राष्ट्रवाणी: रात 1 बजे काल बनकर खड़ा था ट्रक, महाराष्ट्र के एक ही परिवार के 9 की मौतRoad Accident: कहीं ट्रक ने उजाड़ा परिवार, कहीं बस बनी काल, राजस्थान में दो हादसों में 12 की मौत, 26 घायलReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 22, 2026, 07:47 ISTRajasthan Road Accident: राजस्थान में देर रात दो बड़े सड़क हादसों ने कोहराम मचा दिया. कोटा-उदयपुर और जोधपुर-जैसलमेर हाईवे पर हुए हादसों में 12 लोगों की मौत की सूचना है, जबकि करीब 26 लोग घायल हुए हैं. कोटा में खाटूश्यामजी के दर्शन कर महाराष्ट्र लौट रहा एक परिवार हादसे का शिकार हो गया. शंभूपुरा गांव के पास तेज रफ्तार क्रूजर सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी. हादसे में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 लोग घायल हुए हैं. वहीं, जोधपुर-जैसलमेर हाईवे पर देचू थाना क्षेत्र के मंडला कलां के पास यात्रियों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई. बस में गुजरात के यात्री सवार थे, जो रामदेवरा दर्शन कर जोधपुर लौट रहे थे. हादसे में 3 यात्रियों की मौत की सूचना है और करीब 20 लोग घायल हुए हैं. दोनों घटनाओं के बाद पुलिस और प्रशासन की टीमें राहत एवं बचाव कार्य में जुट गईं. घायलों का कोटा और जोधपुर के अस्पतालों में उपचार जारी है.कोटा-उदयपुर और जोधपुर-जैसलमेर हाईवे पर हुए हादसों में 12 लोगों की मौत कोटा/ जोधपुर. राजस्थान में देर रात दो अलग-अलग सड़क हादसों ने 12 परिवारों की खुशियां छीन लीं. कोटा-उदयपुर और जोधपुर-जैसलमेर हाईवे पर हुए इन हादसों में कुल 12 लोगों की मौत हो गई है, जबकि करीब 26 लोग घायल हुए हैं. कोटा में खाटूश्यामजी के दर्शन कर महाराष्ट्र लौट रहा एक परिवार हादसे का शिकार हो गया. तेज रफ्तार क्रूजर सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी. हादसे में एक ही परिवार के 9 लोगों की जान चली गई और 6 लोग घायल हो गए. वहीं, जोधपुर-जैसलमेर हाईवे पर देचू थाना क्षेत्र के मंडला कलां के पास यात्रियों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस हादसे में 3 यात्रियों की मौत की सूचना है, जबकि करीब 20 यात्री घायल हुए हैं. बस में सवार सभी यात्री गुजरात के बताए जा रहे हैं, जो रामदेवरा के दर्शन कर जोधपुर लौट रहे थे. दोनों हादसों के बाद पुलिस और प्रशासन की टीमें राहत एवं बचाव कार्य में जुट गईं. घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है. कोटा में खड़े ट्रक में घुसी क्रूजर, महाराष्ट्र के एक परिवार के 9 लोगों की मौत कोटा-उदयपुर हाईवे पर शंभूपुरा गांव के पास रविवार देर रात करीब 1 बजे भीषण सड़क हादसा हुआ. खाटूश्यामजी के दर्शन कर महाराष्ट्र लौट रहा एक परिवार क्रूजर गाड़ी में सवार था. इसी दौरान तेज रफ्तार क्रूजर सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. हादसे में 9 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 6 लोग घायल हो गए. मृतकों की पहचान ऊषा बाई, सुशीला, कैलाश, सांवी, सज्जन, अनीता, जाह्नवी, बाबूलाल और माधवी के रूप में हुई है. क्रूजर में एक ही परिवार के करीब 14 से 15 लोग सवार थे. Advertisementसभी मृतक महाराष्ट्र के रहने वाले थे. घायलों को कोटा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है. देर रात कोटा सिटी एसपी तेजस्विनी गौतम भी अस्पताल पहुंचीं और घायलों का हाल जाना. अतिरिक्त जिला कलेक्टर राजेश जोशी और पुलिस अधिकारियों ने भी घटनाक्रम की जानकारी ली. शुरुआती तौर पर ड्राइवर को नींद की झपकी आने से हादसा होने की आशंका जताई जा रही है. पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है. जोधपुर-जैसलमेर हाईवे पर बस हादसा, 3 यात्रियों की मौत और 20 घायल दूसरा भीषण हादसा जोधपुर-जैसलमेर हाईवे पर देचू थाना क्षेत्र के मंडला कलां के पास हुआ. यहां देर रात यात्रियों से भरी एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई. हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दुर्घटना में 3 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि करीब 20 यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं. बस में सवार सभी यात्री गुजरात के बताए जा रहे हैं. ये लोग रामदेवरा में बाबा रामदेव के दर्शन करने के बाद जोधपुर लौट रहे थे. हादसे की सूचना मिलते ही मंडला कलां और देचू थाना पुलिस मौके पर पहुंची. स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया. सभी घायलों को देचू उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार दिया गया. इनमें से 15 गंभीर घायलों को बेहतर उपचार के लिए जोधपुर रेफर किया गया. मृतकों के शव देचू उपजिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए गए हैं. एमडीएम अस्पताल में अलर्ट, अधीक्षक ने संभाली कमान बस हादसे में घायल यात्रियों को जोधपुर के एमडीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है. देर रात बड़ी संख्या में घायलों के पहुंचने के बाद अस्पताल प्रशासन अलर्ट हो गया. अस्पताल अधीक्षक विकास राजपुरोहित स्वयं उपचार व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं. घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए चिकित्सकों और मेडिकल स्टाफ को मुस्तैद किया गया है. दोनों हादसों के बाद प्रभावित परिवारों में मातम पसरा हुआ है.About the Author Content Producerदीपरंजन सिंह लगभग एक दशक से पत्रकारिता के फिल्ड से जुड़े हुए हैं. वह अभी न्यूज18 हिंदी के राजस्थान डिजिटल डेस्क से जुड़े हैं, जहां वे बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले लगभग एक दशक से सक्रिय पत…न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए करें।
राजस्थान की ताजा खबरें पढ़ने के लिए |Location :Kota,RajasthanFirst Published :November 22, 2026, 07:11 ISTऔर पढ़ें

