राष्ट्रवाणी: ट्रेन में तेज आवाज में गाना बजाना और मोबाइल पर जोर-जोर से बात करना पड़ेगा भारीट्रेन में तेज आवाज में गाना बजाना और मोबाइल पर जोर-जोर से बात करना पड़ेगा भारी, टीटीई लेगा सख्त एक्शन, 6 महीने की जेल तक का प्रावधानReported by:Agency:Last Updated:November 22, 2026, 08:41 ISTIndian Railways new rules: ट्रेन में सफर के दौरान मोबाइल पर तेज आवाज में गाने सुनना, वीडियो चलाना या ऊंची आवाज में फोन पर बातचीत करना अब भारी पड़ सकता है. सहयात्रियों की सुविधा और रेल यात्रा को शांतिपूर्ण बनाने के लिए पूर्व रेलवे ने सख्ती की तैयारी शुरू कर दी है. रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में अनावश्यक शोर रोकने के लिए सभी मंडलों को विशेष दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं.ट्रेन में बिना ईयरफोन रील्स देखना या तेज आवाज में बात करना पड़ेगा भारी, लगेगा 1000 जुर्माना और होगी 6 महीने की जेल (एआई जेनरेटेड)जामताड़ा. पूर्व रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे मोबाइल फोन पर स्पीकर की तेज आवाज में गाने या वीडियो न चलाएं. फोन पर ऊंची आवाज में या लंबे समय तक बातचीत करने से भी बचें. मोबाइल की रिंगटोन धीमी रखने और संगीत सुनने या वीडियो देखने के लिए ईयरफोन का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है. इसके साथ ही यात्रियों से अपने मोबाइल को साइलेंट या वाइब्रेशन मोड पर रखने की भी अपील की गई है. वहीं, पूर्व रेलवे ने निर्देश जारी करते हुए स्पष्ट किया है कि अगर गाइडलाइन का पालन नहीं किया जाएगा तो सुसंगत धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी जिसमें जुर्माना और जेल का प्रावधान है. नियम तोड़ने पर जेल और जुर्माना दोनों का प्रावधान पूर्व रेलवे ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी यात्री की तेज आवाज में संगीत बजाने या ऊंची आवाज में बातचीत करने जैसी गतिविधियों से दूसरे यात्रियों को परेशानी होती है और स्थिति उपद्रव का रूप लेती है, तो रेलवे अधिनियम, 1989 की धारा 145 के तहत कार्रवाई की जा सकती है. इसके तहत 1,000 रुपये तक जुर्माना या छह महीने तक की कैद, या फिर दोनों का प्रावधान है. निर्देश के तहत सक्षम वाणिज्यिक रेलकर्मी नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर सकते हैं. स्टेशनों से एसी कोच तक चलेगा जागरूकता अभियान मिली जानकारी के अनुसार, यात्रियों को जागरूक करने के लिए रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में सार्वजनिक उद्घोषणा प्रणाली के जरिए नियमित संदेश प्रसारित किए जाएंगे. ये घोषणाएं हिंदी, अंग्रेजी और क्षेत्रीय भाषाओं में होंगी. इसके अलावा रेलवे स्टेशनों के प्रमुख स्थानों और खासकर एसी कोचों में जागरूकता संबंधी पोस्टर एवं स्टिकर भी लगाए जाएंगे. सफर को दुखद नहीं आरामदायक बनाएं दूसरी ओर सभी मंडलों को इन निर्देशों का प्रभावी पालन कराने और जागरूकता अभियान के साथ की गई कार्रवाई की रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा गया है. पूर्व रेलवे का कहना है कि रेल यात्रा के दौरान थोड़ी-सी सावधानी और दूसरों के प्रति सम्मान से सभी यात्रियों का सफर अधिक सुखद और आरामदायक बनाया जा सकता है. लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Jamtara,JharkhandFirst Published :November 22, 2026, 08:41 ISTऔर पढ़ें
Trending
- अनिरुद्ध-काव्या के रिसेप्शन में अलग-अलग पहुंचे मुख्यमंत्री विजय और संगीता – राष्ट्रवाणी
- न ऑफिस का झंझट, न बॉस की किचकिच, इन 5 तरीकों से घर बैठे होगी बंपर कमाई, इस बड़े खुलासे से मचा हड़कंप – राष्ट्रवाणी
- अब गैस सिलेंडर की तरह बुक होगा खाद, 48 घंटे में मिलेगी यूरिया-डीएपी की डिलीवरी – राष्ट्रवाणी
- Pushkar Mela 2026: विदेशी आईं मुकाबला करने, जीत गईं देसी – राष्ट्रवाणी
- बच्चों की मालिश का सही समय क्या है? जानिए नहलाने से पहले या बाद में क्या है बेहतर? – राष्ट्रवाणी
- BGMI Air का प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू, गेम डाउनलोड करने पर मिलेंगे फ्री क्रेट कूपन और रिवार्ड – राष्ट्रवाणी
- रोज 3,000 लोगों को भर पेट फ्री नूडल्स खिला रहा ये रेस्टोरेंट, जानें लोकेशन ? – राष्ट्रवाणी
- Pushkar Fair: 4 लाख में बिका घोड़ा, दोगुनी हुई ऊंटों की आवक—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी

