राष्ट्रवाणी: कार्तिक पूर्णिमा पर अपनी राशि अनुसार करें दान, मां लक्ष्मी की बरसेगी कृपा!Kartik Purnima Upay: कार्तिक पूर्णिमा पर अपनी राशि अनुसार करें दान, मां लक्ष्मी की बरसेगी कृपा!Reported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 22, 2026, 07:16 ISTKartik Purnima 2026: कार्तिक मास का विशेष धार्मिक महत्व माना गया है. इस पवित्र महीने का समापन कार्तिक पूर्णिमा के साथ होता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन राशि अनुसार दान पुण्य करने से विशेष पुण्य फल की प्राप्ति होती है. उज्जैन. कार्तिक मास की पूर्णिमा को सनातन धर्म में बेहद पुण्यदायी माना गया है. सालभर की सभी पूर्णिमाओं में इसका विशेष धार्मिक महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा-अर्चना के साथ चंद्रदेव की उपासना करने का भी विधान है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कार्तिक पूर्णिमा पर राशि के अनुसार दान करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है और धन-धान्य में वृद्धि होती है. साथ ही कुंडली में चंद्र दोष के अशुभ प्रभाव भी कम हो सकते हैं. वैदिक पंचांग के अनुसार, साल 2026 में कार्तिक पूर्णिमा 24 नवंबर, दिन मंगलवार को मनाई जाएगी. उदयातिथि के आधार पर इसी दिन स्नान, व्रत और दीपदान किया जाएगा. आइए उज्जैन के पंडित आनंद भारद्वाज से जानते हैं कि इस दिन सभी 12 राशियों के जातकों के लिए किन वस्तुओं का दान करना शुभ रहेगा. मेष- इस राशि के जातकों को मां लक्ष्मी का विशेष आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए खीर का दान करना चाहिए. ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होंगी और घर में सालभर सुख-समृद्धि का वास होगा. वृषभ- कार्तिक पूर्णिमा के दिन वृषभ राशि के जातकों को गरीबों को दही या घी का दान करना चाहिए. मिथुन- इस राशि के जातकों को व्यापार में अगर घाटा हो रहा है, तो उन्हें कार्तिक पूर्णिमा के दिन दूध या चावल का दान करना चाहिए. Advertisementकर्क- माता लक्ष्मी की असीम कृपा पाने के लिए कर्क राशि वालों को मिश्री युक्त दूध का दान करना चाहिए. इससे हर कार्य में सफलता मिलेगी. सिंह- इस राशि के जातकों को ग्रहों की बाधा दूर करनी हो, तो कार्तिक पूर्णिमा के दिन गुड़ का दान अवश्य करना चाहिए. ऐसा करने से ग्रहों की स्थिति मजबूत होगी. कन्या- इस राशि के जातकों को कार्तिक पूर्णिमा के दिन खीर का दान करना चाहिए. ऐसा करने से सालभर मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होगा. तुला- माता लक्ष्मी की असीम कृपा पाने के लिए तुला राशि के जातक दूध, चावल और घी का दान कर सकते हैं. ऐसा करने से लक्ष्मीनारायण प्रसन्न होंगे. वृश्चिक- आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है और ग्रह दोष हैं, तो वृश्चिक राशि के जातकों को कार्तिक पूर्णिमा के दिन लाल रंग की वस्तुओं का दान करना चाहिए. ऐसा करने से ग्रह दोष दूर होंगे. आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. धनु- इस राशि के जातक कार्तिक पूर्णिमा के दिन दाल का दान कर सकते हैं. इससे घर में सुख-समृद्धि का वास होगा. मकर- कार्तिक पूर्णिमा के दिन बहते हुए जल में अक्षत प्रवाहित करने से सभी प्रकार के दोषों से मुक्ति मिलेगी और आर्थिक लाभ होगा. कुंभ- इस राशि के जातक कार्तिक पूर्णिमा के दिन जरूरतमंद लोगों को भोजन का दान करें. इससे आर्थिक समस्याएं दूर होंगी. साथ ही मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होगा. मीन- इस राशि के जातकों को कार्तिक पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी की उपासना जरूर करनी चाहिए. साथ ही उन्हें ब्राह्मणों को भोजन कराया चाहिए. ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं.About the Authorराहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं.लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Ujjain,Madhya PradeshFirst Published :November 22, 2026, 07:16 ISTऔर पढ़ें
Trending
- अनिरुद्ध-काव्या के रिसेप्शन में अलग-अलग पहुंचे मुख्यमंत्री विजय और संगीता – राष्ट्रवाणी
- न ऑफिस का झंझट, न बॉस की किचकिच, इन 5 तरीकों से घर बैठे होगी बंपर कमाई, इस बड़े खुलासे से मचा हड़कंप – राष्ट्रवाणी
- अब गैस सिलेंडर की तरह बुक होगा खाद, 48 घंटे में मिलेगी यूरिया-डीएपी की डिलीवरी – राष्ट्रवाणी
- Pushkar Mela 2026: विदेशी आईं मुकाबला करने, जीत गईं देसी – राष्ट्रवाणी
- बच्चों की मालिश का सही समय क्या है? जानिए नहलाने से पहले या बाद में क्या है बेहतर? – राष्ट्रवाणी
- BGMI Air का प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू, गेम डाउनलोड करने पर मिलेंगे फ्री क्रेट कूपन और रिवार्ड – राष्ट्रवाणी
- रोज 3,000 लोगों को भर पेट फ्री नूडल्स खिला रहा ये रेस्टोरेंट, जानें लोकेशन ? – राष्ट्रवाणी
- Pushkar Fair: 4 लाख में बिका घोड़ा, दोगुनी हुई ऊंटों की आवक—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी

