राष्ट्रवाणी: बाजरे के आटे से बनाएं कुरकुरे आलू के पराठे, जानें रेसिपीBajra Aloo Paratha: सर्दियों में बाजरे के आटे का ये पराठा जरूर चखें, आलू की मसालेदार स्टफिंग और देसी घी बढ़ाएंगे स्वादReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 22, 2026, 11:19 ISTBajra Aloo Paratha Recipe: सर्दियों में धौलपुर के ग्रामीण इलाकों में बाजरे के आटे से बने आलू के पराठे बड़े चाव से खाए जाते हैं, जो खासकर बुजुर्गों की पहली पसंद हैं. बाजरे की गर्म तासीर ठंड में शरीर को गर्माहट देती है. गृहणी प्रभा शर्मा के अनुसार, इसमें उबले आलू में लाल मिर्च, धनिया, गरम मसाला, जीरा और सौंफ मिलाकर स्टफिंग तैयार की जाती है. गूंथे हुए बाजरे के आटे में स्टफिंग भरकर बिना बेलन के हाथों से गोल आकार दिया जाता है और तवे पर घी लगाकर सुनहरा सेंका जाता है. इसे लहसुन की चटनी और आलू की सब्जी संग परोसा जाता है. ख़बरें फटाफट धौलपुर: सर्दियों के मौसम में गरमागरम आलू के पराठे तो लगभग हर घर की रसोई में बनाए जाते हैं, लेकिन क्या आपने कभी बाजरे के आटे से बने आलू के पराठों का स्वाद चखा है. राजस्थान के धौलपुर जिले के ग्रामीण इलाकों में सर्दियों के दिनों में यह पारंपरिक देसी व्यंजन बेहद चाव से बनाया और खाया जाता है. बाजरे की तासीर गर्म मानी जाती है, जो कड़ाके की ठंड में शरीर को अंदर से गर्माहट और ऊर्जा प्रदान करती है. यही कारण है कि सर्दियों में यह व्यंजन घर के बड़े-बुजुर्गों की पहली पसंद बना रहता है. यह पराठा न केवल स्वाद में बेहद लाजवाब होता है, बल्कि बेहद कम समय में और आसान देसी तरीके से तैयार हो जाता है. धौलपुर की गृहणी प्रभा शर्मा बताती हैं कि सर्दियों में पारंपरिक व्यंजनों का अपना अलग ही महत्व है. बाजरे के आटे से बनने वाले आलू के पराठों की सबसे बड़ी विशेषता इसकी बनाने की शैली है. गेहूं के पराठों के विपरीत, इस देसी पराठे को बेलन से बेलने के बजाय दोनों हाथों की हथेलियों से थपथपाकर गोल आकार दिया जाता है. पुराने देसी अंदाज में तैयार होने के कारण इसका स्वाद और कुरकुरापन दोगुना हो जाता है. ऐसे तैयार करें मसालेदार आलू की स्टफिंग गृहणी प्रभा शर्मा के अनुसार, इस स्वादिष्ट पराठे को बनाने के लिए सबसे पहले आलू को कुकर में डालकर दो सीटी आने तक अच्छी तरह उबाल लें. उबलने के बाद आलुओं को ठंडा कर उनके छिलके उतार लें और एक बर्तन में डालकर बारीक मैश कर लें. इसके बाद मैश किए हुए आलू में स्वादानुसार लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, गरम मसाला, साबुत जीरा और सौंफ डालकर सभी मसालों को अच्छी तरह मिला लें. इस प्रकार पराठे में भरने के लिए चटपटी और खुशबूदार स्टफिंग तैयार हो जाती है. गूंथने के तुरंत बाद बनाएं और देसी घी में सेंकें स्टफिंग तैयार होने के बाद एक बर्तन में बाजरे का आटा छान लें और उसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए मुलायम आटा गूंथ लें. इस बात का विशेष ध्यान रखें कि बाजरे का आटा गूंथने के तुरंत बाद ही पराठे बनाना शुरू कर दें, क्योंकि रखे रहने पर आटा बिखर सकता है. अब आटे की छोटी लोई लेकर दोनों हाथों की मदद से हल्का फैलाएं, बीच में आलू की स्टफिंग भरें और चारों ओर से बंद कर दें. फिर हाथों से धीरे-धीरे दबाते हुए इसे गोल पराठे का आकार दें. अब गर्म तवे पर पराठा डालकर दोनों तरफ शुद्ध देसी घी लगाकर सुनहरा और कुरकुरा होने तक अच्छी तरह सेंक लें. धौलपुर के ग्रामीण क्षेत्रों में इन गर्मागर्म पराठों को पारंपरिक लहसुन की चटनी और आलू की सब्जी के साथ परोसा जाता है. About the AuthorVicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with News18 Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Dhaulpur,Dhaulpur,RajasthanFirst Published :November 22, 2026, 11:19 ISTऔर पढ़ें
Trending
- घर की सूखी तुलसी को करें फिर से हरा-भरा, जानें पानी, धूप और खाद का सही संतुलन—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- LIVE: हर्षित राणा ने रोहेल नजीर किया LBW, इंडिया ए की मैच में जबरदस्त वापसी—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी
- Pushkar Mela: राजस्थान कुश्ती संघ की पहल, पहली बार पुष्कर मेले में होगा दंगल—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी
- 9 डिग्री तक लुढ़केगा पारा, विजिबिलिटी रह जाएगी 50 मीटर, 5 राज्यों में अलर्ट, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- मुश्किल वक्त में शरद कपूर के सपोर्ट में उतरीं त्रिधा चौधरी, हिम्मत की तारीफ – राष्ट्रवाणी
- प्रधानमंत्री बालेन पहुंचे दिल्ली, चीन से दोस्ती बढ़ा रहा था नेपाल, भारत ने कैसे पलटा गेम – राष्ट्रवाणी
- अनंत सिंह बेटी की शादी से पहले क्यों हुए दुखी? बोले- तैयारी पर फिर गया पानी – राष्ट्रवाणी
- बीकानेर की झील पर विदेशी मेहमानों का डेरा, 20 हजार कुरजां की एक साथ उड़ान, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी

