राष्ट्रवाणी: मोतिहारी: पंचायत नाबालिग के साथ बर्बरता, हाथ-पैर बांधकर दी गई तालिबानी सजा! मोतिहारी: ग्राम कचहरी में नाबालिग के साथ बर्बरता, हाथ-पैर बांधकर दी गई ‘तालिबानी सजा’! पुलिस ने शुरू की जांचReported by:Agency:Last Updated:November 22, 2026, 11:44 ISTMotihari News: बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में एक नाबालिग लड़के के हाथ-पैर बांधकर कथित तौर पर सजा देने का मामला सामने आया है. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. आरोप ग्राम कचहरी के सरपंच प्रतिनिधियों पर लगा है. वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. पूरी खबर विस्तार से आगे पढ़िए.ढाका की ग्राम कचहरी में नाबालिग के साथ हैवानियत का आरोपमोतिहारी. बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के ढाका प्रखंड अंतर्गत गहई पंचायत से मानवता को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है. यहां ग्राम कचहरी के सरपंच प्रतिनिधियों पर कानून को अपने हाथ में लेते हुए एक नाबालिग लड़के के हाथ-पैर बांधकर कथित तौर पर तालिबानी तरीके से सजा देने का गंभीर आरोप लगा है. इस पूरी घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद स्थानीय प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. वायरल वीडियो में दिखा अमानवीय चेहरा सोशल मीडिया पर सामने आए वायरल वीडियो में दो नाबालिग लड़के जमीन पर बैठे हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो में दिख रहा है कि उनके आसपास ग्रामीणों की भीड़ जमा है और एक नाबालिग के हाथ-पैर रस्सी से बांध दिए गए हैं. आरोप है कि यह पूरी कार्रवाई गहई ग्राम कचहरी के सरपंच प्रतिनिधियों के फरमान पर की गई है. हालांकि, सोशल मीडिया और खबर में किशोर की निजता और कानूनी नियमों को ध्यान में रखते हुए उसका चेहरा धुंधला कर दिया गया है. ग्राम कचहरी के अधिकारों पर उठे गंभीर सवाल इस घटना के सामने आने के बाद पंचायती राज व्यवस्था के तहत काम करने वाली ग्राम कचहरी की कार्यप्रणाली और उसके वैधानिक अधिकारों को लेकर बहस छिड़ गई है. स्थानीय लोगों और जानकारों का कहना है कि ग्राम कचहरी को छोटे-मोटे विवादों के आपसी सुलह-समझौते का अधिकार है, न कि किसी नाबालिग को बंधक बनाकर शारीरिक या मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का. किसी भी मामले में नाबालिग से जुड़े विवादों के निपटारे के लिए देश में सख्त किशोर न्याय अधिनियम यानी जुवेनाइल जस्टिस एक्ट लागू है, जिसका इस घटना में खुला उल्लंघन होता दिख रहा है. जांच में जुटी ढाका थाना पुलिस मामले के तूल पकड़ने के बाद पुलिस प्रशासन ने भी इस पर संज्ञान लिया है. वायरल वीडियो के संबंध में ढाका थाना प्रभारी राज रूप ने बताया कि पुलिस को इस घटना की जानकारी मिली है. उन्होंने कहा कि वायरल वीडियो की सत्यता की जांच की जा रही है और वीडियो में दिख रहे लोगों की पहचान कर आगे की कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी. अब सभी की निगाहें पुलिस जांच पर टिकी हैं कि इस अमानवीय हरकत के पीछे की असली वजह क्या थी और कानून हाथ में लेने वाले दोषियों पर कब तक शिकंजा कसा जाता है. लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Motihari,Purba Champaran,BiharFirst Published :November 22, 2026, 11:44 ISTऔर पढ़ें
Trending
- बालाघाट के हीरी मेले में चाऊमीन से फूड पॉइजनिंग: 118 बच्चे और 12 वयस्क अस्पताल में भर्ती – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ के किसानों को 19,257 रुपये दे सरकार- छन्नी साहू, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- SEBI FPI Disclosure Rules: शेयर बाजार की पारदर्शिता से समझौता कर रही सरकार, कांग्रेस ने उठाए गंभीर सवाल – राष्ट्रवाणी
- राजधानी के इस इलाके में गैंगवार, लाठी-डंडे और धारदार हथियार लेकर भिड़े दो गुट, मचा हड़कंप—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- Kota-Udaipur Highway Accident: खाटू श्यामजी दर्शन कर लौट रहे धुले के परिवार की क्रूजर ट्रक से टकराई, 9 की मौत – राष्ट्रवाणी
- कांकेर: एसीबी कार्रवाई: नाली में फेंकी 1.50 लाख की रिश्वत बरामद, जीएसटी सहायक आयुक्त व सीए गिरफ्तार – राष्ट्रवाणी
- CG Patwari Strike Ended: 41 दिनों बाद खत्म हुई पटवारियों की हड़ताल, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात के बाद काम पर लौटने का फैसला – राष्ट्रवाणी
- अनिरुद्ध-काव्या के रिसेप्शन में अलग-अलग पहुंचे मुख्यमंत्री विजय और संगीता – राष्ट्रवाणी

