राष्ट्रवाणी: Bajra Roti Tips: अब नहीं टूटेगी बाजरे की रोटी, अपनाएं ये आसान तरीकेSoft Bajra Roti Tips: सर्दियों में बेलते समय नहीं टूटेगी बाजरे की रोटी, बनेगी गोल और मुलायम, आटा गूंथने से लेकर सेंकने तक अपनाएं ये टिप्सReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 22, 2026, 08:35 ISTLearn easy kitchen tips to make soft round Bajra roti without breaking: सर्दियों में बाजरे और ज्वार की रोटी को टूटने से बचाने और मुलायम बनाए रखने के लिए आटा गूंथने और बेलने के आसान घरेलू तरीके बेहद कारगर हैं. गृहिणी बिदामी देवी के अनुसार, गर्म पानी और थोड़े घी के साथ आटा गूंथकर 5-10 मिनट ढककर रखने से आटे में लचीलापन आता है. बेलते समय बटर पेपर का उपयोग करने और मध्यम आंच पर सेंकने के बाद घी लगाकर ढककर रखने से रोटी गोल और नरम बनी रहती है. ख़बरें फटाफट Bajra Roti Tips and Tricks: सर्दियों के मौसम में गर्मागर्म बाजरे की रोटी का स्वाद हर किसी को खूब भाता है. राजस्थान के घरों में बाजरे की रोटी पारंपरिक भोजन का एक अहम हिस्सा है, जिसे लोग गुड़, देसी घी, लहसुन की चटनी और स्वादिष्ट सब्जी के साथ बड़े चाव से खाते हैं. हालांकि, ग्लूटेन-फ्री होने के कारण कई बार घर पर बाजरे और ज्वार की रोटी बनाना थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो जाता है. आटा सही ढंग से नहीं गूंथने पर रोटी बेलते समय किनारों से टूटने लगती है, वहीं सही तरीके से नहीं सेंकने पर वह सख्त हो जाती है. लेकिन कुछ आसान घरेलू उपाय अपनाकर बाजरे और ज्वार की रोटी को बेहद आसानी से गोल और मुलायम बनाया जा सकता है. नागौर की गृहिणी बिदामी देवी के अनुसार, बाजरे और ज्वार की रोटी को नरम बनाने के लिए सबसे महत्वपूर्ण है आटा गूंथने का सही तरीका. आटा गूंथने के लिए सामान्य ठंडे पानी की जगह गर्म पानी का इस्तेमाल करें. गर्म पानी से आटा अच्छी तरह गूंथने पर उसमें प्राकृतिक लचीलापन आता है, जिससे रोटी बनाते समय उसके टूटने की आशंका कम हो जाती है. आटा गूंथने के बाद उसे 5 से 10 मिनट के लिए ढककर रख दें ताकि वह अच्छी तरह सेट हो जाए. इसके अलावा, एक अन्य तरीके में एक बर्तन में दो कप पानी और एक चुटकी नमक डालकर गर्म करें और उसमें दो कप बाजरे या ज्वार का आटा मिलाकर 5 मिनट के लिए ढक दें. हल्का ठंडा होने पर इसमें आधा चम्मच घी मिलाकर हाथों से अच्छी तरह गूंथ लें, जिससे रोटियां काफी मुलायम बनेंगी. बटर पेपर और हल्के हाथों से बेलने का तरीका बाजरे और ज्वार की रोटी बेलते समय थोड़ी सावधानी रखकर इसे फटने से बचाया जा सकता है. बेलन चलाते समय हमेशा बीच से बाहर की ओर हल्के हाथों से दबाव डालें, क्योंकि ज्यादा जोर लगाने से किनारे फट सकते हैं. रोटी बेलते समय नीचे बटर पेपर रखने से आटा सतह पर चिपकता नहीं है और रोटी को बिना टूटे तवे तक ले जाना आसान हो जाता है. पारंपरिक तरीके से हाथों से रोटी बनाने के लिए साफ चकले या सतह पर थोड़ा सूखा आटा छिड़कें, उस पर लोई रखें और एक हाथ से घुमाते हुए दूसरे हाथ से किनारों को अंदर की ओर दबाकर गोल आकार दें. सेंकने और स्टोर करने के दौरान रखें इन बातों का ध्यान रोटी बनाते समय आटा न तो बहुत ज्यादा सख्त रखें और न ही अधिक गीला, बल्कि जरूरत के अनुसार थोड़ा-थोड़ा गर्म पानी मिलाते रहें. लोई तैयार करने के बाद उसे ज्यादा देर खुला न छोड़ें, वरना ऊपरी परत सूखने से रोटी में दरारें आ सकती हैं. रोटी को हमेशा मध्यम आंच पर अच्छी तरह सेंकें और तवे से उतारने के तुरंत बाद उस पर देसी घी लगाकर सूती कपड़े या ढक्कन वाले बर्तन में ढककर रखें. इससे रोटी की नमी लंबे समय तक बनी रहेगी और वह खाने में बिल्कुल नरम रहेगी. About the AuthorVicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with News18 Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Nagaur,Nagaur,RajasthanFirst Published :November 22, 2026, 08:35 ISTऔर पढ़ें
Trending
- अनिरुद्ध-काव्या के रिसेप्शन में अलग-अलग पहुंचे मुख्यमंत्री विजय और संगीता – राष्ट्रवाणी
- न ऑफिस का झंझट, न बॉस की किचकिच, इन 5 तरीकों से घर बैठे होगी बंपर कमाई, इस बड़े खुलासे से मचा हड़कंप – राष्ट्रवाणी
- अब गैस सिलेंडर की तरह बुक होगा खाद, 48 घंटे में मिलेगी यूरिया-डीएपी की डिलीवरी – राष्ट्रवाणी
- Pushkar Mela 2026: विदेशी आईं मुकाबला करने, जीत गईं देसी – राष्ट्रवाणी
- बच्चों की मालिश का सही समय क्या है? जानिए नहलाने से पहले या बाद में क्या है बेहतर? – राष्ट्रवाणी
- BGMI Air का प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू, गेम डाउनलोड करने पर मिलेंगे फ्री क्रेट कूपन और रिवार्ड – राष्ट्रवाणी
- रोज 3,000 लोगों को भर पेट फ्री नूडल्स खिला रहा ये रेस्टोरेंट, जानें लोकेशन ? – राष्ट्रवाणी
- Pushkar Fair: 4 लाख में बिका घोड़ा, दोगुनी हुई ऊंटों की आवक—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी

