राष्ट्रवाणी: अब गंजेपन का तोड़ निकालेंगे वैज्ञानिक, पता लगा ली बाल झड़ने की असली वजहक्यों झड़ते हैं सिर के बाल? वैज्ञानिकों ने खोजी गंजेपन की वो वजह जो अब तक अनदेखी थीWritten by:Last Updated:November 22, 2026, 15:47 ISTचीन के वैज्ञानिकों की नई रिसर्च के मुताबिक बालों की जड़ के चारों ओर मौजूद कनेक्टिव टिश्यू शीथ का सिकुड़ना गंजेपन की प्रमुख वजह है. इस सिकुड़न को रोककर बाल झड़ने की समस्या का नया इलाज संभव हो सकता है.वैज्ञानिकों ने बाल झड़ने का तरीका खोज निकाला है. (फोटो-pixabay-एआई)सिर के बाल झड़ रहे हों और ज्यादातर डॉक्टर इसके लिए टेस्टोस्टेरोन और DHT हार्मोन को जिम्मेदार बताते हैं. ऐसा इसलिए क्यों कि अब तक गंजेपन को समझने के लिए जितनी भी रिसर्च हुईं उनमें फोकस इन्हीं दो हार्मोन पर रहा है. हालांकि अब वैज्ञानिकों ने रिसर्च को आगे बढ़ाया है और गंजेपन का असली तोड़ खोजने का दावा किया है. यह रिसर्च नेचर कम्युनिकेशन में प्रशांत किया गया जो चीन के वैज्ञानिकों ने की है. रिसर्च के मुताबिक बालों की जड़ को चारों तरफ से घेर कर रखने वाली एक खास संरचना का सिकुड़ना बाल झड़ने की प्रमुख वजह हो सकता है. दरअसल ये उन सेल्स को नुकसान पहुंचाता है जो नए बाल उगाने में अहम भूमिका निभाते हैं. वैज्ञानिकों ने इस सिकुड़न को रोककर बालों में बढ़ोतरी देखी है. वैज्ञनिकों का मानना है कि इससे गंजेपन के इलाज का नया रास्ता खुल सकता है. वैज्ञानिकों ने आखिर क्या खोजा?
इसी साल फरवरी में हुई रिसर्च में वैज्ञानिकों ने एंड्रोजेनेटिक एलोपेसिया यानी गंजेपन पर रिसर्च की. इसमें वैज्ञानिकों ने पाया कि गंजेपन से सिर की जो त्वचा प्रभावित हो रही है उसके चारों ओर मौजूद कनेक्टिव टिश्यू शीथ जरूरत से ज्यादा सिकुड़ रही है. यह असल मे वो टिश्यू होते हैं जो स्किन के अंदर बालों की जड़ के चारों ओर होते हैं. इसमें सेल्स भी होते हैं, जिनके सिकुड़ने की क्षमता होती है. वैज्ञानिकों के मुताबिक, जब यह संरचना जरूरत से ज्यादा सिकुड़ती है तो बालों की जड़ के भीतर मैकेनिकल दबाव बढ़ता है. आखिर क्या करते हैं ये टिश्यू बाल के कई महत्वपूर्ण हिस्से होते हैं. ये जिससे निकलते हैं उसे ही जड़ यानी फॉलिकल कहते हैं. ये सिर्फ बाल को त्वचा से जोड़कर रखने का काम नहीं करता बल्कि नए बाल बनाने और उनकी बढ़ोतरी को भी कंट्रोल करता है. इनमें पहला डर्मल पैपिला है जो बालों की जड़ के निचले हिस्से में मौजूद होता है. यह सेल्स को संकेत देकर बालों की बढ़ोतरी करता है. दूसरा हिस्सा हेयर मैट्रिक्स होता है जहां सेल्स तेजी से विभाजित होती हैं. तीसरा हिस्सा होता है आउट रूट शीथ जो फॉलिकल की बाहरी कोशिकीय परत होती है. इसके अंडर होती है कनेक्टिव टिश्यू शीथ जो फॉलिकल की बाहरी परत होती है. यह बालों को सहारा देती है. हेयर फॉलिकल ऐसे होते हैं. (फोटो-एआई ) कैसे मरने लगती हैं बाल बनाने वाली कोशिकाएं?
Advertisementरिसर्च के मुताबिक आसपास पड़ने वाले दबाव या खिंचाव का असर CTS पर पड़ता है. दरअसल इस दबाव की वजह से PIEZO1 चैनल एक्टिव होता है और इसके अंदर कैल्शियम आयन बढ़ता है. इससे सेल्स के खत्म होने का खतरा बढ़ जाता है. इससे बाल बनाने वाली सेल्स कम हो जाती हैं और नए बाल उगना बंद हो जाते हैं. फिर DHT हार्मोन का क्या काम है?
वैज्ञानिकों के मन में ये सवाल था कि अगर ये टिश्यू ही बाल झड़ने का कारण है तो DHT यानी डाइहाइड्राइ टेस्टोस्टेरोन हार्मोन का काम क्या है. वैज्ञानिकों के मुताबिक जिन पुरुषों की बालों की जड़ें जेनेटिक तौर पर DHT के प्रति संवेदनशील होती हैं उनके यह हार्मोन हेयर फॉलिकल को छोटा कर सकता है. इसे हेयर फॉलिकल मिनिएचराइजेशन कहते हैं. कई बार ये हार्मोन ही CTS कोशिकाओं में सिकुड़न बढ़ा सकता है. वैज्ञानिकों ने कैसे किया प्रयोग और क्या नतीजे मिले?
वैज्ञानिकों ने इस रिसर्च के लिए सिर्फ जानवरों का नहीं बल्कि इंसानों के बालों के फॉलिकल का भी अध्ययन किया. इसमें उन्होंने गंजेपन से प्रभावित पुरुषों के सिर के आगे और पीछे के हिस्सों से बालों के फॉलिकल लिए. उन्होंने सिंगल सेल RNA सीक्वेंसिंग और स्पेशियल ट्रांसक्रिप्टोमिक्स की मदद से इनका अध्ययन किया. इसके बाद बालों के फॉलिकल को लैब में कल्चर किया और मेथाकोलिन केमिकल से CTS की सिकुड़न बढ़ाई. इससे बालों की वृद्धि प्रभावित हुई. धीरे-धीरे ग्रोथ बिल्कुल खत्म हो गई. क्या गंजेपन का इलाज को सकेगा?
वैज्ञानिकों ने इइस सिकुड़न को रोकने की कोशिश की. ऐसा करने से सिकुड़न कम हुई और बालों के फॉलिकल में सुधार देखा गया. वैज्ञानिकों ने यह भी पाया कि इस टिश्यू की सिकुड़न को रोककर बाल झड़ना कम किया जा सकता है. वैज्ञानिकों ने ये प्रयोग ML-7 से किया था. इसकी तुलना उन्होंने मिनॉक्सिडिल से की. यह बाल झड़ने की समस्या में इस्तेमाल होने वाली एक स्थापित दवा है. प्रयोगों में ML-7 के इस्तेमाल से फॉलिकल में बढ़ोतरी हुई. वैज्ञानिकों ने इंसानी बालों के फॉलिकल को ह्यूमन सेल्स वाले चूहों में भी प्रत्यारोपित किया, जिसमें सुधार के संकेत मिले हैं. About the AuthorDeputy News Editor मैं इस समय News18 App टीम का हिस्सा हूं. इससे पहले मैंने, , हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में काम किया है. साथ ही टाइम्स नाउ, जागरण और टीवी9 भारतवर्ष की वेबसाइट में राजनीति, इतिहास, शिक्षा, साहित्…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :DelhiFirst Published :November 22, 2026, 15:44 ISTऔर पढ़ें

