राष्ट्रवाणी: सिंहस्थ से पहले शिप्रा होगी निर्मल, रामघाट से शुरू हुई 4 दिवसीय नदी परिक्रमासिंहस्थ से पहले शिप्रा को निर्मल बनाने संतों ने उठाया बीड़ा, रामघाट से शुरू हुई 4 दिवसीय नदी परिक्रमाReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 22, 2026, 07:25 ISTआगामी सिंहस्थ को देखते हुए मां शिप्रा की स्वच्छता और संरक्षण के लिए संत समाज ने पहल की है. शनिवार को रामघाट से चार दिवसीय शिप्रा परिक्रमा शुरू हुई. यात्रा में संतों ने नदी को प्रदूषण मुक्त बनाने, जल प्रवाह सुधारने और श्रद्धालुओं को जागरूक करने का संकल्प लिया. उज्जैन. आगामी सिंहस्थ में करोड़ों श्रद्धालुओं को मां शिप्रा के स्वच्छ जल में आस्था की डुबकी लगवाने की तैयारी अब संत समाज ने अपने स्तर पर शुरू कर दी है. नदी को प्रदूषण से मुक्त करने और उसके प्राकृतिक प्रवाह को बनाए रखने के उद्देश्य से संतों ने जन जागरण की पहल की है. इसी कड़ी में शनिवार सुबह धर्मनगरी उज्जैन के रामघाट से संपूर्ण शिप्रा प्रदक्षिणा यात्रा का आगाज हुआ. चार दिनों तक चलने वाली इस यात्रा के जरिए संत न केवल नदी के धार्मिक महत्व को जन-जन तक पहुंचाएंगे, बल्कि उसके संरक्षण के लिए लोगों को जागरूक भी करेंगे. त्रिशूल शिवगण वाहिनी के नेतृत्व में आयोजित इस यात्रा में विभिन्न अखाड़ों के साधु-संत, महंत, महामंडलेश्वर और बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए. ज्योतिष पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज भी वर्चुअल माध्यम से यात्रा से जुड़े. उन्होंने संतों और श्रद्धालुओं को आशीर्वाद देते हुए इस पहल को धर्म और प्रकृति संरक्षण से जुड़ा महत्वपूर्ण प्रयास बताया. पूजन के बाद नदी के उद्गम स्थल की ओर बढ़े संत रामघाट पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मां शिप्रा का पूजन किया गया. इसके बाद संतों के आशीर्वचन के बीच यात्रा रवाना हुई. पहले दिन का पड़ाव ग्राम बोलासा के देवलघाट में निर्धारित किया गया है. यहां से यात्रा शिप्रा और दकना खेड़ी होते हुए नदी के उद्गम स्थल उज्जैनी स्थित केवड़ेश्वर धाम पहुंचेगी. यहां रात्रि विश्राम के बाद आगे के पड़ाव तय किए जाएंगे. यात्रा गंभीर और चंबल नदी के संगम स्थल तक पहुंचेगी. इसके बाद 24 नवंबर को शाम करीब 5 बजे रामघाट पर इसका समापन होगा. संतों ने उठाया शिप्रा को प्रदूषण मुक्त करने का मुद्दा यात्रा में शामिल संतों का कहना है कि मां शिप्रा उज्जैन की पहचान और करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है. ऐसे में सिंहस्थ जैसे विशाल धार्मिक आयोजन से पहले नदी का स्वच्छ और अविरल होना बेहद जरूरी है. श्रद्धालुओं को दूसरे जल स्रोतों के बजाय मां शिप्रा के जल में ही स्नान करने का अवसर मिले, इसके लिए सरकार और प्रशासन को अभी से प्रभावी कदम उठाने चाहिए. संतों ने नदी में मिलने वाले प्रदूषित पानी को रोकने और जल की गुणवत्ता सुधारने की जरूरत पर जोर दिया. Advertisementघाटों पर श्रमदान से लेकर 5100 दीपों का दीपदान त्रिशूळ पाणी आदित्य नागर ने बताया कि चार दिवसीय यात्रा के दौरान अलग-अलग घाटों पर शिप्रा पूजन, चुनरी अर्पण, स्वच्छता अभियान, श्रमदान, पौधरोपण और धर्म चेतना सभाएं आयोजित की जाएगी. समापन अवसर पर रामघाट पर 5100 दीप प्रज्वलित कर दीपदान किया जाएगा. इसके साथ ही श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे दीपक नदी में प्रवाहित करने के बजाय घाट पर ही रखें, ताकि नदी के जलीय जीवों और पर्यावरण को किसी प्रकार का नुकसान न पहुंचे. इस पहल के जरिए संत समाज ने सिंहस्थ से पहले शिप्रा संरक्षण को जन आंदोलन बनाने का संदेश दिया है.About the AuthorWith more than 6 years of experience in journalism, I have been associated with Network18 since 2023. Currently, I am working as a Content Editor at News 18. I primarily cover Madhya Pradesh, Chhattisgarh hard … पढ़ने के लिए क्लिक करें| लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Ujjain,Madhya PradeshFirst Published :November 22, 2026, 07:25 ISTऔर पढ़ें
Trending
- अनिरुद्ध-काव्या के रिसेप्शन में अलग-अलग पहुंचे मुख्यमंत्री विजय और संगीता – राष्ट्रवाणी
- न ऑफिस का झंझट, न बॉस की किचकिच, इन 5 तरीकों से घर बैठे होगी बंपर कमाई, इस बड़े खुलासे से मचा हड़कंप – राष्ट्रवाणी
- अब गैस सिलेंडर की तरह बुक होगा खाद, 48 घंटे में मिलेगी यूरिया-डीएपी की डिलीवरी – राष्ट्रवाणी
- Pushkar Mela 2026: विदेशी आईं मुकाबला करने, जीत गईं देसी – राष्ट्रवाणी
- बच्चों की मालिश का सही समय क्या है? जानिए नहलाने से पहले या बाद में क्या है बेहतर? – राष्ट्रवाणी
- BGMI Air का प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू, गेम डाउनलोड करने पर मिलेंगे फ्री क्रेट कूपन और रिवार्ड – राष्ट्रवाणी
- रोज 3,000 लोगों को भर पेट फ्री नूडल्स खिला रहा ये रेस्टोरेंट, जानें लोकेशन ? – राष्ट्रवाणी
- Pushkar Fair: 4 लाख में बिका घोड़ा, दोगुनी हुई ऊंटों की आवक—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी

