राष्ट्रवाणी (रायपुर ब्यूरो): रायपुर के मशहूर जयस्तंभ चौक का नाम कैसे पड़ा? जानें इसके पीछे की कहानीरायपुर के मशहूर जयस्तंभ चौक का नाम कैसे पड़ा? जानें इसके पीछे की कहानीEdited by:Agency:Last Updated:November 22, 2026, 11:22 ISTRaipur News: इतिहासकार आचार्य रामेंद्रनाथ मिश्र ने लोकल 18 से कहा कि वर्तमान जयस्तंभ का निर्माण 15 अगस्त 1947 को देश की आजादी के प्रतीक के रूप में किया गया था. तब से यह स्थान रायपुर के प्रमुख ऐतिहासिक स्थलों में शामिल हो गया. आजादी के बाद से यहां कई ऐतिहासिक, सामाजिक और राष्ट्रीय महत्व के कार्यक्रम आयोजित होते रहे हैं. रिपोर्ट- राहुल दुबे, रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के प्रमुख और व्यस्त चौराहों में शामिल जयस्तंभ चौक की पहचान सिर्फ एक यातायात केंद्र के रूप में नहीं बल्कि शहर की ऐतिहासिक विरासत के रूप में भी है. शहर के बीचोंबीच स्थित यह चौक देश की आजादी और रायपुर के पुराने दौर की कई यादें समेटे हुए है. इतिहासकार आचार्य रामेंद्रनाथ मिश्र के अनुसार, आज जिसे जयस्तंभ चौक के नाम से जाना जाता है, उसका निर्माण 15 अगस्त 1947 को देश की आजादी के प्रतीक के रूप में किया गया था लेकिन इस जगह का इतिहास आजादी से भी काफी पुराना है. आखिर जयस्तंभ चौक का नाम कैसे पड़ा और आजादी से पहले यहां क्या हुआ करता था, आइए जानते हैं. आचार्य रामेंद्रनाथ मिश्र लोकल 18 को बताते हैं कि वर्तमान जयस्तंभ का निर्माण 15 अगस्त 1947 को देश की आजादी के प्रतीक के रूप में किया गया था. तभी से यह स्थान रायपुर के प्रमुख ऐतिहासिक स्थलों में शामिल हो गया. आजादी के बाद से यहां कई ऐतिहासिक, सामाजिक और राष्ट्रीय महत्व के कार्यक्रम आयोजित होते रहे हैं. ब्रिटिशकाल से जुड़ा इतिहास जयस्तंभ चौक का इतिहास अंग्रेजी शासन के दौर से जुड़ा हुआ है. आचार्य मिश्र के अनुसार, वर्ष 1854 में छत्तीसगढ़ में अंग्रेजी शासन स्थापित होने के समय इस क्षेत्र में रेलवे पुलिस का एक कार्यालय हुआ करता था. इसके आसपास पुराना पोस्ट ऑफिस भी था. उस दौर में यह इलाका शहर की गतिविधियों का एक महत्वपूर्ण केंद्र था. यहां हुआ करता था पुराना बस स्टैंड आज जहां जयस्तंभ चौक और उसके आसपास व्यस्त बाजार दिखाई देते हैं, वहां कभी पुराना बस स्टैंड हुआ करता था. यहां से बिलासपुर, संबलपुर, कोलकाता और मुंबई जैसे शहरों के लिए बसों का आवागमन होता था. इस तरह यह स्थान रायपुर को दूसरे शहरों से जोड़ने का भी प्रमुख केंद्र था. Advertisementआजादी के आंदोलन से भी जुड़ी हैं यादें रायपुर में आजादी के आंदोलन के दौरान कई स्थानों पर स्वतंत्रता से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए गए थे. आचार्य मिश्र के मुताबिक, गांधी चौक के साथ जयस्तंभ चौक और राष्ट्रीय विद्यालय व सप्रे विद्यालय जैसे संस्थानों में भी आजादी की लड़ाई से जुड़े प्रयास हुए थे. स्वतंत्रता के अवसर पर अलग-अलग स्थानों पर ध्वजारोहण भी किया गया था. आज भी रायपुर की पहचान है जयस्तंभ चौक आज जयस्तंभ चौक रायपुर के सबसे व्यस्त और प्रमुख स्थानों में से एक है. यहां रोजाना हजारों लोगों की आवाजाही होती है लेकिन इस व्यस्त चौराहे के पीछे अंग्रेजी शासन, पुराने बस स्टैंड और देश की आजादी से जुड़ी कई कहानियां छिपी हुई हैं. जयस्तंभ चौक आज भी रायपुर के इतिहास और विकास की एक महत्वपूर्ण पहचान बना हुआ है.About the Authorराहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं.न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए करें।
छत्तीसगढ़ की ताजा खबरें पढ़ने के लिए |Location :Raipur,ChhattisgarhFirst Published :November 22, 2026, 11:22 ISTऔर पढ़ें

