राष्ट्रवाणी: अहमदाबाद कॉन्सर्ट में फीमेल फैन ने किया दिलजीत दोसांझ को Kiss, VIDEO वायरलअहमदाबाद कॉन्सर्ट में फीमेल फैन ने किया दिलजीत दोसांझ को Kiss, अचानक हरकत से चौंके सिंगर, बोले- मैं हैंडसम हूं’Written by:Agency:Last Updated:November 22, 2026, 15:30 ISTअहमदाबाद कॉन्सर्ट के दौरान एक विदेशी महिला फैन ने दिलजीत दोसांझ को गाल पर किस कर दिया. इस वीडियो को सिंगर की टीम ने शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.फोटो साभार: News18Diljit Dosanjh Ahmedabad concert: सिंगर दिलजीत दोसांझ का जब भी कोई कॉन्सर्ट होता है, वह कई दिनों तक चर्चा में रहता है. स्टेज पर सिंगर द्वारा कही गई एक एक बात सुर्खियों में आ जाती है. मगर इस बार एक अजीब किस्सा बी हुआ. एक फीमेल फैन ने दिलजीत दोसांझ को किस किया और दिल की बात कह दिया. जिसके बाद सिंगर के होश ही उड़ गए. सोशल मीडिया पर ये क्लिप भी वायरल हो रही है. दिलजीत दोसांझ की टीम ने ही इस वीडियो को शेयर किया. जिसे देखते ही फैंस ने भी खूब रिएक्ट किया. ये फीमेल फैन विदेश से हैं. जिन्हें स्टेज पर सिंगर ने बुलाया था. इस दौरान सिंगर ने फैन को गिफ्ट भी दिया. दिलजीत दोसांझ को फैन ने किया किस दिलजीत दोसांझ स्टेज पर परफॉर्म कर रहे थे. तभी एक विदेशी महिला स्टेज पर आती हैं. तब सिंगर कहते हैं, ‘देखो, आज गोरे भांगड़ा कर रहे है. मेरी इंग्लिश हैंडसम नहीं है. लेकिन मैं हूं.’ View this post on Instagram इसके बाद दिलजीत दोसांझ से गिफ्ट मांगते हैं और वह महिला फैन को देते हैं. इसके बाद फैन दिलजीत दोसांझ के गाल पर किस करती हैं. सिंगर भी पहले तो शॉक्ड हो जाते हैं. इसी को लेकर दिलजीत दोसांझ की टीम ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘भाई इस ट्विस्ट के लिए तो तैयार ही नहीं था.’ Advertisement खूब चर्चा में रहा अहमदाबाद कॉन्सर्ट दिलजीत दोसांझ का ये कॉन्सर्ट खूब चर्चा में रहा था. उन्हें कुछ गानों पर पांबदी को लेकर भी कहा गया था. जिसके बाद दिलजीत ने इसपर आपत्ति जताई. उन्होंने पिछले साल नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ब्रिटिश बैंड कोल्डप्ले के कॉन्सर्ट को याद किया. उन्होंने कहा कि जब उन्होंने नशा, ड्रग्स और हाई जैसे गानों को गाया था तो क्यों रोक नहीं लगाई गई थी.About the AuthorSenior Sub Editorवर्षा पिछले 9 सालों से डिजिटल मीडिया की दुनिया में सक्रिय हैं. वह वर्तमान में News18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं।
बॉलीवुड की चमक-दमक से लेकर ओटीटी की नई दुनिया और टीवी इंडस्ट्री की हलचल तक, …लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Dehri,Rohtas,BiharFirst Published :November 22, 2026, 15:30 ISTऔर पढ़ें

