राष्ट्रवाणी: पुष्कर मेले में अनवर खान के गीतों और गुलाबो के कालबेलिया नृत्य पर झूमे सैलानीPushkar Fair 2026: अनवर खान ने छेड़े ऐसे सुर कि झूम उठे सैलानी, गुलाबो के कालबेलिया ने बांधा समांReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 22, 2026, 09:07 ISTPushkar Fair Desert Symphony Night: अंतरराष्ट्रीय पुष्कर मेले में शनिवार रात आयोजित डेजर्ट सिम्फनी नाइट में राजस्थानी लोक संस्कृति की अनूठी छटा देखने को मिली. लोक गायक अनवर खान ने अपनी 11 सदस्यीय टीम के साथ ‘केसरिया बालम’ और भजनों की सूफियाना प्रस्तुति दी, जबकि पुष्कर के राघव पाराशर ने भी सुरों से समां बांधा. कार्यक्रम में भरतपुर के अशोक शर्मा की टीम ने मयूर नृत्य व फूलों की होली पेश की और अंत में नृत्यांगना गुलाबो के कालबेलिया नृत्य पर देशी-विदेशी पर्यटक व अधिकारी जमकर झूमे. ख़बरें फटाफटPushkar Fair Desert Symphony Night: पुष्कर मेले में अनवर खान के गीतों और गुलाबो के कालबेलिया नृत्य पर झूमे सैलानीPushkar Fair: तीर्थराज पुष्कर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय पुष्कर मेले में इन दिनों रंगारंग और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार धूम मची हुई है. मेले के दौरान राजस्थानी लोक कला, संगीत और समृद्ध परंपरा को देश-विदेश से आए मेहमानों के सामने भव्य और आकर्षक रूप में प्रस्तुत किया जा रहा है. इसी कड़ी में शनिवार रात मेला मैदान में आयोजित ‘डेजर्ट सिम्फनी नाइट’ ने सभी का मन मोह लिया, जहां लोक संगीत और पारंपरिक नृत्य की एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया. डेजर्ट सिम्फनी नाइट की शुरुआत प्रसिद्ध लोक गायक अनवर खान ने अपनी 11 सदस्यीय टीम के साथ राजस्थान के पारंपरिक स्वागत गीत ‘केसरिया बालम आओ सा पधारो म्हारे देश’ की मधुर प्रस्तुति से की. इसके बाद उन्होंने ‘राम रतन धन पायो’, ‘म्हारो हेलो सुनो जी रामा पीर’ और ‘रघुपति राघव राजा राम’ सहित एक के बाद एक लोकप्रिय लोक गीतों व भजनों को सूफियाना अंदाज में पेश कर पूरे माहौल को भक्ति और संगीत के रंग में सराबोर कर दिया. इसी क्रम में पुष्कर के स्थानीय गायक राघव पाराशर ने भी अपनी सुरीली गायिकी से अलग-अलग गीत प्रस्तुत कर सुरों की अनूठी छटा बिखेरी और दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं. मयूर नृत्य, फूलों की होली और गुलाबो के कालबेलिया नृत्य ने जीता दिल सांस्कृतिक संध्या के अगले चरण में भरतपुर से आए कलाकार अशोक शर्मा की टीम ने आकर्षक मयूर नृत्य की प्रस्तुति दी. इस दौरान कलाकारों ने मंच पर फूलों की होली खेलकर पूरे वातावरण को ब्रज और राजस्थान की लोक संस्कृति के रंगों से भर दिया, जिसे देखकर दर्शक रोमांचित हो उठे. कार्यक्रम के अंतिम चरण में विश्व प्रसिद्ध नृत्यांगना गुलाबो ने अपने पारंपरिक कालबेलिया नृत्य की शानदार प्रस्तुति देकर सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया. देशी-विदेशी पर्यटकों और अधिकारियों ने लिया आनंद इस भव्य सांस्कृतिक आयोजन का आनंद लेने के लिए बड़ी संख्या में देशी और विदेशी पर्यटक मौजूद रहे, जिन्होंने राजस्थानी संस्कृति की जमकर सराहना की और हर प्रस्तुति का उत्साहवर्धन किया. इसके साथ ही प्रशासनिक स्तर के कई अधिकारियों ने भी कार्यक्रम में शामिल होकर लोक कलाकारों की प्रस्तुतियों का आनंद लिया. About the AuthorVicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with News18 Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए करें।
राजस्थान की ताजा खबरें पढ़ने के लिए |Location :Ajmer,Ajmer,RajasthanFirst Published :November 22, 2026, 09:07 ISTऔर पढ़ें

