राष्ट्रवाणी: छतरपुर का लोक नृत्य ‘दिवारी’, मुख्यमंत्री मोहन यादव भी हुए कायल, जानें इसके बारे मेंछतरपुर का लोक नृत्य ‘दिवारी’, मुख्यमंत्री मोहन यादव भी हुए कायल, जानें इसके बारे मेंReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 22, 2026, 09:08 ISTChhatarpur News: राजनगर के विधायक अरविंद पटेरिया ने लोकल 18 से कहा कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की अगवानी में दिवारी नृत्य से जुड़े कलाकारों ने मनमोहक प्रस्तुति दी. इस नृत्य को देखकर सीएम भी अपने आप को रोक नहीं पाए और कलाकारों से इसपर देर तक चर्चा की. छतरपुर. मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले का ‘दिवारी’ नृत्य अपने आपमें खास है. दिवारी नृत्य की थाप जो भी सुनता है, वह खिंचा चला आता है. मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव भी छतरपुर का दिवारी नृत्य देखने पहुंचे. दरअसल 21 नवंबर 2026 को छतरपुर के वात्सल्य ग्राम सिजई में हुए 75 कन्या विवाह कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शामिल होने आए थे. उनके स्वागत के लिए दिवारी नृत्य कलाकार प्रस्तुति देने के लिए तैयार थे. सीएम मोहन यादव ने न सिर्फ दिवारी नृत्य देखा बल्कि कलाकारों से इस नृत्य के बारे में चर्चा भी की. राजनगर विधायक अरविंद पटेरिया लोकल 18 को बताते हैं कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की अगवानी में दिवारी कलाकारों ने मनमोहक प्रस्तुति दी. इस नृत्य को देखकर डॉ मोहन यादव भी अपने आप को रोक नहीं पाए और दिवारी नृत्य कलाकारों से इसपर देर तक चर्चा की. हालांकि दिवारी नृत्य कलाकारों ने उनसे दिवारी खेलने के लिए आग्रह भी किया लेकिन समय की व्यस्तता चलते वह दिवारी नृत्य नहीं कर पाए लेकिन वह दिवारी नृत्य से बेहद ही खुश हुए. हर बुंदेली सीखना चाहता है कला बता दें कि जिले के परंपरागत लोक नृत्य दिवारी ने न सिर्फ छतरपुर में बल्कि पूरे देश में धूम मचा दी है. इस नृत्य में अलग तरह से बज रही ढोलक की थाप खुद-ब-खुद लोगों को थिरकने के लिए मजबूर कर देती है. बुंदेलखंड की यह परंपरा गांवों और शहरों सभी जगह उत्साहपूर्वक देखी जा सकती है. अलग वेशभूषा और मजबूत लाठी जब दिवारी लोक नृत्य खेलने वालों के हाथ आती है, तो यह कला बुंदेली सभ्यता और परंपरा को मजबूत रूप से प्रकट करती है. इस कला को हर बुंदेली सीखना चाहता है, फिर चाहे बच्चे, जवान या फिर बुजुर्ग हों क्योंकि इसमें वीरता का भाव होता है. दिवारी लोक नृत्य का गोवर्धन पर्वत से संबंध ऐसी मान्यता है कि द्वापर युग में भगवान श्रीकृष्ण ने जब गोवर्धन पर्वत को अपनी उंगली पर उठाकर ब्रजवासियों को इंद्र के प्रकोप से बचाया था, तब ब्रजवासियों ने खुश होकर यह दिवारी नृत्य किया था. कटिया गांव के दिवारी कलाकार बलराम लोकल 18 को बताते हैं कि दिवारी खेलने वाले लोग इस कला को श्रीकृष्ण द्वारा ग्वालों को सिखाई गई आत्मरक्षा की कला मानते हैं. बुंदेलखंड के हर त्योहारों में वीरता और बहादुरी दर्शाने की पुरानी रवायत है. इसका इतिहास हमने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को भी बताया है. About the Authorराहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं. पढ़ने के लिए क्लिक करें| लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Chhatarpur,Madhya PradeshFirst Published :November 22, 2026, 09:08 ISTऔर पढ़ें
Trending
- अनिरुद्ध-काव्या के रिसेप्शन में अलग-अलग पहुंचे मुख्यमंत्री विजय और संगीता – राष्ट्रवाणी
- न ऑफिस का झंझट, न बॉस की किचकिच, इन 5 तरीकों से घर बैठे होगी बंपर कमाई, इस बड़े खुलासे से मचा हड़कंप – राष्ट्रवाणी
- अब गैस सिलेंडर की तरह बुक होगा खाद, 48 घंटे में मिलेगी यूरिया-डीएपी की डिलीवरी – राष्ट्रवाणी
- Pushkar Mela 2026: विदेशी आईं मुकाबला करने, जीत गईं देसी – राष्ट्रवाणी
- बच्चों की मालिश का सही समय क्या है? जानिए नहलाने से पहले या बाद में क्या है बेहतर? – राष्ट्रवाणी
- BGMI Air का प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू, गेम डाउनलोड करने पर मिलेंगे फ्री क्रेट कूपन और रिवार्ड – राष्ट्रवाणी
- रोज 3,000 लोगों को भर पेट फ्री नूडल्स खिला रहा ये रेस्टोरेंट, जानें लोकेशन ? – राष्ट्रवाणी
- Pushkar Fair: 4 लाख में बिका घोड़ा, दोगुनी हुई ऊंटों की आवक—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी

