राष्ट्रवाणी: यूपी में बनने जा रहा एक और एक्सप्रेसवे, 42 गांव के 4000 किसान होंगे मालामालयूपी में बनने जा रहा एक और एक्सप्रेसवे, 42 गांव के 4000 किसान होंगे मालामाल, 4775 करोड़ में होगा तैयारWritten by:Last Updated:November 22, 2026, 07:42 ISTउत्तर प्रदेश में दो एक्सप्रेसवे को जोड़ने के लिए एक लिंक एक्सप्रेसवे बनने वाला है, जिसका नाम पूर्वांचल लिंक एक्सप्रेसवे है. इस एक्सप्रेसवे के बनने में 4775 करोड़ रुपये खर्च होंगे. वहीं इस एक्सप्रेसवे के बनने से करीब 42 गांव के 4000 किसान मालामाल होंगे. यह लिंक एक्सप्रेसवे आगरा-लखनऊ और पूर्वांचल एक्सप्रेसवे को आपस में जोड़ेगा.यूपी में बनेगा पूर्वांचल लिंक एक्सप्रेसवे (एआई)लखनऊः उत्तर प्रदेश में लगातार नए एक्सप्रेसवे और हाइवे का निर्माण किया जा रहा है. इसी कड़ी में एक एक्सप्रेसवे को दूसरे एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए कई लिंक एक्सप्रेसवे भी तैयार होने वाले हैं. ऐसा ही एक लिंक एक्सप्रेसवे यूपी में बनने जा रहा है. जिसका नाम पूर्वांचल लिंक एक्सप्रेसवे है. पूर्वांचल लिंक एक्सप्रेसवे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से जोड़ेगा. यह करीब 50 किलोमीटर का लंबा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे होगा. इस लिंक एक्सप्रेसवे के बनने से पश्चिमी यूपी आगरा और लखनऊ की तरफ से आने वाले वाहनों को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर सीधे पहुंचने की सुविधा मिलेगी. इस एक्सप्रेसवे के बनने में करीब 4 हजार 775 करोड़ रुपये खर्च होंगे. इसके बनने से करीब हजारों किसान मालामाल भी होंगे. पूर्वांचल लिंक एक्सप्रेसवे की खासियत प्राप्त जानकारी के मुताबिक यूपीईडा इस 51 किलोमीटर के लिंक एक्सप्रेसवे को तैयार करेगा. इसके बनने में 47775.84 करोड़ रुपये खर्च होंगे. शुरुआती दौर में एक्सप्रेसवे को 6 लेन बनाया जाएगा और फिर भविष्य में इसे 8 लेन तक विस्तार किया जा सकता है. इसपर चलने वाले वाहनों की स्पीड 120 किलोमीटर प्रति घंटा रखी जाएगी. साथ ही दोनों तरफ से 7 मीटर चौड़ी सर्विस रोड भी प्रस्तावित है. इसको बनने में करीब 3 साल लग सकते हैं. कहां-कहां से होकर गुजरेगा पूर्वांचल लिंक एक्सप्रेसवे प्राप्त जानकारी के मुताबिक यह लिंक एक्सप्रेसवे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के पास जलीयामऊ, मोहन के पास से शुरू होकर पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर रतियामऊ, गोसाईगंज के पास जुड़ेगा. इस प्रस्तावित कॉरिडोर में जो प्रमुख इलाके पड़ेंग, उनमें जलीयामऊ, मोहन क्षेत्र, पिपरसंड, बंथर,ा गौरा, गोसाईगंज और रतियामऊ शामिल है. कितने किसान होंगे मालामाल इस पूर्वांचल लिंक एक्सप्रेसवे के लिए लखनऊ के गांवों के किसानों की जमीन अधिग्रहित की जाएगी. करीब 42 गांव के 4000 किसानों से जमीन ली जाएगी. करीब 643.60 हेक्टेयर जमीन इस लिंक एक्सप्रेसवे के निर्माण के लिए अधिग्रहित की जाएगी. जिन गांवों के किसानों से जमीन ली जाएगी, उनमें अमावां, मवई-पड़ियाना, लोनहा, पिपरसंड, गढ़ी-चुनौटी, राम चौरा, अन्दपुर-ेदव, बंथरा-सिकंदरपुर, कुरौनी, नीवां, हुलासखेड़ा सहित कई गांव शामिल हैं. About the AuthorChief Sub EditorPrashant Rai is a digital journalist with over 9 years of experience in Hindi journalism, specializing in politics, crime, hyper-local reporting, and viral news. He currently serves as Chief Sub Editor at News1…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Lucknow,Uttar PradeshFirst Published :November 22, 2026, 07:42 ISTऔर पढ़ें
Trending
- अनिरुद्ध-काव्या के रिसेप्शन में अलग-अलग पहुंचे मुख्यमंत्री विजय और संगीता – राष्ट्रवाणी
- न ऑफिस का झंझट, न बॉस की किचकिच, इन 5 तरीकों से घर बैठे होगी बंपर कमाई, इस बड़े खुलासे से मचा हड़कंप – राष्ट्रवाणी
- अब गैस सिलेंडर की तरह बुक होगा खाद, 48 घंटे में मिलेगी यूरिया-डीएपी की डिलीवरी – राष्ट्रवाणी
- Pushkar Mela 2026: विदेशी आईं मुकाबला करने, जीत गईं देसी – राष्ट्रवाणी
- बच्चों की मालिश का सही समय क्या है? जानिए नहलाने से पहले या बाद में क्या है बेहतर? – राष्ट्रवाणी
- BGMI Air का प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू, गेम डाउनलोड करने पर मिलेंगे फ्री क्रेट कूपन और रिवार्ड – राष्ट्रवाणी
- रोज 3,000 लोगों को भर पेट फ्री नूडल्स खिला रहा ये रेस्टोरेंट, जानें लोकेशन ? – राष्ट्रवाणी
- Pushkar Fair: 4 लाख में बिका घोड़ा, दोगुनी हुई ऊंटों की आवक—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी

