राष्ट्रवाणी: नागौर के मसाला किसानों की बदलेगी किस्मत, MDH सीधे खेत से खरीदेगी फसलAgriculture: नागौर के किसानों की बल्ले-बल्ले, खेत से सीधे मसाला खरीदेगी MDH, मंडी से मिलेगा ज्यादा दामReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 22, 2026, 09:10 ISTMDH Buys Spices from Farmers: नागौर जिले के मसाला उत्पादक किसानों के लिए अच्छी कमाई का नया रास्ता खुलने जा रहा है. देश की प्रमुख मसाला कंपनी एमडीएच अब किसानों से सीधे खेत से मसाला उपज खरीदेगी. खास बात यह है कि कीटनाशक मुक्त या निर्धारित मानक के भीतर दवा अवशेष वाली उपज के लिए कंपनी किसानों को स्थानीय मंडी भाव से अधिक कीमत देगी. इसके लिए एमडीएच की नागौर इकाई ने ‘मिट्टी से मसाले तक’ जागरूकता अभियान शुरू किया है. अभियान की शुरुआत इंदोकली गांव से हुई, जहां 50 से अधिक किसानों ने पंजीकरण करवाया. कंपनी का जागरूकता वाहन नागौर से 150 किलोमीटर के दायरे में गांवों तक पहुंचेगा. किसानों को सुरक्षित खेती, कीटनाशकों के संतुलित इस्तेमाल और बेहतर गुणवत्ता का उत्पादन करने की जानकारी दी जाएगी. कृषि विशेषज्ञों ने बताया कि जरूरत से ज्यादा कीटनाशकों का इस्तेमाल उपज की गुणवत्ता खराब करने के साथ किसानों का मुनाफा भी घटा सकता है. अब किसान गुणवत्ता के आधार पर सीधे कंपनी को उपज बेचकर बेहतर कीमत हासिल कर सकेंगे. नागौर. राजस्थान के नागौर जिले में मसाला उत्पादन करने वाले किसानों के लिए अच्छी खबर है. अब किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए मंडियों और बिचौलियों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा. देश की प्रमुख मसाला कंपनी एमडीएच ने किसानों से सीधे खेत से मसाला उपज खरीदने की पहल की है. खास बात यह है कि कंपनी कीटनाशक मुक्त या निर्धारित मानक से कम दवा अवशेष वाली उपज के बदले किसानों को स्थानीय मंडी भाव से भी अधिक कीमत देगी. यानी किसान जितनी बेहतर गुणवत्ता का मसाला तैयार करेंगे, उनकी कमाई की संभावना भी उतनी ही बढ़ेगी. इसके लिए एमडीएच की इकाई ने मिट्टी से मसाले तक जागरूकता अभियान शुरू किया है. अभियान का शुभारंभ इंदोकली गांव से किया गया. कृषि विश्वविद्यालय के विकास पावड़िया के सहयोग से आयोजित पहले जागरूकता शिविर में 50 से अधिक किसानों ने पंजीकरण करवाया।
कंपनी का विशेष जागरूकता वाहन अब नागौर से 150 किलोमीटर के दायरे में आने वाले गांवों तक पहुंचेगा. उपज की गुणवत्ता के मानकों के अनुरूप होगा जरूरी किसानों को मसालों की सुरक्षित खेती, कीटनाशकों के संतुलित उपयोग और गुणवत्तापूर्ण उत्पादन के तरीके बताए जाएंगे. एमडीएच नागौर इकाई के शरद राठी ने बताया कि कंपनी किसानों की ऐसी उपज सीधे खरीदेगी, जिसमें कीटनाशकों के अवशेष नहीं होंगे या निर्धारित सीमा के भीतर होंगे. इसके लिए उपज की गुणवत्ता के मानकों को पूरा करना जरूरी होगा. इस व्यवस्था से किसानों को अपनी फसल का बेहतर मूल्य मिलने के साथ सीधे कंपनी से जुड़ने का अवसर मिलेगा. ज्यादा कीटनाशक डालने से घट सकता है मुनाफा कृषि महाविद्यालय नागौर के सहआचार्य डॉ. एसके खींची ने किसानों को बताया कि फसलों में जरूरत से ज्यादा कीटनाशकों का इस्तेमाल करने से उपज में दवाओं के अवशेष रह जाते हैं. ऐसी उपज घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजार में गुणवत्ता जांच के दौरान खारिज हो सकती है. इससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है. अनावश्यक छिड़काव से खेती की लागत बढ़ने के साथ मिट्टी की उर्वरकता और मानव स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है. अच्छे उत्पादन और मुनाफे के लिए अपनाएं ये 5 तरीके बीज उपचार: बुवाई से पहले जैविक फफूंदनाशक ट्राइकोडर्मा से बीज उपचार करें. नीम का छिड़काव: शुरुआती अवस्था में कीट नियंत्रण के लिए नीम आधारित घोल का उपयोग करें पीले चिपचिपे जाल: रस चूसने वाले कीटों की निगरानी और रोकथाम के लिए खेत में पीले जाल लगाएं. दवा की सही मात्रा: कीटनाशक के पैकेट पर बताई गई निर्धारित मात्रा से अधिक दवा का इस्तेमाल न करें. कटाई से पहले अंतर: अंतिम कीटनाशक छिड़काव और फसल की कटाई के बीच निर्धारित प्रतीक्षा अवधि का पालन करें.About the Author Content Producerदीपरंजन सिंह लगभग एक दशक से पत्रकारिता के फिल्ड से जुड़े हुए हैं. वह अभी न्यूज18 हिंदी के राजस्थान डिजिटल डेस्क से जुड़े हैं, जहां वे बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले लगभग एक दशक से सक्रिय पत…Location :Nagaur,RajasthanFirst Published :November 22, 2026, 09:10 ISTऔर पढ़ें

