राष्ट्रवाणी: भाऊखेड़ी जोड़ पर युवक की संदिग्ध मौत, ग्रामीणों ने हाईवे पर किया चक्काजामगोली मारकर की हत्या या सड़क हादसा! भाऊखेड़ी जोड़ पर युवक की संदिग्ध मौत, ग्रामीणों ने हाईवे पर किया चक्काजामEdited by:Agency:Last Updated:November 22, 2026, 15:32 ISTसीहोर-भेरूंदा स्टेट हाईवे पर भाऊखेड़ी जोड़ के पास शनिवार रात एक युवक सचिन वर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. घटना के बाद परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया. बताया जा रहा है कि अल्फा प्रोटीन फैक्ट्री के गोदाम पर भूसा लेकर पहुंचे ट्रॉली मजदूरों और पास के ढाबे पर मौजूद लोगों के बीच विवाद हुआ था. परिजनों का आरोप है कि सचिन को गोली मारकर हत्या की गई..सीहोर-भेरूंदा स्टेट हाईवे स्थित भाऊखेड़ी जोड़ पर युवक की मौत का मामलासीहोर. सीहोर-भेरूंदा स्टेट हाईवे स्थित भाऊखेड़ी जोड़ पर शनिवार रात करीब 8 बजे एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. मृतक की पहचान भाऊखेड़ी निवासी सचिन वर्मा पिता द्वारका प्रसाद के रूप में हुई है. घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बन गई और परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया. जानकारी के अनुसार, अल्फा प्रोटीन फैक्ट्री के गोदाम पर भूसा लेकर पहुंचे ट्रॉली मजदूरों और पास ही कल्लू चेयरमैन के ढाबे पर मौजूद लोगों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. इसी दौरान सचिन वर्मा की मौत हो गई. परिजनों का आरोप है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने सचिन को गोली मारी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. परिजनों ने घटनास्थल से बंदूक और कारतूस मिलने का दावा करते हुए पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं. वहीं, घटनाक्रम को लेकर कुछ लोगों द्वारा सड़क हादसे की आशंका भी जताई जा रही है. फिलहाल युवक की मौत गोली लगने से हुई है या सड़क दुर्घटना में, इसे लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा. Advertisementग्रामीणों ने सीहोर-भेरूंदा स्टेट हाईवे पर किया चक्काजाम पुलिस की कार्रवाई से नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने सीहोर-भेरूंदा स्टेट हाईवे पर चक्काजाम कर दिया. सूचना पर एडिशनल एसपी सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा. अधिकारियों ने परिजनों को निष्पक्ष जांच और कार्रवाई का भरोसा दिलाकर जाम खुलवाया. इसके बाद परिजनों ने इछावर थाने और पोस्टमार्टम रूम के बाहर भी हंगामा किया. परिजन अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच से ही स्पष्ट होगा कि सचिन वर्मा की मौत गोली लगने से हुई या किसी सड़क हादसे में..About the AuthorWith more than 6 years of experience in journalism, I have been associated with Network18 since 2023. Currently, I am working as a Content Editor at News 18. I primarily cover Madhya Pradesh, Chhattisgarh hard … पढ़ने के लिए क्लिक करें| लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Sehore,Madhya PradeshFirst Published :November 22, 2026, 15:32 ISTऔर पढ़ें
Trending
- घर की सूखी तुलसी को करें फिर से हरा-भरा, जानें पानी, धूप और खाद का सही संतुलन—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- Pushkar Mela: राजस्थान कुश्ती संघ की पहल, पहली बार पुष्कर मेले में होगा दंगल—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी
- 9 डिग्री तक लुढ़केगा पारा, विजिबिलिटी रह जाएगी 50 मीटर, 5 राज्यों में अलर्ट, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- मुश्किल वक्त में शरद कपूर के सपोर्ट में उतरीं त्रिधा चौधरी, हिम्मत की तारीफ – राष्ट्रवाणी
- प्रधानमंत्री बालेन पहुंचे दिल्ली, चीन से दोस्ती बढ़ा रहा था नेपाल, भारत ने कैसे पलटा गेम – राष्ट्रवाणी
- अनंत सिंह बेटी की शादी से पहले क्यों हुए दुखी? बोले- तैयारी पर फिर गया पानी – राष्ट्रवाणी
- बीकानेर की झील पर विदेशी मेहमानों का डेरा, 20 हजार कुरजां की एक साथ उड़ान, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- कौन हैं अयोध्या के नए DSP सुजीत कुमार दुबे? जानें लखनऊ से अयोध्या तक का सफर – राष्ट्रवाणी

