राष्ट्रवाणी: Ground Report: सहारनपुर के मानकमऊ में बड़ी नहर पर बन रहा 7 करोड़ से बनेगा पुलGround Report: सहारनपुर के मानकमऊ में बड़ी नहर पर बन रहा 7 करोड़ से बनेगा नया पुल, जाम से मिलेगी राहतReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 22, 2026, 08:22 ISTसहारनपुर में मानकमऊ क्षेत्र की बड़ी नहर पर सात करोड़ की लागत से जर्जर पुराने पुल को तोड़कर नए टू लाइन पुल का निर्माण किया जा रहा है. इस पुल के बनने से शहर और देहात की कनेक्टिविटी बेहतर होगी और जाम से मिलेगी राहत. यहां पर मेले के दौरान भी बड़ी संख्या में वाहन घंटों जाम में फंसे रहते है और यह पुल शहर से देहात को जोड़ने का काम भी करता है. इस पुल के साथ-साथ यहां का रोड भी फोर लाइन किया जा चुका है. जिससे कि शहर से देहात क्षेत्र की कनेक्टिविटी अच्छी हो सके और देहात क्षेत्र से आने वाले लोगों को शहर में आसानी से एंट्री मिल जाए और शहर से देहात क्षेत्र की ओर जाने वाले लोगों को भी आराम से देहात तक पहुंचने में किसी दिक्कत का सामना न करना पड़े. सहारनपुर: पुराने पुलों को ध्वस्त कर नए पुलों का निर्माण किया जा रहा है, साथ ही टू लाइन पुल बनाए जा रहे हैं. जिससे जाम की स्थिति शहर में उत्पन्न ना हो और लोग आराम से अपने सफ़र को कर सके. उसी कड़ी में एक बार फिर से सहारनपुर की मानकमऊ क्षेत्र बड़ी नहर पर सेकंड वर्ष पुराना वन लाइन पुल जो कि लंबे समय से जर्जर स्थिति में था और उस पुल पर जाम की स्थिति भी रहती थी. उसको ध्वस्त कर अब नए पुल का निर्माण किया जा रहा है. इस पुल का निर्माण लोक निर्माण विभाग कर रहा है. जिसको लगभग 7 करोड़ रुपए की लागत से तैयार किया जाएगा. इतना ही नहीं इस पुल के बराबर में एक और टू लाइन पुल का निर्माण किया गया है. जिससे फिलहाल यातायात चल रहा है. इस नए पुल के निर्माण से न सिर्फ शहर से देहात क्षेत्र की कनेक्टिविटी को अच्छी रफ्तार मिलेगी बल्कि बड़ी नहर पर लगने वाले लंबे जाम से भी लोगों को बड़ी राहत मिलेगी. शहर को देहात से जोड़ने का काम करता है ये पुल आपको बता दे की सहारनपुर की बड़ी नहर पर अक्सर जाम की स्थिति रहती है. यहां पर मेले के दौरान भी बड़ी संख्या में वाहन घंटों जाम में फंसे रहते है और यह पुल शहर से देहात को जोड़ने का काम भी करता है. इस पुल के साथ-साथ यहां का रोड भी फोर लाइन किया जा चुका है. जिससे कि शहर से देहात क्षेत्र की कनेक्टिविटी अच्छी हो सके और देहात क्षेत्र से आने वाले लोगों को शहर में आसानी से एंट्री मिल जाए और शहर से देहात क्षेत्र की ओर जाने वाले लोगों को भी आराम से देहात तक पहुंचने में किसी दिक्कत का सामना न करना पड़े. Advertisement आपको बता दे की बड़ी नहर पुल से होकर लगभग 40 से 50 हजार वाहन डेली निकलते हैं और यहां से गंगोह, नकुड़ साथ ही हरियाणा जाने वाले लोग भी यही से होकर जाते हैं. अब पुराने पुल को तोड़कर नए पुल का निर्माण तेजी पर जारी है. टू लाइन पुल के बनने से एक और जाम से राहत मिलेगी तो वहीं दूसरी ओर यातायात बेहतर होगा. पुल के निर्माण से मिलेगी लोगों को राहत इस पुल को लगभग 6 महीने में तैयार कर लिया जाएगा और शहर से वाहनों को बाहर जाने के लिए आसानी होगी. स्थानीय निवासी तंजीम नवाज ने लोकल 18 से बात करते हुए बताया कि यहां पर पहले वन लाइन पुल था जिससे आने-जाने में लोगों को भारी दिक्कत होती थी, जाम की स्थिति रहती थी कई बार तो हादसे भी हो चुके थे लेकिन उस पुल को तोड़कर अब नए टू लाइन पुल का जो निर्माण किया जा रहा है इससे शहर ओर देहात के लोगों को बड़ी राहत मिलने का काम होगा.About the AuthorRajnish Kumar Yadav is a digital journalist and content publisher with over seven years of experience in print and digital media. He is currently working with News18 Digital (Local18) as a Content Publisher, wh…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Saharanpur,Uttar PradeshFirst Published :November 22, 2026, 08:22 ISTऔर पढ़ें
Trending
- घर की सूखी तुलसी को करें फिर से हरा-भरा, जानें पानी, धूप और खाद का सही संतुलन—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- LIVE: हर्षित राणा ने रोहेल नजीर किया LBW, इंडिया ए की मैच में जबरदस्त वापसी—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी
- Pushkar Mela: राजस्थान कुश्ती संघ की पहल, पहली बार पुष्कर मेले में होगा दंगल—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी
- 9 डिग्री तक लुढ़केगा पारा, विजिबिलिटी रह जाएगी 50 मीटर, 5 राज्यों में अलर्ट, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- मुश्किल वक्त में शरद कपूर के सपोर्ट में उतरीं त्रिधा चौधरी, हिम्मत की तारीफ – राष्ट्रवाणी
- प्रधानमंत्री बालेन पहुंचे दिल्ली, चीन से दोस्ती बढ़ा रहा था नेपाल, भारत ने कैसे पलटा गेम – राष्ट्रवाणी
- अनंत सिंह बेटी की शादी से पहले क्यों हुए दुखी? बोले- तैयारी पर फिर गया पानी – राष्ट्रवाणी
- बीकानेर की झील पर विदेशी मेहमानों का डेरा, 20 हजार कुरजां की एक साथ उड़ान, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी

