राष्ट्रवाणी: 9 डिग्री तक लुढ़केगा पारा, विजिबिलिटी रह जाएगी 50 मीटर, 5 राज्यों में अलर्ट9 डिग्री तक लुढ़कने वाला है पारा, विजिबिलिटी रह जाएगी 50 मीटर, 5 राज्यों के लिए IMD का कंपाने वाली ठंड का अलर्टWritten by:Agency:Last Updated:November 22, 2026, 16:06 ISTKal Ka Mausam 23 November: मौसम विभाग ने दावा किया है कि दिल्ली-एनसीआर के शहरों में अगले सप्ताह पारा गिरकर 9 से 11 डिग्री के बीच पहुंच सकता है. कल का मौसम विजिबिलिटी के लिहाज से भी अहम है. पंजाब, हिमाचल और ओडिशा में विजिबिलिटी 50 से 100 मीटर तक सिमट सकती है. तेजी से बढ़ती ठंड के बीच वक्त आ गया है जब लोग पहले से खुद को इसके लिए तैयार कर लें.उत्तर भारत में ठंड लगातार बढ़ती जा रही है. (File Photo/PTI)नई दिल्ली. उत्तर भारत में ठंड अब तेजी से अपने तेवर दिखाने लगी है. सुबह-शाम की सिहरन लोगों को परेशान कर रही है. मौसम विभाग यानी आईएमडी की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक आने वाले दिनों में ठंड का असर और गहरा हो सकता है. राजधानी दिल्ली में अगले सप्ताह न्यूनतम तापमान लुढ़ककर 9 डिग्री तक पहुंच सकता है. इसका साफ मतलब है कि सुबह और शाम की ठिठुरन काफी ज्यादा बढ़ने वाली है. ठंड के साथ-साथ विजिबिलिटीभी तेजी से गिर रही है. पंजाब से लेकर हिमाचल और ओडिशा के कुछ हिस्सों में विजिबिलिटीगिरकर 50 से 100 मीटर तक सिमटती नजर आ रही है. सड़क पर वाहन लेकर निकलने वाले लोगों को थोड़ा संभलकर वाहन चलाने की सलाह दी गई है. दिल्ली में कल मौसम कैसा रहेगा राजधानी दिल्ली में कल यानी 23 नवंबर को अधिकतम पारा 24 से 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 से 13 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है. सुबह के वक्त कुछ इलाकों में धुंध या हल्का कोहरा दिख सकता है जबकि दिन में आसमान मुख्यतः साफ रहेगा. 26 नवंबर तक तापमान 9 से 11 डिग्री तक लुढक सकता है. सुबह-शाम की ठंड बढ़ने वाली है. पंजाब में कल मौसम कैसा रहेगा पंजाब में सुबह-शाम की ठंड अब साफ महसूस होने लगी है और कोहरे का असर भी यात्रा पर दिख रहा है. मौसम विभाग के मुताबिक कल प्रदेश में बारिश के आसार नहीं हैं और मौसम ड्राय रहेगा. अमृतसर जैसे इलाकों में कम विजिबिलिटी के बीच सुबह के समय न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री और अधिकतम पारा 24 से 26 डिग्री के आसपास रह सकता है. Advertisementहिमाचल प्रदेश में कल मौसम कैसा रहेगा पहाड़ी राज्य हिामचल प्रदेश में ठंडी हवाओं के साथ सर्दी का जोर बढ़ रहा है और सुंदरनगर जैसे क्षेत्रों में विजिबिलिटी घटने से कोहरे का असर दिखा है. कल प्रदेश में मौसम ड्राय रहने की उम्मीद है, लेकिन रात और सुबह के वक्त ठिठुरन काफी महसूस होगी. कल अधिकतम तापमान 18 से 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 5 से 9 डिग्री के बीच रहने की संभावना है. यूपी में कल मौसम कैसा रहेगा यूपी में मौसम कल मिला-जुला रुख दिख रहा है और पूर्वी हिस्सों में कोहरे के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई गई है. कल प्रदेश के कई इलाकों में सुबह कोहरा परेशान कर सकता है और ठंड का असर बढ़ेगा. कल अधिकतम तापमान 24 से 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 से 13 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है. बिहार में कल मौसम कैसा रहेगा बिहार में सुबह के समय कोहरे की चादर से सड़क और रेल आवाजाही पर असर पड़ सकता है. मौसम के बदलते मिजाज के बीच कल राज्य में मौसम ड्राय रह सकता है, हालांकि सुबह कोहरे के चलते ठंड महसूस होगी. कल अधिकतम तापमान 24 से 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 से 14 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है.About the AuthorChief Sub Editor पत्रकारिता में 16 वर्षों से अधिक का सुदीर्घ अनुभव रखने वाले संदीप गुप्ता वर्तमान में News18 इंडिया में बतौर चीफ सब-एडिटर होम पेज पर जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. जटिल और सामरिक विषयों को बेहद सरल भाषा में पाठकों त…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Delhi,Delhi,DelhiFirst Published :November 22, 2026, 15:45 ISTऔर पढ़ें
Trending
- घर की सूखी तुलसी को करें फिर से हरा-भरा, जानें पानी, धूप और खाद का सही संतुलन—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- Pushkar Mela: राजस्थान कुश्ती संघ की पहल, पहली बार पुष्कर मेले में होगा दंगल—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी
- 9 डिग्री तक लुढ़केगा पारा, विजिबिलिटी रह जाएगी 50 मीटर, 5 राज्यों में अलर्ट, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- मुश्किल वक्त में शरद कपूर के सपोर्ट में उतरीं त्रिधा चौधरी, हिम्मत की तारीफ – राष्ट्रवाणी
- प्रधानमंत्री बालेन पहुंचे दिल्ली, चीन से दोस्ती बढ़ा रहा था नेपाल, भारत ने कैसे पलटा गेम – राष्ट्रवाणी
- अनंत सिंह बेटी की शादी से पहले क्यों हुए दुखी? बोले- तैयारी पर फिर गया पानी – राष्ट्रवाणी
- बीकानेर की झील पर विदेशी मेहमानों का डेरा, 20 हजार कुरजां की एक साथ उड़ान, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- कौन हैं अयोध्या के नए DSP सुजीत कुमार दुबे? जानें लखनऊ से अयोध्या तक का सफर – राष्ट्रवाणी

