राष्ट्रवाणी: लॉन्च के 2 महीने बाद ही सस्ता हुआ आईफोन 18 प्रो, जानें अब कितनी रह गई कीमतलॉन्च के 2 महीने बाद ही सस्ता हुआ आईफोन 18 प्रो, जानें अब कितनी रह गई कीमतWritten by:Powered by :Last Updated:November 22, 2026, 07:37 ISTऐपल आईफोन 18 प्रो लॉन्च के करीब दो महीने बाद Vijay Sales पर डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है. फोन की कीमत 1,60,990 रुपये हो गई है, जबकि चुनिंदा बैंक कार्ड से 10,000 रुपये तक की एक्स्ट्रा छूट मिल सकती है. जानें आईफोन 18 प्रो का ऑफर, कीमत और आईफोन 17 प्रो के मुकाबले कौन-सा मॉडल खरीदना बेहतर रहेगा.ख़बरें फटाफटनया आईफोन खरीदने का मौका!
आईफोन 18 प्रो पर मिल रही सीधी छूट, बैंक ऑफर भी उपलब्धऐपल के लेटेस्ट प्रो आईफोन को खरीदने के लिए अब ग्राहकों को ज्यादा खर्च करने की जरूरत नहीं है. आईफोन 18 प्रो लॉन्च के करीब दो महीने बाद ही ऑनलाइन डिस्काउंट के साथ मिल रहा है. खास बात यह है कि इस डील का फायदा उठाने के लिए किसी बैंक कार्ड की जरूरत नहीं है. इसके ऊपर चुनिंदा बैंक कार्ड से एक्सट्रा छूट भी मिल सकती है, जिससे फोन की कीमत और कम हो जाएगी. अगर आप पुराने आईफोन से अपग्रेड करने या नया प्रो मॉडल खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो मौजूदा ऑफर आपके लिए फायदेमंद हो सकता है. आईफोन 18 प्रो की कीमत और ऑफर Vijay Sales पर आईफोन 18 प्रो फिलहाल 1,60,990 रुपये में मिल रहा है, जबकि इसकी असल कीमत 1,64,900 रुपये है. यानी बिना किसी बैंक ऑफर के सीधे 3,910 रुपये की छूट मिल रही है. Burgundy कलर को छोड़कर बाकी कलर ऑप्शन इस कीमत पर उपलब्ध हैं. Advertisementइसके अलावा, चुनिंदा बैंक क्रेडिट कार्ड से EMI और नॉन-EMI पेमेंट करने पर 10,000 रुपये तक की एक्सट्रा छूट मिल सकती है. यह ऑफर संबंधित प्लेटफॉर्म की शर्तों के अनुसार लागू होगा. आईफोन 18 प्रो या आईफोन 17 प्रो, कौन सा खरीदें?
आईफोन 18 प्रो उन लोगों के लिए बेहतर ऑप्शन हो सकता है, जिन्हें नया हार्डवेयर और ऐपल की लेटेस्ट टेक्नोलॉजी चाहिए और बजट की ज्यादा चिंता नहीं है. पिछले मॉडल आईफोन 17 प्रो के मुकाबले इसमें अपग्रेडेड चिप, छोटी Dynamic Island, बेहतर बैटरी लाइफ और वेरिएबल अपर्चर वाला नया मेन कैमरा मिलता है. हालांकि, हर किसी के लिए नया मॉडल खरीदना जरूरी नहीं है. अगर आपका बजट लिमिटेड है और इन अपग्रेड से आपके इस्तेमाल में बहुत ज्यादा फर्क नहीं पड़ता, तो आईफोन 17 प्रो भी एक अच्छा विकल्प बना रह सकता है. यह ऑफर में करीब 1.2 लाख रुपये में मिल रहा है, जिससे दोनों फोन की कीमत में अच्छा अंतर है.कमेंट करेंDisclaimer: Comments reflect users’ views, not News18’s. Please keep discussions respectful and constructive. Abusive, defamatory, or illegal comments will be removed. News18 may disable any comment at its discretion. By posting, you agree to our and .Loading comments…About the AuthorAfreen Afaq has started her career with Network 18 as a टेक Journalist, and has more than nine years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.ADD YOUR COMMENTLocation :Delhi,Delhi,DelhiFirst Published :November 22, 2026, 07:37 IST

