राष्ट्रवाणी: सबसे बड़े सरकारी बैंक में डेटा साइंटिस्ट बनने का मौका, 20 पदों पर होगी भर्तीदेश के सबसे बड़े सरकारी बैंक में डेटा साइंटिस्ट बनने का मौका, SBI में 20 पदों पर होगी भर्तीWritten by:Agency:Last Updated:November 22, 2026, 08:58 ISTSBI Data Scientist Recruitment 2026: सरकारी बैंक में डेटा साइंटिस्ट बनने का सुनहरा मौका है. भारतीय स्टेट बैंक ने स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर के तहत 20 डेटा साइंटिस्ट पदों पर भर्ती निकाली है. जानिए इसके लिए कौन आवेदन कर सकता है, सैलरी स्ट्रक्चर क्या है और सिलेक्शन कैसे होगा. इसके लिए आखिरी तारीख 10 दिसंबर 2026 तय की गई है.SBI Data Scientist Recruitment 2026: भारतीय स्टेट बैंक एआई प्रोफेशनल्स की भर्ती करेगानई दिल्ली (SBI Data Scientist Recruitment 2026). डेटा साइंस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की दुनिया में काम करने वालों के लिए सरकारी नौकरी का बेहतरीन मौका है. देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक, भारतीय स्टेट बैंक ने स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर (SCO) के तहत डेटा साइंटिस्ट के 20 पदों पर भर्ती निकाली है. यह भर्ती बैंक के डिजिटल भविष्य को संवारने का मिशन है. आवेदन की प्रक्रिया 20 नवंबर से शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 10 दिसंबर 2026 तक sbi.co.in पर अप्लाई कर सकते हैं. में अब सिर्फ हिसाब-किताब का काम नहीं रह गया है. यहां कस्टमर्स का डेटा समझकर उन्हें बेहतर सर्विस देना सबसे बड़ी चुनौती है. इसी जरूरत को पूरा करने के लिए SBI अब टेक टैलेंट पर दांव लगा रहा है. विज्ञापन संख्या CRPD/SCO/2026-27/31 के जरिए बैंक चीफ मैनेजर, मैनेजर और डिप्टी मैनेजर के पदों पर अनुभवी डेटा साइंटिस्ट्स की तलाश कर रहा है. अगर आपके पास सही डिग्री और एआई-ML का प्रैक्टिकल अनुभव है तो यह करियर की सबसे बड़ी छलांग साबित हो सकती है. किस पद पर कितनी वैकेंसी और क्या है ग्रेड?
SBI ने कुल 20 नियमित पदों के लिए भर्ती विज्ञापन जारी किया है. इसमें सबसे ज्यादा मौके मिड-लेवल प्रोफेशनल्स के लिए हैं. कुल पदों में से 14 पद मैनेजर (MMGS-III) के लिए हैं. 4 पद डिप्टी मैनेजर (MMGS-II) और 2 पद चीफ मैनेजर (SMGS-IV) के लिए आरक्षित हैं. ये नियमित पद हैं. इसलिए चुने गए उम्मीदवारों को बैंक के पे-स्केल के साथ-साथ सरकारी भत्ते, मेडिकल सुविधा और जॉब सिक्योरिटी का पूरा लाभ मिलेगा. वैकेंसी की डिटेल sbi.bank.in/web/careers/current-openings पर चेक कर सकते हैं. योग्यता और अनुभव का पैमाना क्या है?
इन पदों के लिए किताबी ज्ञान से ज्यादा प्रैक्टिकल अनुभव को तवज्जो दी गई है. इसके लिए योग्यता नीचे चेक कर सकते हैं: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उम्मीदवार के पास कंप्यूटर साइंस, आईटी, इलेक्ट्रॉनिक्स, डेटा साइंस या एआई & ML में बीई, बीटेक या एमटेक की डिग्री होनी चाहिए. डेटा साइंस, स्टैटिस्टिक्स या कंप्यूटर साइंस में एमएससी, M.Stat या एमसीए करने वाले भी पात्र हैं. ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन, दोनों में कम से कम 60% अंक होने जरूरी हैं. चीफ मैनेजर के लिए एआई/ML में 6 साल का अनुभव मांगा गया है. इसमें 2 साल पायथन बेस्ड LLM या जनरेटिव एआई पर काम शामिल हो. मैनेजर पद के लिए 4 साल का अनुभव (2 साल जनरेटिव एआई/LLM में) जरूरी है. डिप्टी मैनेजर के लिए 3 साल का कुल अनुभव मांगा गया है. भारतीय स्टेट बैंक में नौकरी कैसे मिलेगी?
Advertisementचयन प्रक्रिया को काफी आसान रखा गया है. चीफ मैनेजर पद के लिए लिखित परीक्षा नहीं होगी. अनुभव के आधार पर शॉर्टलिस्ट करने के बाद 100 अंकों के इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा. मैनेजर और डिप्टी मैनेजर पदों के लिए दिसंबर 2026 या जनवरी 2027 में ऑनलाइन लिखित परीक्षा होगी. इसमें जनरल एप्टीट्यूड (जो केवल क्वॉलिफाइंग होगा) और 100 अंकों का प्रोफेशनल नॉलेज का पेपर होगा. इसमें निगेटिव मार्किंग नहीं होगी. लिखित परीक्षा (70%) और इंटरव्यू (30%) के अंकों को मिलाकर मेरिट लिस्ट बनेगी. एसबीआई इतनी बड़ी भर्ती क्यों कर रहा है?
आज के दौर में प्राइवेट बैंक और फिनटेक कंपनियां ग्राहकों को लुभाने के लिए तेजी से का इस्तेमाल कर रही हैं. SBI भी अब बाहरी वेंडर्स पर अपनी निर्भरता कम करना चाहता है. बैंक का लक्ष्य है कि वह खुद का मजबूत ‘इन-हाउस’ एआई सिस्टम और डेटा सुरक्षा ढांचा तैयार करे. यह भर्ती उसी स्ट्रैटेजी का हिस्सा है. इससे बैंक अपने करोड़ों ग्राहकों को पर्सनलाइज्ड और सिक्योर डिजिटल बैंकिंग सुविधा दे सकेगा. She currently works with News18 Hindi, focusing on the Education and Career desk. She is kno…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :All IndiaFirst Published :November 22, 2026, 08:58 ISTऔर पढ़ें

