राष्ट्रवाणी: Instagram Story में बदलाव करने पर दिखेगा Edited लेबल, जानें नए फीचर की डिटेलInstagram का नया फीचर आपकी Story पोस्ट करने की टेंशन करेगा कम, 15 मिनट में सुधारने का मौकाWritten by:Powered by :Last Updated:November 22, 2026, 09:57 ISTInstagram ने Stories के लिए नया Edit Story फीचर पेश किया है, जिसकी मदद से यूजर्स पोस्ट करने के बाद 15 मिनट तक अपनी स्टोरी में बदलाव कर सकेंगे. अब टेक्स्ट, स्टिकर, म्यूजिक और डूडल जैसी चीजों को ठीक करने के लिए स्टोरी डिलीट करने की जरूरत नहीं होगी. एडिट करने के बाद भी पुराने Views, Likes और Replies बने रहेंगे.ख़बरें फटाफटInstagram यूजर्स की बड़ी परेशानी खत्म!
अब Story डिलीट किए बिना सुधार सकेंगे गलतियांInstagram पर स्टोरी पोस्ट करते समय कई बार छोटी-सी गलती रह जाती है, कभी टाइपिंग मिस्टेक तो कभी गलत गाना या स्टिकर लग जाता है. अब ऐसी गलती सुधारने के लिए स्टोरी डिलीट करके दोबारा पोस्ट करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. Instagram ने नया फीचर दिया है, जिसकी मदद से पोस्ट करने के बाद भी 15 मिनट तक स्टोरी में बदलाव किया जा सकेगा. इससे स्टोरी पर आए व्यूज, लाइक्स और रिप्लाई खोने का डर भी नहीं रहेगा. नए फीचर के तहत यूजर्स स्टोरी पोस्ट करने के बाद 15 मिनट के अंदर उसमें बदलाव कर सकेंगे. इसके लिए स्टोरी खोलकर नीचे दाईं ओर दिए गए तीन डॉट्स पर टैप करना होगा. यहां ‘Edit Story’ का ऑप्शन मिलेगा. इस ऑप्शन के जरिए यूजर्स स्टोरी के टेक्स्ट में सुधार कर सकते हैं, स्टिकर्स बदल या रीसेट कर सकते हैं, म्यूजिक बदल सकते हैं और ड्रॉ किए गए डूडल में भी बदलाव कर सकते हैं. यानी स्टोरी को दोबारा पोस्ट किए बिना ही छोटी-मोटी गलतियां ठीक की जा सकेंगी. हालांकि, एडिट करने की सुविधा पोस्ट करने के बाद सिर्फ 15 मिनट तक ही मिलेगी. इसके बाद स्टोरी में बदलाव नहीं किया जा सकेगा. Advertisementएडिट की गई स्टोरी पर दिखेगा अलग लेबल अगर किसी यूजर ने पोस्ट करने के बाद स्टोरी में बदलाव किया है, तो उसे देखने वाले लोगों को ‘Edited’ का लेबल दिखाई देगा. इससे पता चल सकेगा कि स्टोरी में पोस्ट करने के बाद कुछ बदलाव किए गए हैं. इसके बावजूद स्टोरी पर पहले से आए व्यूज, लाइक्स और रिप्लाई बने रहेंगे. यह फीचर खास तौर पर कंटेंट क्रिएटर्स, ब्रांड्स और उन लोगों के लिए उपयोगी होगा, जो Instagram पर अक्सर स्टोरी पोस्ट करते हैं. स्टोरी बनाने के तरीके में भी हुए बदलाव Instagram ने स्टोरी एडिटिंग के साथ इसके इंटरफेस में भी कुछ नए विकल्प जोड़े हैं. अब यूजर्स ब्लर और ग्रेडिएंट बैकग्राउंड इस्तेमाल कर सकेंगे. स्टिकर्स के लिए नए फॉन्ट और कलर ऑप्शन भी दिए गए हैं. इसके अलावा, एक स्टोरी में कई फोटो चुनकर शेयर करना भी पहले से आसान बनाया गया है. इससे पहले Instagram ऐसा फीचर भी लाया था, जिससे यूजर्स अपनी टैग की गई तस्वीरों और पोस्ट को सीधे प्रोफाइल की मेन ग्रिड में शामिल कर सकते हैं.About the AuthorAfreen Afaq has started her career with Network 18 as a टेक Journalist, and has more than nine years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Delhi,Delhi,DelhiFirst Published :November 22, 2026, 09:57 ISTऔर पढ़ें
