राष्ट्रवाणी: 5 बजे के बाद ऑफिस में कोई नहीं दिखता, NRI महिला ने दिखाया जर्मनी का वर्क कल्चर5 बजे के बाद ऑफिस में कोई नहीं दिखता, NRI महिला ने दिखाया जर्मनी का वर्क कल्चर, बोली- भारत में सुनने पड़ते ताने!Written by:Agency:Last Updated:November 22, 2026, 08:08 ISTजर्मनी में शाम 5 बजते ही ऑफिस खाली हो जाते हैं और कर्मचारी बिना किसी झिझक घर लौट जाते हैं. NRI महिला ने वहां के वर्क लाइफ बैलेंस की तारीफ करते हुए भारत के ऑफिस कल्चर से तुलना की. उनका वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर काम के घंटे और ऑफिस में देर तक रुकने की संस्कृति को लेकर बहस छिड़ गई. NRI महिला ने दिखाया शाम 5 बजे जर्मनी के ऑफिस का हाल(फोटो: Instagram-@sanashaikh_unfiltered)दुनिया के अलग-अलग देशों में काम करने का तरीका और ऑफिस कल्चर काफी अलग होता है. कहीं कर्मचारियों को देर रात तक ऑफिस में बैठना सामान्य माना जाता है, तो कहीं काम के घंटे खत्म होते ही लोग अपनी निजी जिंदगी को समय देने निकल पड़ते हैं. भारत में अक्सर ऑफिस से जल्दी निकलने वाले कर्मचारियों को लेकर सवाल उठाए जाते हैं, लेकिन कुछ देशों में समय पर घर जाना काम के प्रति जिम्मेदारी का ही हिस्सा माना जाता है. ऐसा ही एक उदाहरण जर्मनी का है, जहां कर्मचारियों के वर्क लाइफ बैलेंस को काफी अहमियत दी जाती है. हाल ही में जर्मनी के हैम्बर्ग में रहने वाली भारतीय महिला सना शेख ने वहां के ऑफिस कल्चर से जुड़ा अपना अनुभव शेयर किया है. उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. सना ने बताया कि जर्मनी में शाम 5 बजते ही ज्यादातर ऑफिस खाली हो जाते हैं. यहां लोग काम पूरा होने के बाद बिना किसी झिझक घर के लिए निकल जाते हैं. उनकी इस बात ने भारतीय ऑफिस कल्चर को लेकर एक नई चर्चा छेड़ दी है. शाम 5 बजे होते ही खाली हो जाते हैं ऑफिस सना शेख ने अपने इंस्टाग्राम @sanashaikh_unfiltered पर करीब 26 सेकंड का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह जर्मनी के ऑफिस कल्चर के बारे में बताती नजर आती हैं. उनके मुताबिक, यहां कुछ कर्मचारी शाम 4 बजे ही ऑफिस से निकलने लगते हैं, जबकि बाकी लोग भी अधिकतम 5 बजे तक अपनी सीट छोड़ देते हैं. इसके बाद ऑफिस में बहुत कम लोग नजर आते हैं. सना ने बताया कि जर्मनी में लोग सुबह करीब 8:30 से 9 बजे के बीच काम पर पहुंचते हैं और अपना काम पूरा करने के बाद तय समय पर घर लौट जाते हैं. यहां ऑफिस में देर तक बैठने को मेहनत का पैमाना नहीं माना जाता. कर्मचारी अपने काम के साथ-साथ निजी जिंदगी, परिवार और आराम के लिए भी समय निकालते हैं. यही बात उन्हें जर्मनी के वर्क कल्चर की सबसे अच्छी बात लगती है. 10 मिनट लेट हुई मीटिंग, खाली मिला पूरा ऑफिस सना ने अपने साथ हुई एक घटना का जिक्र करते हुए बताया कि हाल ही में उनकी एक मीटिंग शाम 5 बजे खत्म होनी थी, लेकिन मीटिंग करीब 10 मिनट देर से समाप्त हुई. जब वह मीटिंग के बाद वापस अपनी सीट पर पहुंचीं, तो वहां कोई भी कर्मचारी मौजूद नहीं था. सभी लोग उन्हें बिना बताए और बिना बॉय बोले ऑफिस से निकल चुके थे. सना के मुताबिक, जर्मनी में लोग अपने काम के घंटे पूरे होने के बाद घर जाने को लेकर किसी तरह का संकोच नहीं करते. अगर काम का समय खत्म हो गया है, तो वे सीधे घर निकल जाते हैं. उन्हें इस बात की चिंता नहीं होती कि ऑफिस में कोई दूसरा व्यक्ति अभी काम कर रहा है या बॉस क्या सोचेंगे. यही वजह है कि वहां वर्क लाइफ बैलेंस को बनाए रखना आसान लगता है. View this post on Instagram भारत में जल्दी निकलने पर सुनने पड़ते हैं ताने जर्मनी के ऑफिस कल्चर की तारीफ करते हुए सना ने भारत के कामकाज के माहौल से भी तुलना की. उन्होंने कहा कि भारत में अगर कोई कर्मचारी समय पर ऑफिस से निकल जाए, तो कई बार उसे ‘हॉफ डे ले रहे हो क्या?’ जैसे ताने सुनने पड़ते हैं. जबकि जर्मनी में काम के तय समय को पूरा करने के बाद घर जाना बिल्कुल सामान्य बात है. उनकी बात ने सोशल मीडिया पर भारतीय ऑफिस कल्चर को लेकर बहस शुरू कर दी है. कई लोगों का मानना है कि भारत में कुछ जगहों पर कर्मचारियों के काम को उनके ऑफिस में बिताए गए घंटों से आंकने की आदत है, जबकि काम की गुणवत्ता और समय पर उसे पूरा करना ज्यादा जरूरी होना चाहिए. Advertisementसोशल मीडिया पर लोगों ने भी साझा किए अपने अनुभव सना के वीडियो पर कई यूजर्स ने कमेंट करते हुए दूसरे देशों के ऑफिस कल्चर से जुड़े अपने अनुभव शेयर किए. एक यूजर ने बताया कि बेल्जियम में भी ऐसा ही माहौल देखने को मिलता है. उन्होंने लिखा कि एक बार वह शाम 5 बजे के बाद काम कर रहे थे, तभी उनके क्लाइंट ने आकर तुरंत लैपटॉप बंद करने के लिए कहा. यूजर के मुताबिक, यही असली कॉर्पोरेट कल्चर है. एक अन्य यूजर ने ब्रिटेन का अनुभव शेयर करते हुए लिखा कि वहां शाम 5 बजते ही सिक्योरिटी गार्ड कर्मचारियों को बिल्डिंग से बाहर निकाल देते हैं. एक यूजर ने मजाक में पूछा कि आखिर ऐसी नौकरियां आजकल मिलती कहां हैं?
वहीं, एक टिप्पणी में व्यंग्य करते हुए कहा गया कि भारत में भी रात 12 बजे के बाद ऐसा ही होता है. एक दूसरे यूजर ने तंज कसते हुए लिखा कि शायद इन लोगों का बचा हुआ काम भारत के कर्मचारी करते हैं. इन प्रतिक्रियाओं से साफ है कि सना का वीडियो सिर्फ जर्मनी के ऑफिस कल्चर तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसने भारत में काम के घंटे, कर्मचारियों की निजी जिंदगी और ऑफिस में देर तक रुकने की संस्कृति पर भी चर्चा शुरू कर दी है.About the Authorमैं निशांत कुमार, News18 Hindi में पत्रकार हूं. फिलहाल मैं यहां ऑफबीट सेक्शन में हूं. मुझे विदेश (इंटरनेशनल) से जुड़ी खबरों में भी गहरी रुचि है. खबरों से संबंधित किसी भी जानकारी या संपर्क के लिए आप मुझे इस ईमेल…न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए करें।Location :OtherFirst Published :November 22, 2026, 08:08 ISTऔर पढ़ें

