राष्ट्रवाणी: अयोध्या-जनकपुर वंदे भारत 23 नवंबर से शुरू, पीएम मोदी वर्चुअली दिखाएंगे झंडीअयोध्या-जनकपुर वंदे भारत 23 नवंबर से शुरू, पीएम मोदी वर्चुअली दिखाएंगे हरी झंडी, नेपाल के पीएम बनेंगे साक्षी, सांस्कृतिक संबंध होंगे मजबूतReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 22, 2026, 08:48 ISTAyodhya Janakpur Vande Bharat train: अयोध्या और जनकपुर के बीच 23 नवंबर को वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन सेवा शुरू होगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली से वर्चुअल माध्यम से हरी झंडी दिखाएंगे. इससे दोनों धार्मिक नगरों के बीच रेल कनेक्टिविटी बेहतर होगी. इस ट्रेन सेवा से अयोध्या आने वाले श्रद्धालु आसानी से जनकपुर पहुंचकर माता जानकी के दर्शन कर सकेंगे. वहीं, नेपाल से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए भी रामनगरी अयोध्या तक पहुंचना सुविधाजनक होगा. इससे धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ ही भारत और नेपाल के बीच सांस्कृतिक संबंधों को भी नई पहचान मिलेगी.ख़बरें फटाफट अयोध्या: रामनगरी अयोध्या और माता जानकी की नगरी जनकपुर के बीच सदियों पुराना धार्मिक, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक रिश्ता अब रेल कनेक्टिविटी के जरिए और मजबूत होने जा रहा है. 23 नवंबर को अयोध्या से जनकपुर के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन सेवा की शुरुआत होगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली से वर्चुअल माध्यम से ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे, जबकि नेपाल के प्रधानमंत्री भी इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनेंगे. ट्रेन सेवा शुरू होने से भगवान राम की नगरी अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं के लिए माता जानकी के धाम जनकपुर पहुंचना आसान होगा. नेपाल व भारत के बीच सांस्कृतिक संबंधों को मिलेगा मजबूती इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम को लेकर अयोध्या में तैयारियां तेज हो गई हैं. अधिकारियों ने अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया. हालांकि, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी कार्यक्रम में शामिल होना था, लेकिन उनकी माता जी के निधन के बाद उनके कार्यक्रम में शामिल होने को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है. अयोध्या और जनकपुर के बीच शुरू होने जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस सिर्फ एक ट्रेन सेवा नहीं, बल्कि दो देशों के बीच सदियों पुराने धार्मिक और सांस्कृतिक संबंधों को नई मजबूती देने की पहल है. अयोध्या भगवान श्रीराम की जन्मभूमि है, तो जनकपुर माता सीता की जन्मस्थली के रूप में विश्वविख्यात है. ऐसे में दोनों धार्मिक नगरों के बीच सीधी रेल कनेक्टिविटी शुरू होने से श्रद्धालुओं को बड़ी सुविधा मिलेगी. Advertisementश्रद्धालुओं के लिए होगी बेहतर कनेक्टिविटी इस ट्रेन सेवा से अयोध्या आने वाले श्रद्धालु आसानी से जनकपुर पहुंचकर माता जानकी के दर्शन कर सकेंगे. वहीं, नेपाल से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए भी रामनगरी अयोध्या तक पहुंचना सुविधाजनक होगा. इससे धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ ही भारत और नेपाल के बीच सांस्कृतिक संबंधों को भी नई पहचान मिलेगी. अयोध्या के महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने इस पहल का स्वागत करते हुए इसे दोनों देशों की भावनात्मक और सांस्कृतिक एकता को मजबूत करने वाला कदम बताया. महापौर ने कहा कि यह जो वंदे भारत भारत और नेपाल के बीच में चलने जा रही है अयोध्या से जनकपुर के बीच में, यह हमारे जो पौराणिक और सांस्कृतिक संबंध हैं, जो बहुत ही प्राचीन हैं, जितनी प्राचीन यह सभ्यता है, सांस्कृतिक तौर पे हम सभी लोग, हम और नेपाल राष्ट्र एक ही हैं.यह हमारा जो उनसे जीवंत सांस्कृतिक संबंध है, उसको और जागृत करेगा,About the AuthorRajnish Kumar Yadav is a digital journalist and content publisher with over seven years of experience in print and digital media. He is currently working with News18 Digital (Local18) as a Content Publisher, wh…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Ayodhya,Faizabad,Uttar PradeshFirst Published :November 22, 2026, 08:48 ISTऔर पढ़ें
Trending
- अनिरुद्ध-काव्या के रिसेप्शन में अलग-अलग पहुंचे मुख्यमंत्री विजय और संगीता – राष्ट्रवाणी
- न ऑफिस का झंझट, न बॉस की किचकिच, इन 5 तरीकों से घर बैठे होगी बंपर कमाई, इस बड़े खुलासे से मचा हड़कंप – राष्ट्रवाणी
- अब गैस सिलेंडर की तरह बुक होगा खाद, 48 घंटे में मिलेगी यूरिया-डीएपी की डिलीवरी – राष्ट्रवाणी
- Pushkar Mela 2026: विदेशी आईं मुकाबला करने, जीत गईं देसी – राष्ट्रवाणी
- बच्चों की मालिश का सही समय क्या है? जानिए नहलाने से पहले या बाद में क्या है बेहतर? – राष्ट्रवाणी
- BGMI Air का प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू, गेम डाउनलोड करने पर मिलेंगे फ्री क्रेट कूपन और रिवार्ड – राष्ट्रवाणी
- रोज 3,000 लोगों को भर पेट फ्री नूडल्स खिला रहा ये रेस्टोरेंट, जानें लोकेशन ? – राष्ट्रवाणी
- Pushkar Fair: 4 लाख में बिका घोड़ा, दोगुनी हुई ऊंटों की आवक—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी

