गाने ने बदल दी कैलास खेर की दुनिया, जानें पूरा किस्साWritten by:Agency:Last Updated:November 22, 2026, 11:38 ISTPiya Ghar Aavenge:कैलाश खेर के मशहूर गाने ‘पिया घर आवेंगे’ को आपने कई बार सुना होगा, लेकिन इसके पीछे की कहानी शायद नहीं जानते होंगे. सिंगर ने बताया कि साल 2008 में पिता के आखिरी पलों को देखकर उनके मन में इस गाने का ख्याल आया था. उन्होंने यह भी बताया कि पिता की विदाई के वक्त ऐसा क्या हुआ, जिसे वह आज भी नहीं भूल पाए हैं.पिता को याद कर इमोशनल हुए कैलाश खेर (फोटो साभार-IMDB)नई दिल्ली: सिंगर कैलाश खेर के कई गाने ऐसे हैं, जो सीधे लोगों के दिल तक पहुंचते हैं. उनके पॉपुलर गानों में शामिल ‘पिया घर आवेंगे’ भी ऐसा ही एक गाना है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस गाने के पीछे एक बेहद निजी और इमोशनल कहानी छिपी है?
कैलाश खेर ने हाल ही में खुलासा किया कि इस गाने का कनेक्शन उनके पिता के आखिरी पलों से है. साल 2008 में पिता के निधन के समय उन्होंने जो अनुभव किया, उसी ने उन्हें इस गाने को बनाने की प्रेरणा दी. खास बात यह है कि कैलाश के लिए पिता की विदाई सिर्फ दुख का पल नहीं थी, बल्कि उसमें शांति और आनंद का एहसास भी था. पिता के आखिरी पलों से मिली गाने की प्रेरणा कैलाश खेर ने आईएएनएस से बातचीत में बताया कि उनके पिता जब इस दुनिया से विदा ले रहे थे, तब उनके मन में आत्मा के परमात्मा से मिलने का ख्याल आया. उस समय का अनुभव उनके लिए बेहद खास था. इसी भावना ने उन्हें ‘पिया घर आवेंगे’ गाने का आइडिया दिया. कैलाश ने बताया कि उनके पिता का निधन साल 2008 में हुआ था. वहीं, उनकी मां ने साल 2012 में दुनिया को अलविदा कहा था. पिता की विदाई में नहीं था दर्द कैलाश खेर ने पिता के आखिरी पलों को याद करते हुए बताया कि आमतौर पर लोग मानते हैं कि मौत के समय इंसान बहुत दर्द में होता है. वह चिल्लाता है और तकलीफ महसूस करता है. लेकिन उनके पिता के साथ ऐसा बिल्कुल नहीं हुआ. सिंगर के मुताबिक, जाने वाला इंसान हर बार दुख और दर्द में ही नहीं होता. कई बार दर्द के बाद एक ऐसी शांति आती है, जिसे शब्दों में समझाना मुश्किल है. उन्होंने बताया कि उनके पिता मानो गाते हुए और पूरे आनंद के साथ इस दुनिया से विदा हुए थे. कैलाश ने उसी पल को अपने गाने की प्रेरणा बनाया. उनके लिए यह अनुभव आत्मा के परमात्मा से मिलने जैसा था. यही वजह है कि ‘पिया घर आवेंगे’ उनके लिए सिर्फ एक गाना नहीं, बल्कि पिता से जुड़ी एक खास याद भी है. साल 2009 में रिलीज हुआ था ‘पिया घर आवेंगे’ Advertisementसोशल मीडिया पर इस गाने को लेकर अलग-अलग बातें सामने आने के बीच कैलाश खेर ने इसकी असली प्रेरणा के बारे में बताया. ‘पिया घर आवेंगे’ साल 2009 में रिलीज हुआ एक फ्यूजन सॉन्ग है. इसे कैलाश खेर ने परेश कामथ और नरेश कामथ के साथ मिलकर तैयार किया था. यह गाना 11 जून 2009 को ‘कैलासा चंदन’ एल्बम के तहत रिलीज हुआ था. आज भी यह गाना कैलाश खेर के लोकप्रिय गानों में शामिल है. इसके पीछे छिपी पिता की याद और उनकी शांत विदाई की कहानी इसे सिंगर के लिए और भी खास बनाती है.About the AuthorSub Editorमैं इस समय News18 हिंदी टीम का हिस्सा हूं. News18 हिंदी पर आप आसानी से अपनी मनपसंद खबरें पढ़ सकते हैं. मुझे खबरें लिखने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है और फिलहाल मैं सब एडिटर के पद पर हूं. इससे पहले मैंने, दै…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :DelhiFirst Published :November 22, 2026, 11:38 ISTऔर पढ़ें

