राष्ट्रवाणी: चक्रवाती तूफान अकवान ने यूपी में बदला मौसम, नवंबर में सावन वाला फीलचक्रवाती तूफान अकवान ने यूपी में बदला मौसम, नवंबर में सावन वाला फील, कहीं बारिश तो कहीं कोहराWritten by:Agency:Last Updated:November 22, 2026, 08:42 ISTUP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मौसम में लगातार बड़ा बदलाव हो रहा है. इस दौरान चक्रवात अकवान के चलते पूर्वांचल के कई जिलों में बारिश हो रही है और कुछ जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है. हालांकि इस बीच पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क बना हुआ है. मौसम विभाग ने पूर्वांचल और अवध के कई जिलों में कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है.यूपी में बारिश को लेकर मौसम विभाग की चेतावनी. (एआई इमेज)लखनऊः बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवात अकवान की गति धीमी होकर अब उत्तर पश्चिम की तरफ बढ़ गई है. जिसका प्रभाव यूपी में देखने को मिलने लगा है. सूबे में सर्दी और कोहरे के बीच मौसम में बड़ा बदलाव हो रहा है. पूर्वांचल के कई जिलों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश होने का अनुमान है. वहीं कुछ जगहों पर बिजली गिरने की भी चेतावनी दी गई है. मौसम विभाग के अनुसार 22 नवंबर को पूर्वी यूपी में गरज-चमक के साथ बारिश की बौछारें पड़ने का अनुमान जारी किया गया है. जबकि पश्चिम में मौसम शुष्क रहेगा और कुछ जिलों में सुबह के समय बेहद घना कोहरा पड़ने की संभावना जताई गई है. 26 नवंबर तक यूपी में धुंध और कोहरे का असर जारी रहने का अनुमान है. यूपी आईएमडी ने सोनभद्र, मिर्जापुर, प्रयागराज, प्रतापगढ़, जौनपुर, वाराणसी, संतरविदासनगर, चंदौली, गाजीपुर, आजमगढ़, सुल्तानपुर, अयोध्या, बाराबंकी, अंबेडकरनगर, संतकबीरनगर, गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बस्ती, मऊ और बलिया में 23 नवंबर को धुंध को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. सोनभद्र में लगातार दो दिन से हो रही बारिश सोनभद्र में दो दिनों से लगातार हो रही बेमौसम बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया है. अचानक से जिले में मौसम ने यू-टर्न ले लिया है. चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ के असर से बारिश हो रही है. रविवार सुबह से लगातार बरसात के चलते इलाके में ठंड और गलन बढ़ गई है. वहीं किसानों की खड़ी धान की फसल से लेकर खेतों में काटकर रखी गई फसल को भारी नुकसान का खतरा मंडरा रहा है. अचानक हुई बारिश के कारण खेतों में भीग रही धान की फसल से किसानों की चिंता बढ़ गई है. फसल की गुणवत्ता और पैदावार पर असर पड़ सकता है. बारिश जारी रहने से किसानों की मेहनत और कमाई पर संकट गहरा गया है. मौसम की मार से किसान बेहाल हो गए हैं. मौसम विभाग ने 22 नवंबर तक बारिश के आसार जताए हैं. हालांकि 23 नवंबर से मौसम में सुधार की संभावना है. About the AuthorChief Sub EditorPrashant Rai is a digital journalist with over 9 years of experience in Hindi journalism, specializing in politics, crime, hyper-local reporting, and viral news. He currently serves as Chief Sub Editor at News1…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Lucknow,Uttar PradeshFirst Published :November 22, 2026, 08:37 ISTऔर पढ़ें
Trending
- घर की सूखी तुलसी को करें फिर से हरा-भरा, जानें पानी, धूप और खाद का सही संतुलन—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- LIVE: हर्षित राणा ने रोहेल नजीर किया LBW, इंडिया ए की मैच में जबरदस्त वापसी—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी
- Pushkar Mela: राजस्थान कुश्ती संघ की पहल, पहली बार पुष्कर मेले में होगा दंगल—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी
- 9 डिग्री तक लुढ़केगा पारा, विजिबिलिटी रह जाएगी 50 मीटर, 5 राज्यों में अलर्ट, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- मुश्किल वक्त में शरद कपूर के सपोर्ट में उतरीं त्रिधा चौधरी, हिम्मत की तारीफ – राष्ट्रवाणी
- प्रधानमंत्री बालेन पहुंचे दिल्ली, चीन से दोस्ती बढ़ा रहा था नेपाल, भारत ने कैसे पलटा गेम – राष्ट्रवाणी
- अनंत सिंह बेटी की शादी से पहले क्यों हुए दुखी? बोले- तैयारी पर फिर गया पानी – राष्ट्रवाणी
- बीकानेर की झील पर विदेशी मेहमानों का डेरा, 20 हजार कुरजां की एक साथ उड़ान, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी

