राष्ट्रवाणी: कांग्रेस को कितनी सीटें देंगे अखिलेश? कल की बैठक में होगा बड़ा फैसला?UP Chunav 2027: कांग्रेस को कितनी सीटें देंगे अखिलेश? कल की बैठक में होगा बड़ा फैसला?Written by:Agency:Last Updated:November 22, 2026, 15:32 ISTयूपी चुनाव 2027 के लिए सपा और कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग को लेकर 23 नवंबर को अहम बैठक होगी. कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने गठबंधन मजबूत करने और रणनीति बनाने की बात कही है. इमरान मसूद के सुर अचानक क्यों बदल गए?
क्या विनेबिलिटी के आधार पर सीटों का फॉर्मूला तय होगा?सपा-कांग्रेस में सोमवार को होने वाली है अहम बैठक.लखनऊ. यूपी चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच सपा और कांग्रेस के बीच सियासी हलचल तेज हो गई है. दोनों दलों के सामने सबसे बड़ा सवाल यही है कि चुनाव में सीटों का बंटवारा किस फॉर्मूले पर होगा और कौन कितनी सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगा?
अखिलेश यादव के बयान के बाद दोनों खेमे में बेचैनी है. 181, 100, 70 और 50 सीटों का गणित दोनों खेमों में हलचल पैदा कर रखा है. सीट शेयरिंग का गणित सुलझने के लिए सोमवार यानी 23 नवंबर को दोनों पार्टियों के नेताओं की बैठक होने वाली है. माना जा रहा है कि इस बैठक में सीटों के बंटवारे के साथ-साथ चुनावी रणनीति और आपसी तालमेल पर भी चर्चा होगी. कांग्रेस सांसद और यूपी कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष इमरान मसूद ने रविवार को इसकी जानकारी दी. दिल्ली में न्यूज एजेंसी से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि दोनों दलों की एक संयुक्त बैठक होने वाली है. इसका मकसद गठबंधन को मजबूत करना और उत्तर प्रदेश में इंडिया गठबंधन की सरकार बनाने के लिए मिलकर रणनीति तैयार करना है. मसूद ने साफ कहा कि चुनाव में जीत हासिल करने के लिए सपा और कांग्रेस के बीच बेहतर तालमेल जरूरी है. यूपी चुनाव में गठबंधन को लेकर अखिलेश यादव और राहुल गांधी में जुगलबंदी दिख रही है. अखिलेश और कांग्रेस में सीटों का फॉर्मूला होगा तय?
इमरन मसूद के बयानों में जो गर्मी दिखती थी, उसमें अब नरमी नजर आ रही है. मसूद के बायन से संकेत मिल रहा है कि दोनों पार्टियां सीटों को लेकर बातचीत को आगे बढ़ाने के मूड में हैं. हालांकि, अभी तक सीटों की संख्या या बंटवारे के किसी अंतिम फॉर्मूले का आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है. 181 सीटों पर कांग्रेस की दावेदारी की खबरों में कितना दम?
सीट बंटवारे को लेकर पिछले कुछ दिनों से राजनीतिक गलियारों में कई तरह की चर्चाएं चल रही हैं. अखिलेश यादव के बयान के बाद सोशल मीडिया पर कई तरह का दावा किया गया कि कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों में से 181 सीटों की सूची समाजवादी पार्टी को सौंप दी है. लेकिन इमरान मसूद ने इन खबरों को खारिज करते हुए कहा था कि इस दावे में कोई सच्चाई नहीं है. यूपी में सपा-कांग्रेस गठबंधन का सीट फॉर्मूला क्या होगा?
सपा-कांग्रेस में कल खुलेगा गठबंधन का राज बीते 17 नवंबर को भी मसूद ने संकेत दिया था कि दोनों दलों के बीच बातचीत जारी रहेगी. उन्होंने बताया था कि सपा और कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के बीच अखिलेश यादव से चर्चा हो चुकी है. आगे की बातचीत उस चर्चा से निकले ड्राफ्ट के आधार पर बढ़ाई जानी है. हालांकि, दोनों दलों के बीच होने वाली बातचीत एक बार टल भी चुकी है. ऐसे में सोमवार की बैठक को काफी अहम माना जा रहा है. अखिलेश का जीत वाला फॉर्मूला, कांग्रेस के सामने कितनी चुनौती?
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पहले ही सीट बंटवारे को लेकर अपना रुख स्पष्ट कर चुके हैं. उनका कहना है कि गठबंधन में सीटों का फैसला जीतने की संभावना यानी विनेबिलिटी के आधार पर होना चाहिए. इसका सीधा मतलब है कि जिस विधानसभा सीट पर जिस पार्टी की स्थिति मजबूत होगी, वहां उसी दल को चुनाव लड़ने का मौका मिलना चाहिए. कांग्रेस-सपा में जीत का फॉर्मूला जमीन पर कितना असरदार?
यह फॉर्मूला सुनने में आसान जरूर है, लेकिन जमीन पर इसे लागू करना दोनों दलों के लिए चुनौती हो सकता है. कई सीटों पर सपा और कांग्रेस दोनों अपनी मजबूत दावेदारी पेश कर सकती हैं. ऐसे में स्थानीय संगठन, पिछले चुनावों का प्रदर्शन, उम्मीदवार की लोकप्रियता और जातीय-सामाजिक समीकरण जैसे पहलू भी बातचीत का हिस्सा बन सकते हैं. अयोध्या और राम मंदिर चंदे पर भी बीजेपी को घेर चुके हैं मसूद सीटों की बातचीत के बीच इमरान मसूद ने अयोध्या के हालात और राम मंदिर के नाम पर जुटाए गए चंदे को लेकर भी बीजेपी पर निशाना साधा था. इससे साफ है कि कांग्रेस आने वाले चुनाव में गठबंधन की रणनीति के साथ-साथ बीजेपी के खिलाफ अपने राजनीतिक मुद्दों को भी धार देने की तैयारी में है. फिलहाल दोनों दलों की नजर सीटों के बंटवारे पर टिकी है. सपा जहां अपनी मजबूत सीटों पर पकड़ बनाए रखना चाहेगी, वहीं कांग्रेस भी उत्तर प्रदेश में अपनी राजनीतिक जमीन मजबूत करने के लिए सम्मानजनक हिस्सेदारी की उम्मीद करेगी. ऐसे में 23 नवंबर की बैठक से यह संकेत मिल सकता है कि अखिलेश यादव और कांग्रेस नेतृत्व के बीच सीटों को लेकर सहमति कितनी आगे बढ़ी है. असली सवाल यही है कि क्या दोनों दल समय रहते ऐसा फॉर्मूला निकाल पाएंगे, जिससे गठबंधन में खींचतान के बजाय चुनावी एकजुटता दिखाई दे?About the AuthorChief ReporterRavishankar Singh: Digital Journalist Ravishankar Singh is a senior Hindi journalist with around 21 years of experience across television, digital media, investigative journalism and political…Location :Lucknow,Lucknow,Uttar PradeshFirst Published :November 22, 2026, 15:32 ISTऔर पढ़ें

