राष्ट्रवाणी: जहानाबाद से गुजरेगी एक और 6 लेन सड़क, पूरब से पश्चिम तक बदल जाएगी कनेक्टिविटीजहानाबाद से गुजरेगी एक और 6 लेन सड़क, पूरब से पश्चिम तक बदल जाएगी कनेक्टिविटी; इन जिलों को होगा फायदाReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 22, 2026, 15:27 ISTBuxar Bhagalpur Greenfield Expressway: बक्सर-भागलपुर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे जिन 13 जिलों से गुजरने वाली है. उसमें जहानाबाद जिला भी शामिल है. इसके अलावा जहानाबाद के पास का जिला अरवल और नालंदा भी शामिल हैं. जहां से यह एक्सप्रेस-वे गुजरने वाली है. जिस तरह से प्रीमियम सड़क जहानाबाद से होकर गुजरेगी तो यहां के लोगों को पूर्व और पश्चिम की ओर जाना बहुत आसान हो जाएगा. Buxar Bhagalpur Greenfield Expressway: बिहार में कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में लगातार कार्य चल रहा है. जिससे आवागमन की सुविधा आसान हो. इस दिशा में सड़कों का विस्तार और बड़े स्तर के पुलों का निर्माण हर क्षेत्र में हो रहा है. इसी क्रम में शनिवार को नीतीश बिहार को सौगात के रूप में मिला है. जिससे उत्तर बिहार की कनेक्टिविटी सरल होगी. इससे कुछ दिन पहले बक्सर से भागलपुर के बीच सड़क संपर्क को बेहतर करने की दिशा में ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे निर्माण को मंजूरी दी गई है. जो 336 किमी लंबी होगी. इसके साथ ही राज्य के 13 जिलों से होकर गुजरेंगी. 13 जिलों से गुजरेगी ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे बक्सर-भागलपुर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे जिन 13 जिलों से गुजरने वाली है, उसमें जहानाबाद जिला भी शामिल है. इसके अलावा जहानाबाद के पास का जिला अरवल और नालंदा भी शामिल हैं. जहां से यह एक्सप्रेस-वे गुजरने वाली है. जिस तरह से प्रीमियम सड़क जहानाबाद से होकर गुजरेगी तो यहां के लोगों को पूर्व और पश्चिम की ओर जाना बहुत आसान हो जाएगा. साथ ही जहां पहले 5 घंटे और 6 घंटे का सफर लगता वहां 3 से 4 घंटे में जिले से भागलपुर तक आसानी से पहुंच सकेंगे. बक्सर भागलपुर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे इतना ही नहीं, किसी भी इलाके से एक्सप्रेस-वे या अन्य किसी भी प्रकार की सड़कें गुजरती हैं तो वहां न सिर्फ कनेक्टिवटी आसान होती है. बल्कि स्थानीय बाजार भी बढ़ता और उससे रोजी रोजगार का दरवाजा खुलता है. ऐसे में यह जिले के लोगों के लिए काफी बेहतरीन अवसर साबित होगा. जहानाबाद के साथ इन जिलों को फायदा जानकारी के मुताबिक बक्सर-भागलपुर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे 6 लेन वाली है. कुल लंबाई 336 किमी होगी. यह एक्सेस कंट्रोल ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे है, जो 13 जिलों से होकर गुजरने वाली है. जिन जिलों से होकर यह सड़क गुजरेगी उसमें बक्सर, भोजपुर, अरवल, जहानाबाद, नालंदा, गया, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय, जमुई, मुंगेर बांका और भागलपुर शामिल हैं. जानकारी के अनुसार, प्रस्तावित एक्सप्रेस-वे पूरब में प्रस्तावित रक्सौल-हल्दिया एक्सप्रेस-वे और पश्चिम में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे से संपर्क स्थापित करेंगी. Advertisementयहां से गुजर रही है आमस-दरभंगा एक्सप्रेस-वे इससे पूर्व भी एक एक्सप्रेस- वे जहानाबाद जिला से होकर रही है. जो गया के आमस से दरभंगा तक प्रस्तावित है. इसका निर्माण तेज गति से चल रहा है. यह एक्सप्रेस वे जिले के काको प्रखंड, घोसी प्रखंड, मखदुमपुर प्रखंड और मोदनगंज से होकर गुजर रही है, जिससे कई गांवों को फायदा मिलने वाला है. वहां उद्योग धंधों का विस्तार होगा और अन्य गतिविधियों को भी किया जा सकेगा.About the Authorअमित रंजन वर्तमान में News18 में बिहार, झारखंड और दिल्ली से जुड़ी खबरों के समन्वय और संपादन का कार्य देख रहे हैं. खोजी पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है. राजनीति, शिक्षा, खेल, क्राईम और मौसम जैसे विषयों …लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Jehanabad,BiharFirst Published :November 22, 2026, 15:27 ISTऔर पढ़ें
Trending
- घर की सूखी तुलसी को करें फिर से हरा-भरा, जानें पानी, धूप और खाद का सही संतुलन—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- Pushkar Mela: राजस्थान कुश्ती संघ की पहल, पहली बार पुष्कर मेले में होगा दंगल—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी
- 9 डिग्री तक लुढ़केगा पारा, विजिबिलिटी रह जाएगी 50 मीटर, 5 राज्यों में अलर्ट, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- मुश्किल वक्त में शरद कपूर के सपोर्ट में उतरीं त्रिधा चौधरी, हिम्मत की तारीफ – राष्ट्रवाणी
- प्रधानमंत्री बालेन पहुंचे दिल्ली, चीन से दोस्ती बढ़ा रहा था नेपाल, भारत ने कैसे पलटा गेम – राष्ट्रवाणी
- अनंत सिंह बेटी की शादी से पहले क्यों हुए दुखी? बोले- तैयारी पर फिर गया पानी – राष्ट्रवाणी
- बीकानेर की झील पर विदेशी मेहमानों का डेरा, 20 हजार कुरजां की एक साथ उड़ान, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- कौन हैं अयोध्या के नए DSP सुजीत कुमार दुबे? जानें लखनऊ से अयोध्या तक का सफर – राष्ट्रवाणी

