राष्ट्रवाणी: बैकुंठ चतुर्दशी पर जरूर करें ये खास उपाय, धन-संपत्ति में होगी वृद्धिVaikuntha Chaturdashi: बैकुंठ चतुर्दशी पर जरूर करें ये खास उपाय, धन-संपत्ति में होगी वृद्धि, बढ़ेगा मान-सम्मानReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 22, 2026, 07:10 ISTVaikuntha Chaturdashi 2026: कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी को यह पर्व मनाया जाता है. यह पावन तिथि भगवान विष्णु और महादेव की आराधना के लिए समर्पित है. मान्यता है कि इस दिन पूजा करने से मोक्ष और पुण्य की प्राप्ति होती है. उज्जैन. हिंदू धर्म में कार्तिक मास को भगवान विष्णु की आराधना के लिए बेहद पवित्र माना गया है. अब यह महीना अपने समापन की ओर बढ़ रहा है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दौरान सच्चे मन से श्रीहरि की पूजा करने वाले भक्तों पर उनकी विशेष कृपा बनी रहती है. कार्तिक मास में एक ऐसा भी खास दिन आता है, जब भगवान विष्णु के साथ महादेव की आराधना का विधान है. इसे बैकुंठ चतुर्दशी के नाम से जाना जाता है. मान्यता है कि इस दिन विधि-विधान से शिव और विष्णु की पूजा करने से बैकुंठ धाम की प्राप्ति होती है. साथ ही जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है. आइए उज्जैन के ज्योतिषाचार्य आनंद भारद्वाज से जानते हैं बैकुंठ चतुर्दशी की सही तिथि और इस दिन किए जाने वाले विशेष उपाय. कब मनाई जाएगी बैकुंठ चतुर्दशी?
वैदिक पंचांग के अनुसार, इस साल 23 नवंबर 2026, सोमवार को बैकुंठ चतुर्दशी का व्रत रखा जाएगा. इस दिन मध्य रात्रि में भगवान विष्णु की पूजा और सुबह में भगवान शिव की आराधना करने का विधान है. मान्यता है कि बैकुंठ चतुर्दशी के दिन भगवान विष्णु ने खुद भगवान शिव की उपासना की थी, जिससे यह तिथि और भी विशेष बन जाती है. जरूर करें ये उपाय बैकुंठ चतुर्दशी के पावन अवसर पर भगवान शिव का आशीर्वाद पाने के लिए विधि-विधान से उनकी पूजा-अर्चना करें. इस दिन सुबह स्नान के बाद शिवलिंग पर गंगाजल अर्पित कर अभिषेक करें. इसके साथ ही भगवान भोलेनाथ को राम नाम लिखे हुए बेलपत्र चढ़ाएं. मान्यता है कि ऐसा करना बेहद शुभ फलदायी होता है. इसके अलावा दूध, दही, घी, शहद और शक्कर से पंचामृत तैयार कर शिवलिंग का अभिषेक करें और सुख-समृद्धि की कामना करें. Advertisementहिंदू धर्म में बैकुंठ चतुर्दशी का विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है. मान्यता है कि साल में केवल इसी दिन भगवान शिव को तुलसी दल अर्पित किया जाता है. इस दिन शिवलिंग पर तुलसी चढ़ाना बेहद शुभ फलदायी माना गया है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, यह परंपरा भगवान विष्णु और महादेव के अद्भुत मिलन का प्रतीक है. इसके अलावा इस पावन अवसर पर शिवलिंग पर कमल का फूल चढ़ाने से भोलेनाथ की कृपा प्राप्त होती है और भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं. चतुर्दशी पूजा विधि बैकुंठ चतुर्दशी के दिन सुबह सूर्योदय से पहले उठकर स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र पहनें, इसके बाद भगवान विष्णु और महादेव का स्मरण करते हुए व्रत का संकल्प लें. पूजा के लिए एक चौकी पर दोनों देवताओं की प्रतिमा स्थापित करें. भगवान विष्णु को कमल पुष्प और शिवजी को बेलपत्र अर्पित करें. इसके बाद विधि-विधान से पूजा करते हुए मंत्रों का जाप करें. घी का दीपक जलाकर व्रत कथा पढ़ें. अंत में हरि-हर की आरती करें और श्रद्धानुसार जरूरतमंदों को दान-दक्षिणा दें.About the AuthorWith more than 6 years of experience in journalism, I have been associated with Network18 since 2023. Currently, I am working as a Content Editor at News 18. I primarily cover Madhya Pradesh, Chhattisgarh hard …लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Ujjain,Madhya PradeshFirst Published :November 22, 2026, 07:10 ISTऔर पढ़ें

