राष्ट्रवाणी: मारपीट के केस में 60 हजार की डील, ऑडियो वायरल होते ही दारोगा सस्पेंडमारपीट के केस में 60 हजार की डील, ऑडियो वायरल होते ही दारोगा पर गिरी गाज, सस्पेंडReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 22, 2026, 11:21 ISTKanpur sub inspector suspended: पुलिस की वर्दी पहनकर जनता को न्याय दिलाने की जिम्मेदारी निभाने वाले एक दरोगा पर ही रिश्वत मांगने का गंभीर आरोप लगा है. कानपुर में मारपीट के एक मामले में रुपये मांगने का कथित ऑडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. मामला सामने आते ही DCP वेस्ट कासिम आब्दी ने चौकी इंचार्ज को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है.kanpur newsKanpur: पुलिस की वर्दी पहनकर जनता को न्याय दिलाने की जिम्मेदारी निभाने वाले एक दरोगा पर ही रिश्वत मांगने का गंभीर आरोप लगा है. कानपुर में मारपीट के एक मामले में रुपये मांगने का कथित ऑडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. मामला सामने आते ही DCP वेस्ट कासिम आब्दी ने चौकी इंचार्ज को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. पूरे प्रकरण की जांच ACP बिल्हौर को सौंपी गई है. निलंबित दरोगा की पहचान विश्व प्रकाश पांडेय के रूप में हुई है. वायरल ऑडियो में दरोगा पर मारपीट के एक मामले को लेकर शिकायतकर्ता से पैसों की बातचीत करने का आरोप है. ऑडियो में 60 हजार रुपये में सौदा तय होने और 20 हजार रुपये पहले ही मिल जाने का जिक्र सामने आया है. इसके बाद बाकी रकम को लेकर भी बातचीत होने की बात कही जा रही है. हालांकि, वायरल ऑडियो की प्रमाणिकता और बातचीत की पूरी परिस्थितियों की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी. वायरल ऑडियो में कथित तौर पर दरोगा और दूसरे व्यक्ति के बीच पैसों को लेकर बातचीत सुनाई दे रही है. बातचीत में पहले से तय रकम का हवाला दिया जा रहा है. 20 हजार रुपये दिए जाने की बात भी सामने आती है. इसके बाद बाकी रकम को लेकर तकादा किए जाने का आरोप है. ऑडियो सामने आने के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली और मारपीट के मामले में की जा रही कार्रवाई पर सवाल उठने लगे हैं. ऑडियो वायरल होते ही हरकत में आए अधिकारी मामला सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस कमिश्नरेट के वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचा. अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लेते हुए चौकी इंचार्ज के खिलाफ कार्रवाई की. DCP वेस्ट कासिम आब्दी ने दरोगा विश्व प्रकाश पांडेय को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया. इस कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में भी हलचल तेज हो गई. पूरे प्रकरण की जांच ACP बिल्हौर को सौंपी गई है. जांच में वायरल ऑडियो की सत्यता, बातचीत में शामिल लोगों की पहचान, कथित तौर पर दिए गए 20 हजार रुपये और बाकी रकम मांगने के आरोपों की पड़ताल की जाएगी. Advertisementआरोपों की पुष्टि होने पर होगी कानूनी कार्रवाई जांच में आरोपों की पुष्टि होने पर आगे विभागीय और कानूनी कार्रवाई की जा सकती है. पुलिसकर्मियों पर रिश्वत मांगने के आरोप लगने से पुलिस की छवि और जवाबदेही पर सवाल खड़े होते हैं. बाबा कुआं चौकी से जुड़े इस मामले में अब सबकी निगाहें जांच पर टिकी हैं. फिलहाल दरोगा को निलंबित कर दिया गया है. अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि वायरल ऑडियो में पैसों की बातचीत की सच्चाई क्या है और क्या मारपीट के मामले में रुपये लेकर कार्रवाई प्रभावित करने की कोशिश की गई थी.लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Kanpur,Kanpur Nagar,Uttar PradeshFirst Published :November 22, 2026, 11:21 ISTऔर पढ़ें
Trending
- घर की सूखी तुलसी को करें फिर से हरा-भरा, जानें पानी, धूप और खाद का सही संतुलन—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- LIVE: हर्षित राणा ने रोहेल नजीर किया LBW, इंडिया ए की मैच में जबरदस्त वापसी—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी
- Pushkar Mela: राजस्थान कुश्ती संघ की पहल, पहली बार पुष्कर मेले में होगा दंगल—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी
- 9 डिग्री तक लुढ़केगा पारा, विजिबिलिटी रह जाएगी 50 मीटर, 5 राज्यों में अलर्ट, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- मुश्किल वक्त में शरद कपूर के सपोर्ट में उतरीं त्रिधा चौधरी, हिम्मत की तारीफ – राष्ट्रवाणी
- प्रधानमंत्री बालेन पहुंचे दिल्ली, चीन से दोस्ती बढ़ा रहा था नेपाल, भारत ने कैसे पलटा गेम – राष्ट्रवाणी
- अनंत सिंह बेटी की शादी से पहले क्यों हुए दुखी? बोले- तैयारी पर फिर गया पानी – राष्ट्रवाणी
- बीकानेर की झील पर विदेशी मेहमानों का डेरा, 20 हजार कुरजां की एक साथ उड़ान, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी

