राष्ट्रवाणी (राजनांदगांव ब्यूरो): प्रतिनिधि, राजनांदगांव। जिला मुख्यालय से लगे भर्रेगांव में रविवार सुबह हुए हादसे में घर की छत ढहने से मलबे में दबकर एक मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान भर्रेगांव निवासी संतोष यादव (52 वर्ष) के रूप में हुई है।
वह अपने घर में छज्जे और छत का निर्माण कार्य कर रहा था, तभी अचानक छत भरभराकर उसके ऊपर गिर गई और वह भारी मलबे के नीचे दब गया। सूचना मिलने पर पहुंची सुरगी पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने करीब दो घंटे तक बचाव अभियान चलाकर उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। निर्माण कार्य के दौरान ढही छत जानकारी के अनुसार, संतोष यादव रविवार सुबह करीब नौ से 10 बजे के बीच अपने मकान में मरम्मत और निर्माण कार्य कर रहा था।
इसी दौरान छत का एक बड़ा हिस्सा अचानक कमजोर होकर ढह गया और संतोष को संभलने तक का मौका नहीं मिला। छत गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर दौड़े और पुलिस को घटना की सूचना दी।

