राष्ट्रवाणी: नीतीश को मान, निशांत को आशीष, सम्राट को भरोसा और..प्रधानमंत्री की जादू की झप्पी के संदेशबिहार में पीएम मोदी ने ‘जादू की झप्पी’ से दिया बड़ा संदेश, नीतीश को मान, निशांत को आशीष, सम्राट को भरोसा और विपक्ष को जवाबWritten by:Agency:Last Updated:November 22, 2026, 08:13 ISTPM Modi hugs Nishant Kumar: बिहार के वैशाली में नीतीश सेतु के उद्घाटन समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंच पर बिहार के स्वास्थ्य मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को गले लगाया. इस मंच पर एक दूसरी तस्वीर भी सामने आई जब निशांत पीएम मोदी के चरण स्पर्श करना चाहते हैं तो प्रधानमंत्री उन्हें रोकते हैं और गाल पर हाथ रखकर आशीर्वाद देते हैं. इसके पहले भी एक खास तस्वीर पटना एयरपोर्ट की आई थी जब पीएम मोदी और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी गर्मजोशी से गले मिले थे. एक ही कार्यक्रम में बिहार की दो पीढ़ियों के नेताओं के साथ प्रधानमंत्री की आत्मीयता के अब राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नीतीश कुमार और निशांत कुमार की स्नेहपूर्ण मुलाकात हुई.बिहार के लिए शनिवार (21 नवंबर) का दिन प्रदेश में विकास योजनाओं और राजनीतिक घटनाक्रमों की दृष्टि से बेहद खास रहा. कच्ची दरगाह-बिदुपुर सिक्स लेन का नामकरण ‘नीतीश सेतु’ किए जाने के कार्यक्रम के दौरान वैशाली में बिहार एनडीए के बड़े नेता एक मंच पर थे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी और जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा भी थे. इसके अतिरिक्त केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, चिराग पासवान के साथ ही एनडीए के दिग्गज नेता उपेंद्र कुशवाहा के साथ अन्य कई बड़े नेताओं की भी मौजूदगी रही. इसी कार्यक्रम के दौरान जब प्रधानमंत्री मोदी मंच पर पहुंचे तो उनकी नजर बिहार सरकार के मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार पर पड़ी तो उन्होंने सबके सामने उनको गले लगा लिया. इसके बाद एक बार फिर जब भाषण समाप्त होने के बाद जब पीएम मोदी के चरण स्पर्श के लिए निशांत कुमार झुके तो तो प्रधानमंत्री ने स्नेह दिखाया. पीएम मोदी ने निशांत को रोका और उनके गाल पर प्यार से हाथ रखकर उन्हें आशीर्वाद दिया. इसके पहले पटना एयरपोर्ट पर नीतीश कुमार और पीएम मोदी की मुलाकात हुई. यहां पूर्व सीएम नीतीश कुमार ने पीएम मोदी का स्वागत किया और दोनों ही नेता गले भी मिले. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर इस मुलाकात की तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि पटना एयरपोर्ट पर नीतीश कुमार से मिलकर अत्यंत प्रसन्नता हुई. इस गर्मजोशी भरी मुलाकात की तस्वीरें जब सामने आईं तो बिहार की राजनीति में एक बार फिर चर्चा होने लगी कि यह इन दोनों ही बड़े नेताओं के बीच मित्रता, बॉन्डिंग और स्नेह को दर्शाता है. दोनों की खबरें बिहार की राजनीति में चर्चा में हैं, ऐसे में सवाल यह कि इसके राजनीतिक मायने क्या हैं?
21 नवंबर को पटना एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नीतीश कुमार और निशांत कुमार की स्नेहपूर्ण मुलाकात हुई. नीतीश के बाद निशांत की राजनीतिक भूमिका पर नजर दरअसल, बिहार की राजनीति में पिछले कुछ महीनों में बड़ा बदलाव आया है. नीतीश कुमार ने अप्रैल 2026 में मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देकर राज्यसभा की सदस्यता ग्रहण की. इसके बाद 15 अप्रैल को भाजपा के सम्राट चौधरी बिहार के मुख्यमंत्री बने. फिर निशांत कुमार ने मार्च में जेडीयू की सदस्यता लेकर सक्रिय राजनीति में कदम रखा और बीते 7 मई को उन्हें सम्राट सरकार में स्वास्थ्य मंत्री बनाया गया. अब निशांत कुमार स्वास्थ्य मंत्री की जिम्मेदारी संभालते हुए काफी परिपक्व लगने लगे हैं. उनके कई निर्णयों से बिहार और बिहारवासियों को लेकर उनकी दृष्टि यानी बिहार के लिए उनका विजन भी सामने आने लगा है. इसी बीच पीएम मोदी के प्रति निशांत का आदर और सम्मान के संग पीएम मोदी का निशांत के प्रति स्नेह आगामी राजनीति के लिए काफी संदेश दे जाता है. सियासी गलियारों में क्या निकाले जा रहे हैं मायने Advertisementअशोक शर्मा इस पूरे घटनाक्रम को बिहार एनडीए में एकजुटता के एक बड़े संदेश के रूप में देख रहे हैं. हाल ही में हुए एमएलसी चुनाव के बाद भाजपा और जदयू के बीच सब कुछ ठीक न होने की अटकलें लगाई जा रही थीं. इसके अतिरिक्त बीते 18 नवंबर को जब इसी नीतीश सेतु के उद्घाटन की तैयारी के दौरान एक सुरक्षाकर्मी के निशांत कुमार को कथित तौर पर धक्का दिए जाने का विवाद भी सामने आया था. फिर नीतीश सेतु के उद्घाटन के पहले नीतीश कुमार के कटआउट नहीं लगाने को लेकर भी खूब राजनीति हुई. शायद यह इतनी बड़ी बात बन गई थी कि सम्राट चौधरी को मंच से इस वाकये का जिक्र करना पड़ा और उनको कटआुट विवाद पर कहना पड़ा कि- ‘पूरा पुल ही नीतीशमय’ हो गया है. जेडीयू की अंदरूनी राजनीति क्या कहती है?
बता दें कि जेडीयू के वरिष्ठ नेता और ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने हाल में सार्वजनिक रूप से माना था कि बीजेपी के साथ मतभेद हैं और एमएलसी चुनाव के बाद कड़वाहट आई है. अक्टूबर में हुए आठ एमएलसी सीटों के चुनाव में जेडीयू ने चार सीटों पर चुनाव लड़ा, लेकिन तीन में हार गया. इसके बाद जेडीयू में समीक्षा हुई जिसको लेकर राजनीति के गलियारों में खूब चर्चा रही. एनडीए के भीतर असहज संबंधों पर सियासत भी गरमाई. दरअसल, नीतीश कुमार सेहत और उम्र के कारण सक्रिय राजनीति से दूर माने जा रहे हैं और जेडीयू निशांत को नेतृत्व की भूमिका में आगे लाने की कोशिश कर रहा है. इसी कड़ी में जेडीयू का मकसद है कि कुर्मी-कुशवाहा वोटबैंक, जो करीब 7 प्रतिशत है, वह जेडीयू के साथ बना रहे. पीएम मोदी का निशांत को गले लगाना जेडीयू कार्यकर्ताओं को भी यह संदेश देता है कि बीजेपी निशांत को स्वीकार करती है. सम्राट चौधरी को भी संदेश और संकेत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैशाली मंच पर सिर्फ निशांत कुमार को ही गले लगाया, बल्कि अन्य नेताओं के साथ उन्होंने हाथ मिलाया और अभिवादन किया. इसके साथ ही यह भी कि उन्होंने सम्राट चौधरी के कद का भी ध्यान रखा. सम्राट चौधरी ने मंच पर पीएम मोदी का स्वागत अंगवस्त्र और अपराजिता के फूलों की माला पहनाकर किया. अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने सीएम सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली सरकार की तारीफ की. उन्होंने कहा कि नीतीश जी के आशीर्वाद से सम्राट चौधरी की सरकार नीतीश कुमार की नीतियों पर आगे बढ़ रही है. ‘नीतीश जी के आशीर्वाद से’… यहां यह शब्द बेहद गौर करने वाली है!
राजनीति की नजर से देखें तो इसका सीधा और स्पष्ट अर्थ है कि, बीजेपी सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री मानती है, लेकिन निशांत कुमार को जेडीयू का भविष्य मानती है और दोनों को साथ लेकर चलना चाहती है. बीते 18 नवंबर को बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के एक सुरक्षाकर्मी ने मंत्री निशांत कुमार को सीएम के पास सटने नहीं दिया. इसके बाद बिहार में एनडीए के भीतर राजनीति गर्म हो गई थी. क्या निशांत को लेकर कोई बड़ा राजनीतिक संदेश है?
वरिष्ठ पत्रकार अशोक कुमार शर्मा कहते हैं कि इस पूरे घटनाक्रम का एक महत्वपूर्ण पहलू जेडीयू की भावी राजनीति और नीतीश कुमार की विरासत से जुड़ा है. नीतीश कुमार के सक्रिय रूप से राज्य की सत्ता से हटने के बाद निशांत की भूमिका पार्टी के भीतर महत्वपूर्ण हो गई है. ऐसे में प्रधानमंत्री का उन्हें सार्वजनिक मंच पर गले लगाना और आशीर्वाद देना राजनीतिक चर्चा को स्वाभाविक रूप से बढ़ाता है. इसे भाजपा और जेडीयू के बीच व्यक्तिगत संबंधों की सहजता और नई पीढ़ी के नेतृत्व के प्रति स्वीकार्यता के प्रतीक के तौर पर देखा जा सकता है. एक मंच पर दो पीढ़ियों के साथ दिखा स्नेह राजनीतिक दृष्टि से इस मुलाकात की खासियत यह है कि प्रधानमंत्री ने पहले नीतीश कुमार के प्रति सम्मान और आत्मीयता दिखाई और फिर उनके बेटे निशांत के साथ भी वैसा ही व्यवहार किया. यह तस्वीर बिहार में एनडीए के भीतर संबंधों की निरंतरता और नीतीश कुमार की राजनीतिक विरासत के महत्व को भी समान रूप से रेखांकित करती है. वहीं, राजनीति के जानकारों का मानना है कि पीएम मोदी का निशांत को सार्वजनिक रूप से गले लगाना और अग्रिम पंक्ति में स्थान मिलना उन सभी विवादों पर विराम लगाने और नई पीढ़ी को आगे बढ़ाने का संकेत भी है. पिता के सपने को सम्मान मिलने पर भावुक हुए निशांत दूसरी ओर, नीतीश सेतु के नामकरण के उद्घाटन कार्यक्रम के बाद स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने पुल का नाम अपने पिता के नाम पर रखने के लिए पीएम मोदी और सीएम सम्राट चौधरी का आभार जताया. उन्होंने कहा कि यह पुल नीतीश कुमार का ड्रीम प्रोजेक्ट था और यह नामकरण बिहार के विकास में उनके बीस वर्षों के परिश्रम का सच्चा सम्मान है. वहीं, दूसरी ओर कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल का नाम नीतीश सेतु रखना और मंच से पूर्व सीएम के सुशासन की तारीफ करना जदयू के कोर वोट बैंक को साधे रखने यानी इंटैक्ट रखने की कोशिश माना जा रहा है. ऐसे में अब देखना होगा कि निशांत कुमार की बढ़ती सार्वजनिक भूमिका आने वाले दिनों में जेडीयू की राजनीति को किस दिशा में ले जाती है. जादू की झप्पी ही सबसे बड़ा संकटमोचक वरिष्ठ पत्रकार अशोक कुमार शर्मा के शब्दों से समझें तो कुल मिलाकर, बिहार की राजनीति में जादू की झप्पी ही सबसे बड़ा संकटमोचक बनी है. अभी कल तक जिन सियासी गलियारों में एनडीए के भीतर भयंकर फूट, नाराजगी और बड़े खेल की पटकथाएं लिखी जा रही थीं, विपक्ष हमलावर था और वर्तमान सरकार पर संकट और नई सरकार बनने की चर्चा जोर पकड़ रही थी. इसी बीच शनिवार को पटना एयरपोर्ट नीतीश कुमार से और वैशाली के मंच पर निशांत कुमार से पीएम मोदी के गले मिलने के एक जैसे दृश्य ने उन सारी चर्चाओं को पलक झपकते ही हवा में उड़ा दिया. साफ है कि पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को मान दिया, निशांत कुमार को आशीर्वाद दिया, वहीं, सम्राट चौधरी को भरोसा दिया और विपक्ष को बिना बोले जवाब दे दिया.About the Authorपत्रकारिता क्षेत्र में 22 वर्षों से कार्यरत. प्रिंट, इलेट्रॉनिक एवं डिजिटल मीडिया में महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन. नेटवर्क 18, ईटीवी, मौर्य टीवी, फोकस टीवी, न्यूज वर्ल्ड इंडिया, हमार टीवी, ब्लूक्राफ्ट डिजिट…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Patna,BiharFirst Published :November 22, 2026, 08:13 ISTऔर पढ़ें

