राष्ट्रवाणी (दुर्ग ब्यूरो): रांचीवाले ध्यान दें! आज शहर की कई सड़कें रहेंगी बंद, बदला गया ट्रैफिक रूटरांचीवाले ध्यान दें! आज शहर की कई सड़कें रहेंगी बंद, बदला गया ट्रैफिक रूट, जानें कौन-से रास्ते रहेंगे खुलेReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 22, 2026, 08:25 ISTRanchi Traffic News: गुरु नानक जयंती की शोभायात्रा को देखते हुए आज रांची में ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया. शहर में सुबह 8 बजे से रात 12 बजे तक भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी. कई प्रमुख सड़कों पर भी वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी. प्रशासन ने श्रद्धालुओं के वाहनों की पार्किंग के लिए भी खास इंतजाम किए हैं.सांकेतिक तस्वीर.रांचीः झारखंड की राजधानी रांची में रहने वाले ध्यान दें. शहर में आज गुरु नानक जयंती की शोभायात्रा निकाली जाएगी. इसको लेकर ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है. शहर की कई सड़कों पर आज वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी. सुबह 8 बजे से रात 12 बजे तक शहर में भारी वाहनों की एंट्री पर रोक रहेगी. इस दौरान भारी वाहन रिंग रोड से अपने गंतव्य तक जा सकेंगे. शोभायात्रा में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों की पार्किंग के लिए भी विशेष इंतजाम किए गए हैं. इन जगहों पर कर सकेंगे वाहनों की पार्किंग शोभायात्रा में शामिल होने वाले श्रद्धालु अपने वाहनों को तय पार्किंग स्थलों पर खड़ा कर सकेंगे. इसके लिए रामविलास पेट्रोल पंप के बगल में स्थित सुरजीत मोटर गैरेज और पेट्रोल पंप के सामने स्थित श्रद्धानन्द बाल मंदिर परिसर में पार्किंग की व्यवस्था की गई है. श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे अपने वाहनों को इन्हीं निर्धारित जगहों पर खड़ा करें. सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक इन रास्तों पर रोक सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक मेट्रो गली से बिरला मैदान तक शोभायात्रा में शामिल होने वाले वाहनों को छोड़कर अन्य वाहनों की आवाजाही पर रोक रहेगी. दोपहर 2 बजे से शोभायात्रा समाप्त होने तक पिस्का मोड़ से मेट्रो गली, दुर्गा मंदिर, न्यू मार्केट चौक, किशोरी यादव चौक, महावीर चौक और शहीद चौक तक वाहनों का परिचालन बंद रहेगा. वहीं, दोपहर 2 बजे से रात 12 बजे तक रेडियम चौक से सुजाता चौक, अल्बर्ट एक्का चौक, सर्जना चौक और रतन पीपी होते हुए सुजाता चौक तक वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध रहेगा. Advertisementशाम 5 बजे से इस रास्ते पर भी रोक शाम 5 बजे से शोभायात्रा समाप्त होने तक सुजाता चौक से गुरु नानक पब्लिक स्कूल, पीपी कंपाउंड तक वाहनों का परिचालन बंद रहेगा. गुरु नानक जयंती की शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है. इसे देखते हुए शहर में ट्रैफिक व्यवस्था बदली गई है. लोगों को सलाह दी गई है कि वे तय समय के दौरान प्रतिबंधित रास्तों पर जाने से बचें. जरूरी काम से निकलने वाले लोग वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें, ताकि उन्हें जाम की परेशानी न हो.About the AuthorJournalist with a sharp focus on Bihar and Jharkhand, covering politics, crime, and trending stories with a strong ground-level perspective. Passionate about listening to stories, understanding them deeply, and…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Ranchi,Ranchi,JharkhandFirst Published :November 22, 2026, 08:25 ISTऔर पढ़ें
Trending
- अनिरुद्ध-काव्या के रिसेप्शन में अलग-अलग पहुंचे मुख्यमंत्री विजय और संगीता – राष्ट्रवाणी
- न ऑफिस का झंझट, न बॉस की किचकिच, इन 5 तरीकों से घर बैठे होगी बंपर कमाई, इस बड़े खुलासे से मचा हड़कंप – राष्ट्रवाणी
- अब गैस सिलेंडर की तरह बुक होगा खाद, 48 घंटे में मिलेगी यूरिया-डीएपी की डिलीवरी – राष्ट्रवाणी
- Pushkar Mela 2026: विदेशी आईं मुकाबला करने, जीत गईं देसी – राष्ट्रवाणी
- बच्चों की मालिश का सही समय क्या है? जानिए नहलाने से पहले या बाद में क्या है बेहतर? – राष्ट्रवाणी
- BGMI Air का प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू, गेम डाउनलोड करने पर मिलेंगे फ्री क्रेट कूपन और रिवार्ड – राष्ट्रवाणी
- रोज 3,000 लोगों को भर पेट फ्री नूडल्स खिला रहा ये रेस्टोरेंट, जानें लोकेशन ? – राष्ट्रवाणी
- Pushkar Fair: 4 लाख में बिका घोड़ा, दोगुनी हुई ऊंटों की आवक—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी

