राष्ट्रवाणी: सर्दियों में त्वचा का रूखापन कैसे करें दूर? आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया तरीकासर्दियों में त्वचा का रूखापन कैसे करें दूर? आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया आसान तरीकाReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 22, 2026, 07:14 ISTसर्दियों में त्वचा का रूखापन, खिंचाव और खुजली आपको भी परेशान करती है?
आयुर्वेदिक डॉक्टर चेतन शर्मा के अनुसार, सुबह खाली पेट गाय का देसी घी लेने और रात में एलोवेरा व नारियल तेल से मालिश करने से त्वचा को अंदरूनी और बाहरी पोषण मिल सकता है. जानिए सर्दियों में त्वचा की नमी बनाए रखने का आसान तरीका. फरीदाबाद: सर्दियों का मौसम शुरू होते ही त्वचा में रूखापन, खिंचाव और खुजली जैसी समस्याएं बढ़ने लगती हैं. कई लोग इससे बचने के लिए तरह-तरह की क्रीम और मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन बार-बार त्वचा का सूखना परेशानी का कारण बन जाता है. आयुर्वेद के अनुसार, सर्दियों में शरीर में वात बढ़ने से भी त्वचा में रूखापन आ सकता है. ऐसे में केवल बाहर से तेल या क्रीम लगाना ही काफी नहीं है, बल्कि शरीर को अंदर से पोषण देना भी जरूरी है. सर्वोदय हॉस्पिटल फरीदाबाद के आयुर्वेदिक डॉक्टर चेतन शर्मा ने बताया कि सर्दियों में त्वचा की नमी बनाए रखने के लिए अंदरूनी और बाहरी दोनों तरह से ऑयलिंग करना फायदेमंद हो सकता है. मौसम बदलते ही त्वचा में कम होने लगता है तेल का स्तर डॉक्टर चेतन शर्मा बताते हैं कि जब मौसम बदलता है और सर्दियों की शुरुआत होती है तो त्वचा में प्राकृतिक तेल का स्तर कम होने लगता है. इसकी वजह से स्किन पर ड्राईनेस दिखाई देने लगती है. आयुर्वेद में इसे वात बढ़ने से जोड़कर देखा जाता है. शरीर में वात बढ़ने के कारण रूखापन आने लगता है. इसलिए इस मौसम में त्वचा की देखभाल के लिए ऑयलिंग शुरू कर देनी चाहिए. सुबह घी का सेवन करने से मिलेगा अंदरूनी पोषण Advertisementडॉक्टर चेतन शर्मा बताते हैं कि त्वचा का रूखापन दूर करने के लिए सबसे पहले शरीर को अंदर से पोषण देने पर ध्यान देना चाहिए. इसे इंटरनल ऑयलेशन कहा जाता है. इसके लिए सुबह खाली पेट दो चम्मच गाय का देसी घी लेने की सलाह दी जाती है. इससे शरीर को अंदर से पोषण मिलता है और इंटरनल ऑयलेशन की प्रक्रिया शुरू होती है. हालांकि, घी का सेवन अपनी सेहत और खानपान की जरूरत के अनुसार ही करना चाहिए. एलोवेरा और नारियल तेल से करें शरीर की मालिश चेतन शर्मा बताते हैं कि जिन लोगों को सर्दियों में त्वचा के रूखेपन की समस्या ज्यादा रहती है, वे बाहरी ऑयलिंग पर भी ध्यान दे सकते हैं. इसके लिए घर में एलोवेरा और नारियल तेल का इस्तेमाल किया जा सकता है. रात को दोनों को मिलाकर पूरे शरीर पर मालिश करें. इससे त्वचा को बाहर से नमी और पोषण मिलता है. इसे एक्सटर्नल ऑयलेशन कहा जाता है. कुछ दिनों में रूखेपन से मिल सकती है राहत चेतन शर्मा बताते हैं कि शरीर को अंदरूनी और बाहरी दोनों तरह से पोषण देने पर ध्यान देना चाहिए. नियमित रूप से त्वचा की देखभाल करने से सर्दियों में होने वाले रूखेपन की परेशानी कम करने में मदद मिल सकती है. नारियल तेल त्वचा को नमी देने में भी मदद करता है. इसलिए ठंड के मौसम में त्वचा को नजरअंदाज करने के बजाय उसकी सही देखभाल करना जरूरी है.About the Authorविवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Faridabad,Faridabad,HaryanaFirst Published :November 22, 2026, 07:14 ISTऔर पढ़ें

