राष्ट्रवाणी: बार-बार टूट रहा है घूमने का प्लान, तो जानिए कारण और इसका उपायटिकट बुक, होटल तैयार, फिर भी आखिरी वक्त पर क्यों रुक जाती है यात्रा? यहां जानिए वजह और उपायReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 22, 2026, 09:57 ISTसर्दियों के मौसम में काले और सफेद रंग का दोरंगा कंबल किसी जरूरतमंद व्यक्ति को दान करना भी केतु से जुड़े उपायों में शामिल है. ध्यान रहे कि कंबल ऐसे व्यक्ति को दिया जाए जिसे वास्तव में उसकी जरूरत हो और वह उसका इस्तेमाल कर सके.ज्योतिषाचार्य के अनुसार, केतु से संबंधित कई अन्य उपाय भी हैं, लेकिन कौन-सा उपाय करना चाहिए. अंबाला: कई बार लोग घूमने-फिरने या धार्मिक यात्रा पर जाने की पूरी तैयारी कर लेते हैं, टिकट बुक हो जाती है, होटल की व्यवस्था भी हो जाती है और यात्रा की तारीख भी तय हो जाती है. लेकिन ऐन मौके पर कोई न कोई ऐसी परेशानी सामने आ जाती है कि पूरा प्लान धरा का धरा रह जाता है. कभी अचानक कोई जरूरी काम आ जाता है तो कभी पारिवारिक या दूसरी परिस्थितियों के चलते यात्रा रद्द करनी पड़ती है. बता दें कि ऐसे में लोगों के मन में सवाल उठता है कि आखिर बार-बार यात्रा के प्लान में बाधा क्यों आ रही है?
ज्योतिष शास्त्र में भी इस तरह की परिस्थितियों को ग्रहों की स्थिति से जोड़कर देखा जाता है. कुंडली में ग्रहों की स्थिति से बनते हैं यात्रा के योग इस बारे में अंबाला के लाल किताब ज्योतिषाचार्य कुमार गौरव ने लोकल 18 को बताया कि कुंडली में मौजूद ग्रह अलग-अलग चीजों का प्रतिनिधित्व करते हैं. सूर्य, चंद्रमा, केतु और मंगल जैसे ग्रहों को संतान के साथ-साथ यात्रा से जुड़े कारकों के रूप में भी देखा जाता है. ऐसे में व्यक्ति की कुंडली और वर्षफल में इन ग्रहों की स्थिति के आधार पर यात्रा के योग और उसमें आने वाली बाधाओं का आकलन किया जाता है. केतु इन भावों में हो तो बन सकते हैं यात्रा के योग Advertisementज्योतिषाचार्य कुमार गौरव के अनुसार, यदि किसी व्यक्ति की जन्म कुंडली में केतु पहले, चौथे, सातवें या दसवें भाव में स्थित हो तो उसकी यात्राओं के योग बन सकते हैं. उन्होंने बताया कि लाल किताब में केतु और बृहस्पति को गुरु-शिष्य के रूप में भी देखा जाता है. बृहस्पति को ज्ञान, धर्म और धार्मिक स्थलों का कारक माना गया है. यही वजह है कि वर्षफल में बृहस्पति की स्थिति भी व्यक्ति की धार्मिक यात्राओं की इच्छा और संभावनाओं से जोड़कर देखी जाती है. वर्षफल में बृहस्पति की स्थिति से बनती है धार्मिक यात्रा की संभावना उन्होंने बताया कि यदि वर्षफल में बृहस्पति लग्न, चौथे, सातवें या ग्यारहवें भाव में आता है तो व्यक्ति का मन धार्मिक स्थलों की यात्रा करने की ओर आकर्षित हो सकता है. ऐसे समय में व्यक्ति तीर्थ यात्रा या किसी धार्मिक स्थान पर जाने की योजना बना सकता है. केतु की अशुभ स्थिति से यात्रा में आ सकती है बाधा ज्योतिषाचार्य के अनुसार, यदि वर्षफल में केतु अशुभ स्थिति में हो या आठवें भाव में बैठा हो तो यात्रा में बाधाएं आने की आशंका मानी जाती है. कई बार व्यक्ति पहले से टिकट बुक करवा लेता है और यात्रा की पूरी तैयारी भी कर लेता है, लेकिन आखिरी समय में अचानक कोई अड़चन आ जाती है. इसके चलते उसे अपनी टिकट कैंसिल करवानी पड़ सकती है. यात्रा में आ रही बाधाओं के लिए करें ये ज्योतिषीय उपाय उन्होंने बताया कि बार-बार ऐसा होने पर लाल किताब के अनुसार केतु की स्थिति और उसके प्रभाव का आकलन किया जाता है. हालांकि, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले कुंडली में ग्रहों की स्थिति समझना जरूरी है. कुमार गौरव ने बताया कि लाल किताब की मान्यताओं के अनुसार केतु को अनुकूल करने के लिए आठ केले लेकर उन्हें अपने सिर के ऊपर से सात बार एंटी-क्लॉकवाइज घुमाकर गाय या बैल को खिलाने का उपाय बताया जाता है. इसके अलावा केतु के मंत्र ‘ॐ केतवे नमः’ और भगवान गणेश के मंत्र ‘ॐ गं गणेशाय नमः’ का जाप भी किया जा सकता है. जरूरतमंद को काले-सफेद रंग का कंबल करें दान उन्होंने बताया कि सर्दियों के मौसम में काले और सफेद रंग का दोरंगा कंबल किसी जरूरतमंद व्यक्ति को दान करना भी केतु से जुड़े उपायों में शामिल है. ध्यान रहे कि कंबल ऐसे व्यक्ति को दिया जाए जिसे वास्तव में उसकी जरूरत हो और वह उसका इस्तेमाल कर सके. ज्योतिषाचार्य के अनुसार, केतु से संबंधित कई अन्य उपाय भी हैं, लेकिन कौन-सा उपाय करना चाहिए, यह व्यक्ति की कुंडली में केतु की स्थिति और उसके प्रभाव पर निर्भर करता है. इसलिए बिना कुंडली का आकलन किए किसी भी उपाय को अपनाने के बजाय ज्योतिषीय सलाह लेना उचित माना जाता है.About the Authorविवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…Location :Ambala,Ambala,HaryanaFirst Published :November 22, 2026, 09:55 ISTऔर पढ़ें

