राष्ट्रवाणी: मामा को रिंग में देख बॉक्सर बना देवेंद्र, देश के लिए गोल्ड लाने का है सपनाInspiring Story: 6 घंटे पसीना, सख्त डाइट और आंखों में देश के लिए गोल्ड का सपना, पढ़ें कोटा के बॉक्सर देवेंद्र की कहानीReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 22, 2026, 08:13 ISTKota Young Boxer Devendra Success Story: बचपन में मामा को बॉक्सिंग रिंग में मेडल जीतते देखा तो खुद भी बॉक्सर बनने का सपना संजो लिया. आज उसी सपने को कोटा के युवा बॉक्सर देवेंद्र सिंह सोलंकी मेहनत और अनुशासन से हकीकत में बदल रहे हैं. देवेंद्र ने भोपाल बॉक्सिंग ट्रॉफी में गोल्ड मेडल जीतकर राजस्थान का नाम रोशन किया है. उनकी इस सफलता के पीछे मामा से मिली प्रेरणा, परिवार का सहयोग और घंटों की कड़ी प्रैक्टिस है. देवेंद्र रोज करीब छह घंटे बॉक्सिंग का अभ्यास करते हैं. उन्होंने भिवानी के भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) केंद्र में चार साल तक द्रोणाचार्य अवार्डी महावीर सिंह और इंटरनेशनल कोच नवीन शर्मा से ट्रेनिंग ली है. पिछले साल दिसंबर में दुबई में आयोजित वर्ल्ड चैंपियनशिप में भी हिस्सा ले चुके हैं, हालांकि वहां पदक नहीं जीत पाए. मां की तबीयत खराब होने के कारण उन्हें कुछ समय खेल से दूर भी रहना पड़ा, लेकिन उन्होंने दोबारा वापसी की. अब उनका सपना अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश के लिए गोल्ड मेडल जीतकर तिरंगा ऊंचा करना है. कोटा. बचपन में मामा को बॉक्सिंग रिंग में मेडल जीतते देखा तो खुद भी बॉक्सर बनने का सपना देख लिया. मामा के मेडल और अखबारों में छपने वाली उनकी खबरों ने ऐसा प्रभाव छोड़ा कि देवेंद्र सिंह सोलंकी ने भी बॉक्सिंग को अपना जुनून बना लिया. आज यही जुनून उन्हें नई पहचान दिला रहा है. कोटा के युवा बॉक्सर देवेंद्र ने भोपाल बॉक्सिंग ट्रॉफी में गोल्ड मेडल जीतकर राजस्थान का नाम रोशन किया है. अब उनका लक्ष्य अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश के लिए गोल्ड मेडल जीतना है. देवेंद्र बताते हैं कि उनके मामा भी बॉक्सर हैं. बचपन में जब वे मामा के घर जाते थे, तो उन्हें मेडल जीतते और अखबारों में उनकी उपलब्धियों की खबरें देखते थे. यहीं से उनके मन में भी बॉक्सर बनने की इच्छा जागी. मामा ने उन्हें अपने पास रखकर बॉक्सिंग की शुरुआत करवाई. आज भी देवेंद्र अपनी सफलता का श्रेय मामा को देते हैं. वे बताते हैं कि मामा उनकी गलतियों पर डांटते भी हैं, लेकिन खेल में सुधार कैसे करना है यह भी बताते हैं. मां की तबीयत बिगड़ी, दो-तीन महीने खेल से रहे दूर देवेंद्र का यह सफर आसान नहीं रहा. बीच में मां की तबीयत खराब होने के कारण उन्हें दो-तीन महीने तक खेल से दूर रहना पड़ा. ऐसी परिस्थितियां सामान्य होने के बाद उन्होंने फिर से प्रेक्टिस शुरू की और अपना पूरा ध्यान खेल पर लगा दिया. देवेंद्र का कहना है कि किसी भी प्रतियोगिता में उतरते समय उनका प्रयास अपना 100 प्रतिशत देने का रहता है. परिणाम की चिंता करने के बजाय वे अपनी तैयारी और प्रदर्शन पर ध्यान देते हैं. Advertisementरोज छह घंटे प्रैक्टिस, डाइट में स्प्राउट्स और चने देवेंद्र अपनी फिटनेस और खेल के लिए डेली रूटीन का फॉलो करते हैं. वे सुबह 6 से 8:30 बजे तक और शाम को 4 से 7 या 8 बजे तक बॉक्सिंग का प्रैक्टिस करते हैं. इस तरह डेली करीब छह घंटे मैदान में पसीना बहाते हैं. उनकी डाइट में स्प्राउट्स, मूंग, चने और रोटी-सब्जी शामिल है. बॉक्सिंग में निर्धारित वेट श्रेणी में बने रहने के लिए उन्हें अपने वजन का भी विशेष ध्यान रखना पड़ता है. खेल के साथ समय निकालकर वे पढ़ाई भी करते हैं. माता-पिता का उन्हें पूरा सहयोग मिलता है. दुबई में वर्ल्ड चैंपियनशिप खेली, मेडल से रह गए दूर देवेंद्र ने चार साल तक स्थित भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) केंद्र में ट्रेनिंग ली. यहां उन्होंने द्रोणाचार्य अवार्डी महावीर सिंह और इंटरनेशनल कोच नवीन शर्मा के मार्गदर्शन में बॉक्सिंग के गुर सीखे. देवेंद्र पिछले दिसंबर में दुबई में आयोजित वर्ल्ड चैंपियनशिप में भी हिस्सा ले चुके हैं. यहां उनका प्रदर्शन अच्छा रहा, लेकिन वे पदक जीतने से चूक गए. अब इस अनुभव के साथ वे अपनी कमियों को दूर कर आगे बढ़ना चाहते हैं. के बॉक्सिंग कोच और अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग रेफरी महावीर सिंह हाड़ा बताते हैं कि देवेंद्र बेहद सिंसियर खिलाड़ी हैं।
खेल के प्रति उनकी लगन और अनुशासन उन्हें दूसरों से अलग बनाते हैं. हाड़ा बताते हैं कोच का काम खिलाड़ी को सपोर्ट करना और उसकी छोटी-छोटी गलतियां समझाना है. उन गलतियों में सुधार करना और मेहनत करना खिलाड़ी का काम होता है. अब देश के लिए मेडल जीतने का सपना उन्होंने बताया कि उनकी एकेडमी से कई खिलाड़ी स्टेट और नेशनल स्तर पर पदक जीत चुके हैं. देवेंद्र भी इसी एकेडमी से प्रशिक्षण लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचे हैं. उन्होंने उम्मीद जताई कि देवेंद्र आने वाले समय में देश के लिए गोल्ड मेडल जीतकर लाएंगे. बॉक्सिंग ट्रॉफी में गोल्ड जीतने के बाद देवेंद्र का आत्मविश्वास और बढ़ा है. अब उनकी नजर बड़े अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों पर है. उनका सपना देश के लिए पदक जीतकर तिरंगा ऊंचा करना है. जब उनसे पूछा गया कि इस सफर में सबसे बड़ी प्रेरणा क्या है, तो उन्होंने कहा कि सब बड़ों का आशीर्वाद है.About the Author Content Producerदीपरंजन सिंह लगभग एक दशक से पत्रकारिता के फिल्ड से जुड़े हुए हैं. वह अभी न्यूज18 हिंदी के राजस्थान डिजिटल डेस्क से जुड़े हैं, जहां वे बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले लगभग एक दशक से सक्रिय पत…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Kota,RajasthanFirst Published :November 22, 2026, 08:13 ISTऔर पढ़ें

