राष्ट्रवाणी: मेवाड़ के कई राजाओं की कहानी समेटे है उदयपुर का सिटी पैलेसUdaipur City Palace: कई महाराणाओं ने मिलकर बनाया ऐसा भव्य महल, जहां आज भी जिंदा है मेवाड़ का इतिहासReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 22, 2026, 08:50 ISTUdaipur City Palace Mewar Heritage: उदयपुर का सिटी पैलेस मेवाड़ के राजघराने के इतिहास और शाही विरासत को अपने में समेटे हुए है, जिसकी शुरुआत महाराणा उदय सिंह द्वितीय के समय हुई और बाद के महाराणाओं ने इसका विस्तार किया. महल के भीतर दरबार हॉल, शाही निवास, बारीक सजावट और लेक पिछोला व पहाड़ियों का दृश्य पर्यटकों को खूब लुभाता है. वर्तमान में श्रीजी हुजूर लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ की देखरेख में संचालित इस धरोहर का बड़ा हिस्सा सैलानियों के लिए खुला है. ख़बरें फटाफट उदयपुर: झीलों की नगरी उदयपुर को देश-दुनिया में उसकी खूबसूरत झीलों, महलों और शाही विरासत के लिए जाना जाता है. शहर आने वाला शायद ही कोई ऐसा पर्यटक हो, जो यहां की ऐतिहासिक धरोहरों को देखे बिना लौट जाए. इन्हीं धरोहरों में सबसे खास है उदयपुर का सिटी पैलेस, जो आज भी मेवाड़ के राजघराने की भव्यता और इतिहास की कहानी अपने अंदर समेटे हुए है. सिटी पैलेस को देखने के लिए रोजाना बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं और पर्यटन सीजन में यहां आने वाले लोगों की संख्या और भी बढ़ जाती है. महल की ऊंची इमारतें, राजसी झरोखे, नक्काशीदार दीवारें, रंगीन कांच, विशाल आंगन और झील की तरफ खुलता इसका नजारा पर्यटकों को काफी आकर्षित करता है. इस महल की सबसे खास बात यह है कि इसे किसी एक राजा ने एक साथ नहीं बनवाया था. महाराणा उदय सिंह द्वितीय के समय इसकी शुरुआत हुई और इसके बाद मेवाड़ के अलग-अलग महाराणाओं के शासनकाल में महल का विस्तार होता गया. यही वजह है कि सिटी पैलेस में अलग-अलग समय की स्थापत्य कला और राजसी जीवनशैली की झलक एक ही जगह देखने को मिलती है. महल के भीतर शाही व्यवस्था और भव्य सजावट की झलक महल के अंदर शाही परिवार के रहने और राजकाज से जुड़े अलग-अलग हिस्से बनाए गए थे. रानियों के लिए अलग महल, राजकुमारों के रहने की जगह, दरबार हॉल और राजकीय कामकाज से जुड़े स्थान आज भी यहां की पुरानी व्यवस्था की कहानी बताते हैं. यहां की दीवारों और कमरों में की गई बारीक सजावट देखकर यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि उस दौर में शाही जीवन कितना भव्य हुआ करता था. लेक पिछोला और पहाड़ियों के बीच अनूठा आकर्षण सिटी पैलेस की खूबसूरती सिर्फ इसकी इमारत तक सीमित नहीं है, बल्कि यहां से लेक पिछोला और आसपास की पहाड़ियों का नजारा भी बेहद खूबसूरत दिखाई देता है. यही वजह है कि यह जगह इतिहास और वास्तुकला पसंद करने वाले लोगों के साथ-साथ फोटो और वीडियो बनाने वाले पर्यटकों के लिए भी खास आकर्षण बनी हुई है. Advertisementश्रीजी हुजूर लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ की देखरेख और विरासत का अनुभव आज सिटी पैलेस की देखरेख मेवाड़ के श्रीजी हुजूर लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ की देखरेख में हो रही है. महल का एक बड़ा हिस्सा पर्यटकों के लिए खुला है, जहां लोग मेवाड़ के राजसी इतिहास, संस्कृति और स्थापत्य से रूबरू होते हैं. सिटी पैलेस को सिर्फ एक महल कहना इसकी पूरी पहचान नहीं बताता, क्योंकि यहां हर आंगन, झरोखा और दीवार मेवाड़ के बीते दौर की कोई न कोई कहानी सुनाती नजर आती है. उदयपुर आने वाले पर्यटकों के लिए यह महल राजस्थान की शाही विरासत को करीब से महसूस करने का अनुभव बन चुका है.About the AuthorVicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with News18 Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए करें।
राजस्थान की ताजा खबरें पढ़ने के लिए |Location :Udaipur,Udaipur,RajasthanFirst Published :November 22, 2026, 08:50 ISTऔर पढ़ें

