राष्ट्रवाणी: झांसी में मुठभेड़, बच्चे समेत 15 लाख लेकर भागे दो बदमाशों को लगी गोलीझांसी में पुलिस मुठभेड़, स्कॉर्पियो से बच्चा समेत 15 लाख कैश लेकर भागा था शातिर, दो बदमाशों को लगी गोलीReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 22, 2026, 15:42 ISTJhansi Police Encounter: झांसी के गुरसराय थाना क्षेत्र में छह साल के बच्चे को स्कॉर्पियो सहित लेकर फरार हुए चालक को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की पहचान आशीष के रूप में हुई है. वह गाड़ी में रखे 15 लाख रुपये नकद और मालिक की पत्नी का मोबाइल फोन लेकर फरार हो गया था. पुलिस ने उसके साथी विशाल को भी गिरफ्तार किया है.jhansi newsJhansi: उत्तरप्रदेश के झांसी के गुरसराय थाना क्षेत्र में छह साल के बच्चे को स्कॉर्पियो सहित लेकर फरार हुए चालक को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की पहचान आशीष के रूप में हुई है. वह गाड़ी में रखे 15 लाख रुपये नकद और मालिक की पत्नी का मोबाइल फोन लेकर फरार हो गया था. पुलिस ने उसके साथी विशाल को भी गिरफ्तार किया है. मुठभेड़ के दौरान दोनों के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया. दोनों का पुलिस अभिरक्षा में इलाज कराया जा रहा है. बताया गया कि 10 नवंबर को अनुराग सिंह अपनी स्कॉर्पियो में डीजल भरवाने के लिए रुके थे. इसी दौरान उनका चालक छह वर्षीय बच्चे सहित गाड़ी लेकर फरार हो गया था. सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर स्कॉर्पियो और बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया था, लेकिन चालक गाड़ी में रखे 15 लाख रुपये और अनुराग सिंह की पत्नी का मोबाइल फोन लेकर भाग निकला था. पुलिस उसके पीछे लगी हुई थी. वह बार-बार अपना लोकेशन बदल रहा था. पुलिस पर की फायरिंंग मामले को लेकर एसएसपी झांसी के निर्देशन में चार विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया था. इसी क्रम में 21 और 22 नवंबर की मध्यरात्रि मुखबिर की सूचना पर पुलिस और एसओजी की टीम ने वांछित आरोपी आशीष और उसके साथी विशाल की घेराबंदी की. पुलिस के मुताबिक, इस दौरान आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी. जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई, जिसमें दोनों आरोपियों के पैर में गोली लग गई. पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया है. Advertisementकैश, गहने समेत यह सामान हुए बरामद उसके पास से 50 हजार से अधिक कैश, सोने के आभूषण, दो तमंचे, कारतूस और चार मोबाइल बरामद किया गया हैं।
पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ बच्चे के पिता ने गुरसराय थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी. उनके बयान के आधार पर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई थी. आरोपी के संभावित ठिकानों पर रेड चल रही थी. लेकिन वह अपना ठिकाना बदल रहा था. जांच के दौरान ही गुप्त सूचना मिली की आरोपी बाइक से अड़जरा से सोलर पावर प्लांट गैस गोदाम की ओर जा रहा है. सूचना के आधार पर घेराबंदी की गई. जहां पुलिस को देखते ही आरोपियों ने गोलीबारी कर दी. पुलिस के जवाबी फायरिंंग में दोनों को गोली लगी.लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Jhansi,Jhansi,Uttar PradeshFirst Published :November 22, 2026, 15:42 ISTऔर पढ़ें

