राष्ट्रवाणी: न गर्दन दर्द की टेंशन, न कमर की परेशानी! ये मसाज गन चुटकियों में देगी राहतBihar Medical Expo: न गर्दन दर्द की टेंशन, न कमर की परेशानी! ये मसाज गन चुटकियों में देगी मसल्स को राहतReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 22, 2026, 08:26 ISTBihar Medical Expo Wireless Massage Gun: पटना के ज्ञान भवन में चल रहे बिहार मेडिकल एक्सपो में वायरलेस मसाज गन लोगों का ध्यान खींच रही है. वेलनेस बॉडी केयर के स्टॉल पर यह डिवाइस गर्दन, कमर और मांसपेशियों के दर्द से राहत के लिए उपलब्ध है. ख़बरें फटाफट Bihar Medical Expo: दिनभर की भागदौड़, घंटों ऑफिस में बैठकर काम करना या लगातार शारीरिक मेहनत…इन सबके बाद शरीर में थकान और मांसपेशियों में दर्द महसूस होना आम बात है. ऐसे में अगर घर पर ही मसाज की सुविधा मिल जाए, तो फिर क्या ही कहना. इससे तो आराम भी बेहद आसानी से मिल जायेगा. इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए पटना के ज्ञान भवन में चल रहे बिहार मेडिकल एक्सपो में एक ऐसा डिवाइस लोगों का ध्यान खींच रहा है, जो देखने में गन जैसा है लेकिन इसका इस्तेमाल शरीर की मसाज के लिए किया जाता है. वेलनेस बॉडी केयर के स्टॉल पर मौजूद वायरलेस मसाज गन को लेकर विक्रेता अमित झा ने बताया कि यह पुराने वायर वाले मसाजर का छोटा और लेटेस्ट मॉडल है. इसे बिना तार के इस्तेमाल किया जा सकता है और एक बार चार्ज करने पर लगभग पांच घंटे तक बैटरी बैकअप मिलता है. गर्दन, कमर और मसल्स के लिए अलग-अलग अटैचमेंट इस मसाज गन की खासियत इसके साथ मिलने वाले आठ अलग-अलग अटैचमेंट हैं. विक्रेता अमित झा ने बताया कि हर अटैचमेंट को शरीर के अलग-अलग हिस्सों की मसाज के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है. गर्दन, शोल्डर, बैक, कमर, जॉइंट और लेग के लिए अलग-अलग ऑप्शन दिए गए हैं. इसके अलावा मसल्स पेन और एक्यूप्रेशर के लिए भी अटैचमेंट मौजूद हैं. अमित झा बताते हैं कि इसे इस्तेमाल करने के लिए किसी खास तकनीक की जरूरत नहीं है. डिवाइस में लगे बटन को लॉन्ग प्रेस करके चालू किया जाता है और फिर जरूरत के मुताबिक वाइब्रेशन बढ़ाया जा सकता है. इसके बाद हाथ से पकड़कर शरीर के उस हिस्से पर मसाज की जा सकती है, जहां थकान या मांसपेशियों में तनाव महसूस हो रहा हो. घर बैठे मसाज सेंटर जैसा अनुभव विक्रेता अमित झा का कहना है कि दिनभर काम करने के बाद लोग इससे लगभग 15 मिनट मसाज करके शरीर को रिलैक्स महसूस करा सकते हैं. हल्का वजन होने के कारण इसे घर के अलावा यात्रा के दौरान भी साथ ले जाया जा सकता है. स्टॉल पर मसाज गन के अलावा एक छोटा मसाज चेयर डिवाइस भी मौजूद है. इसे कुर्सी या बेड पर लगाकर बैठने के दौरान इस्तेमाल किया जा सकता है. यह खास तौर पर बैक मसाज के लिए है. इसकी कीमत 6,500 रुपये है. 3,500 की जगह 2,500 रुपये में मसाज गन कीमत की बात करें तो अमित झा ने बताया कि मसाज गन की ऑनलाइन कीमत लगभग 3,500 रुपये है, जबकि एक्सपो में डिस्काउंट के बाद इसे 2,500 रुपये में दिया जा रहा है. इसका एक थोड़ा भारी मॉडल भी उपलब्ध है, जिसकी कीमत 3,500 रुपये बताई गई. स्टॉल पर हॉट ब्लोअर, बाल सुखाने वाले उपकरण और गर्दन की मसाज के लिए अलग डिवाइस भी उपलब्ध हैं. विक्रेता ने मसाज गन पर एक साल की गारंटी और एक साल की वारंटी भी देने की बात कही. Advertisementएक्सपो नहीं पहुंच सकते तो ऑनलाइन भी कर सकते हैं ऑर्डर जो लोग एक्सपो में नहीं पहुंच पा रहे हैं, वे वेलनेस बॉडी केयर (Wellness Body Care) के ऑनलाइन माध्यम से भी मसाज गन मंगा सकते हैं. हालांकि, ऑनलाइन कीमत एक्सपो की तुलना में कुछ अधिक हो सकती है.About the Authorअमित रंजन वर्तमान में News18 में बिहार, झारखंड और दिल्ली से जुड़ी खबरों के समन्वय और संपादन का कार्य देख रहे हैं. खोजी पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है. राजनीति, शिक्षा, खेल, क्राईम और मौसम जैसे विषयों …लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Patna,BiharFirst Published :November 22, 2026, 08:26 ISTऔर पढ़ें
Trending
- अनिरुद्ध-काव्या के रिसेप्शन में अलग-अलग पहुंचे मुख्यमंत्री विजय और संगीता – राष्ट्रवाणी
- न ऑफिस का झंझट, न बॉस की किचकिच, इन 5 तरीकों से घर बैठे होगी बंपर कमाई, इस बड़े खुलासे से मचा हड़कंप – राष्ट्रवाणी
- अब गैस सिलेंडर की तरह बुक होगा खाद, 48 घंटे में मिलेगी यूरिया-डीएपी की डिलीवरी – राष्ट्रवाणी
- Pushkar Mela 2026: विदेशी आईं मुकाबला करने, जीत गईं देसी – राष्ट्रवाणी
- बच्चों की मालिश का सही समय क्या है? जानिए नहलाने से पहले या बाद में क्या है बेहतर? – राष्ट्रवाणी
- BGMI Air का प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू, गेम डाउनलोड करने पर मिलेंगे फ्री क्रेट कूपन और रिवार्ड – राष्ट्रवाणी
- रोज 3,000 लोगों को भर पेट फ्री नूडल्स खिला रहा ये रेस्टोरेंट, जानें लोकेशन ? – राष्ट्रवाणी
- Pushkar Fair: 4 लाख में बिका घोड़ा, दोगुनी हुई ऊंटों की आवक—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी

